AyuKarma Ayurveda

लिवर सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए?

आपकी सभी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा अनुशंसित आयुर्वेदिक उपचार, उपचार और सलाह

Get Best Ayurvedic Treatment

लिवर सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए?

लिवर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो खून को साफ करने, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, ऊर्जा भंडारण और हॉर्मोन को नियंत्रित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जिम्मेदार है। आमतौर पर कई कारणों से लिवर का आकार सामान्य से ज्यादा बड़ा हो जाता है, जिसे लिवर में सूजन होना कहते हैं। इस स्थिति में लिवर की कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है, जो इंफेक्शन, फैट जमा होने या लिवर से जुड़ी समस्याओं का संकेत देती है। लिवर या इससे संबंधित किसी भी बीमारी से बचाव के लिए आपके पास यह जानकारी होनी चाहिए कि लिवर सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए?

लिवर में सूजन के लक्षण

लिवर में सूजन के कुछ आम लक्षण इस प्रकार हैं:

  • पेट के दाहिने हिस्से में दर्द
  • पेट में भारीपन का अनुभव
  • पेट में जलन और असुविधा
  • कमजोरी और थकान
  • पीलिया
  • कम भूख लगना
  • मतली और उल्टी
  • मुंह का स्वाद खराब होना
  • चक्कर आना
  • सिरदर्द की समस्या
  • पेशाब का रंग गाढ़ा होना
  • हल्के रंग का मल

लिवर में सूजन के कारण

कई जोखिम कारकों को लिवर में सूजन का प्रमुख कारण माना जाता है, जैसे:

  • अत्यधिक वजन
  • आनुवांशिकता
  • ज्यादा कैलोरी वाले आहार
  • वायरल इंफेक्शन
  • लिवर से जुड़ी बीमारी
  • शराब का ज्यादा सेवन
  • मेटाबॉलिक डिसॉर्डर
  • ऑटोइम्यून बीमारी
  • गर्भावस्था
  • कुछ दवाओं का सेवन
लीवर में सूजन से परेशान हैं?
 
अभी विशेषज्ञ से सलाह लें

लिवर सूजन में क्या खाना चाहिए?

निम्नलिखित खाद्य पदार्थों से आप लिवर की सूजन को कम कर सकते हैं:

  • हरी पत्तेदार सब्जियां
  • खट्टे फल
  • स्वस्थ वसा
  • साबुत अनाज
  • प्रोटीनयुक्त भोजन

चिकित्सक सलाह के लिए फॉर्म भरें

लिवर सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए?

लिवर सूजन के कारण स्वास्थ्य से संबंधित गंभीर समस्या हो सकती है। ऐसे में आपके लिए खाने-पीने और परहेज का खास ध्यान रखना जरूरी है। कुछ खाद्य पदार्थों की सूची नीचे दी गई है, जो लिवर सूजन या लिवर की अन्य समस्या वाले मरीजों को नहीं खाना चाहिए।

1. शराब का अत्यधिक सेवन

शराब का अत्यधिक सेवन - लिवर सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए

अत्यधिक शराब के सेवन से लिवर की कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है, जिससे लिवर की सूजन बढ़ सकती है। इसलिए, लिवर सूजन या किसी भी समस्या में शराब के सेवन से बचना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

2. कैफीन की अधिक मात्रा

कैफीन की अधिक मात्रा - लिवर सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए

कैफीन की अधिक मात्रा से आपके लिवर पर दबाव डल सकता है। इससे लिवर की सूजन और बढ़ सकती है। ऐसे में आपको एक सीमित मात्रा में ही कैफीन के सेवन की सलाह दी जाती है।

3. प्रोसेस्ड और जंक फूड

प्रोसेस्ड और जंक फूड - लिवर सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए

पैकेट में बंद और प्रोसेस्ड फूड आइटम्स जैसे चिप्स, बर्गर और पिज्जा जैसे जंक फूड में ज्यादा नमक, चीनी और अस्वस्थ वसा होती है, जिससे लिवर के काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

4. अत्यधिक वसा

अत्यधिक वसा - लिवर सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए

वसा की अत्यधिक मात्रा से आपके लिवर पर दबाव डलता है, जिससे सूजन और बढ़ सकती है। ऐसे में सूजन और दबाव कम करने के लिए आपको फ्रेंच फ्राइज़, बर्गर और समोसा जैसे अत्यधिक वसा वाले भोजन से परहेज करना चाहिए।

अभी फॉर्म भरें और विशेषज्ञ से परामर्श करें

5. ज्यादा नमक का सेवन

ज्यादा नमक का सेवन - लिवर सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए

ज्यादा नमक के सेवन से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। लिवर से जुड़ी बीमारी वाले मरीजों में नमक की ज्यादा मात्रा सूजन और पानी के जमाव का कारण बनती है। इसलिए, आपको एक सीमित मात्रा में ही नमक का सेवन करना चाहिए।

6. ज्यादा चीनी वाले खाद्य पदार्थ

ज्यादा चीनी वाले खाद्य पदार्थ - लिवर सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए

ज्यादा चीनी वाले खाद्य पदार्थ खाने लिवर में अतिरिक्त वसा जमा हो सकती है, जिससे लिवर की सूजन बढ़ सकती है। इसके लिए आप सोडा, कोल्ड ड्रिंक जैसे पेय पदार्थ और मिठाई और ज्यादा कैलोरी वाले स्नैक्स के सेवन से परहेज कर सकते हैं।

7. प्रिजर्व्ड मीट

प्रिजर्व्ड मीट - लिवर सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए

मार्केट में मिलने वाले प्रिजर्व्ड मीट में नाइट्रेट्स और अन्य रसायन होते हैं, जो लिवर के लिए हानिकारक होते हैं और लिवर में सूजन का कारण बन सकते हैं।

8. कच्चा या अधपका भोजन

कच्चा या अधपका भोजन - लिवर सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए

कच्चा मीट, मछली और अंडे के सेवन से लिवर में इंफेक्शन हो सकता है, जो लिवर की सूजन को बढ़ा सकता है।

निष्कर्ष

लिवर में सूजन गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। लेकिन, सही उपचार से आप इस चिकित्सा स्थिति को बिगड़ने से रोक सकते हैं। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि लिवर सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए? हालांकि, आप केवल इन उपायों पर निर्भर न रहें और किसी भी उपचार विकल्प के चयन से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। सेहत से जुड़े ऐसे ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ।

अपॉइंटमेंट के लिए फॉर्म अभी भरें

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan – Ayurvedic Expert

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues. With a strong academic background in Ayurveda (BAMS) and years of clinical experience, the blend of Ayurvedic wisdom with practical lifestyle guidance in his treatment approach has helped thousands overcome their health issues.

His USP is not just personalized herbal treatments, but meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms. His friendly nature, clear explanations, and commitment to promoting safe, holistic healing through Ayurveda stand out in the PR dominated world.

What Our Patients Says…..

Recent Blogs


What Is Acute Renal Failure Syndrome

What Is Acute Renal Failure Syndrome ...

Feb 23 , 2026

यौवनामृत वटी कितने दिन खाना चाहिए

यौवनामृत वटी कितने दिन खाना चाहिए ...

Feb 23 , 2026

How Can I Lower My Urea and Creatinine Naturally

How Can I Lower My Urea and Creatinine Naturally ...

Feb 23 , 2026

Approved by

Approved by

Certificate no- AH-2022-0145
FEB 23,2025 - FEB 22,2028