For Indian Patients
+91 9971119811
For USA Patients
+1 9298008690
AyuKarma AyurvedaKarma Ayurveda
Ayukarma
🌿 Health

दोनों पैरों में सूजन के कारण

पैर हमारे शरीर का एक बहुत ही ज़रुरी अंग है, जो हमारे शरीर का बहुत भार उठाता है ...

🛡️

100% Organic

Pure Ayurvedic Extracts

👨‍⚕️

Expert Care

Certified Specialists

🏛️

84+ Years

Healing Heritage

Book Appointment

Get authentic, certified Ayurvedic diagnosis & guidance.

Phone
November 19, 2024| By Dr. Puneet Dhawan
दोनों पैरों में सूजन के कारण

पैर हमारे शरीर का एक बहुत ही ज़रुरी अंग है, जो हमारे शरीर का बहुत भार उठाता है, पैरों में दर्द और सुजन बहुत बार नार्मल होते हैं, पर इन्हें अगर अनदेखा किया जाए। तो ये एक गंभीर समस्या भी बन सकते हैं और अगर पैरों में ही कोई समस्या हो तो उसे हमें दैनिक कार्यो में बहुत परेशानी आ सकती है इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको दोनों पैरों में सुजन के कारणों के बारे में बताएँगे जिससे आप परेशानी का कारण समझ कर चिकित्सक द्वारा एक उचित उपचार करा पाएं।

चिकित्सक सलाह के लिए फॉर्म भरें

दोनों पैरों में सूजन के कारण

1. पेरिफेरल एडिमा

पेरिफेरल एडिमा - दोनों पैरों में सूजन के कारण

पेरिफेरल एक एसी समस्या है जिसमें शरीर के निचले भागों में तरल पदार्थ जमा हो जाते हैं। ये सुजन तब होती है जब बॉडी में ब्लड वेसल और टिश्यू के बिच का एक नेचुरल बैलेंस बिगड़ जाता है, और फ्लूइड टिश्यू में लीक हो जाते हैं, और सुजन हो जाती है। ये तब होता है जब capillary यानी कोशिकाओं में प्रेशर ज़्यादा हो जाता है, जिसका एक बड़ा कारण हाई ब्लडप्रेशर है।

2. हृदय रोग

हृदय रोग - दोनों पैरों में सूजन के कारण

हृदय से जुडी किसी भी समस्या के कारण हमारे ब्लड सर्कुलेशन में फर्क पड़ता है क्योंकि शरीर के हर अंगों में ब्लड को पंप करना, ये हमारे हृदय का कार्य ही होता है। जिसका सीधा असर हमारे पैरों पर भी पड़ सकता है, जहाँ ये सारा तरल पदार्थ इकट्ठा हो जाता है। जब हृदय की मांसपेशियां कमज़ोर हो जाती हैं तो वो पूरी तरह से ब्लड को पंप नही कर पाते हैं, जिस वजह से ब्लड का फ्लो धीमा हो जाता है। और ब्लड का एक्स्सस फ्लूइड बॉडी में जमने लगता है और फ्लूइड ज़्यादातर शरीर के निचले भाग में ही होते हैं जिसे पैरों में सुजन बढ़ जाती है।

3. किडनी रोग

किडनी रोग - दोनों पैरों में सूजन के कारण

किडनी हमारे शरीर का बहुत ज़रुरी अंग है, क्योंकि किडनी का काम सभी टोक्सिन को निकलना है। पर जब किडनी ही सही से कार्य नहीं करती तो बॉडी में फ्लूइड जम जाते हैं जिससे सुजन जैसी समस्या आती है इसलिए किडनी से जुडी कोई भी समस्या जैसे क्रोनिक किडनी रोग या किडनी इन्फेक्शन में सुजन की समस्या आ सकती है।

4. ओबेसिटी

ओबेसिटी - दोनों पैरों में सूजन के कारण

ओबेसिटी एक ऐसी स्तिथि है जिसमें बॉडी में एक्स्ट्रा फैट स्टोर हो जाता है, जो सिर्फ वजन बढ़ाने तक ही नहीं बल्कि एक स्वास्थ सम्बंधी समस्या भी बन सकता है। अगर कोई भी व्यक्ति ओबेसिटी से ग्रस्त है, तो पैरों में सुजन होना उनके लिए एक सामान्य समस्या का कारण बन सकता है, क्योंकि पूरी बॉडी का वजन सीधा हमारे पैर पर ही पड़ता हैं।

अभी फॉर्म भरें और विशेषज्ञ से परामर्श करें

5. इन्फेक्शन या चोट

इन्फेक्शन या चोट - दोनों पैरों में सूजन के कारण

किसी भी कारण से चोट लगने या इन्फेक्शन से पैरों में सुजन का आना सामान्य है, हालाकि बहुत बार ये समस्या एक ही पैर को प्रभावित करती है पर बहुत बार ध्यान ना देने के कारण से ये समस्या दोनों पैरों में भी हो सकती है।

6. दवाइयों के साइड इफेक्ट्स

दवाइयों के साइड इफेक्ट्स - दोनों पैरों में सूजन के कारण

बहुत बार हम दवाइयों का सेवन करते हैं, पर उनके साइड इफेक्ट्स पर ध्यान नहीं देते हैं। ज़्यादातर हर किसी दवाइयों के कुछ साइड इफेक्ट्स ज़रूर होते हैं, जिस वजह से दवाई के अधिक या लम्बे समय तक खाने से कोई न कोई समस्या ज़रूर होती है। जैसे ब्लडप्रेशर, गर्भनिरोधक की दवाइयां सुजन का एक कारण बन सकती हैं।

7. लाइफस्टाइल फैक्टर

लाइफस्टाइल फैक्टर - दोनों पैरों में सूजन के कारण

पैरों में सुजन का एक कारण लाइफस्टाइल फैक्टर भी है। आज कल के डिजिटल युग में एक ही जगह पर बैठ कर काम करना, कम फिजिकल एक्टिविटी करना, खाने पिने में ज़्यादा नमक, जंक फ़ूड इन सब का प्रयोग करने से हमारे पुरे शरीर में सही से पोषण नहीं पहुंच पाते जिस वजह से भी सुजन जैसी समस्या हम देख सकते हैं।

निष्कर्ष

आज इस आर्टिकल में हमने दोनों पैरों में सूजन के कारणों के बारे में बताया यदि आपको भी एसी कोई समस्या है तो आप इसे अनदेखा न करें और जल्द ही डॉक्टर से सम्पर्क करें जिसे आने वाली गंभीर समस्या से आप सुरक्षित रहें और एसे ही हेल्थ रिलेटेड आर्टिकल्स और ब्लोग्स के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ।

अपॉइंटमेंट के लिए फॉर्म अभी भरें

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.

His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.

Patient Success Stories

"I struggled with painful skin rashes for years. I turned to Ayukarma. The facilities impressed me, and after 1.5 months of treatment, my skin completely healed."

S

Sheela Jain

"I chose Ayukarma for gallbladder stones. In a month, my symptoms eased, and scans showed major improvement. After two months, the stones were gone."

K

Kapil

Related Articles

क्रिएटिनिन बढ़ने पर क्या खाना चाहिए?

क्रिएटिनिन बढ़ने पर क्या खाना चाहिए? ...

किडनी में सूजन के लक्षण और उपाय

किडनी में सूजन कैसे ठीक करें? कारण, लक्षण और इलाज ...

पथरी गलाने के लिए आयुर्वेदिक दवा

पथरी गलाने के लिए आयुर्वेदिक दवा ...