आपकी सभी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा अनुशंसित आयुर्वेदिक उपचार, उपचार और सलाह
लिवर की कोशिकाओं में वसा के जमाव को फैटी लिवर कहते हैं। आमतौर पर यह स्थिति लिवर द्वारा वसा को ठीक से प्रोसेस नहीं करने के कारण होती है। इससे शरीर में वसा की मात्रा बढ़ जाती है, जो लिवर की कार्यप्रणाली को प्रभावित करती है और कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकती है। हालांकि, कुछ उपचार विकल्पों से आप फैटी लिवर का प्राकृतिक इलाज कर सकते हैं। इस ब्लॉग में हम फैटी लिवर की आयुर्वेदिक दवा के बारे में चर्चा करेंगे।
एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज
कालमेघ- कालमेघ, लिवर के लिए सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा हो सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह तत्व लिवर को डिटॉक्स और पाचन में सुधार करके लिवर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाते हैं।
शतावरी- फैटी लिवर के उपचार में शतावरी का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह सैपोनिन्स, फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इनसे पाचन तंत्र को मजबूत, हॉर्मोन्स को संतुलित और लिवर को स्वस्थ को बनाए रखने में मदद मिलती है।
पुनर्नवा- पुनर्नवा, डिटॉक्सीफाइंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों का बेहतरीन स्रोत है। यह पोषक तत्व लिवर से टॉक्सिंस को निकालते हैं और आपके पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं। इससे फैटी लिवर के लक्षण कम या नियंत्रित हो सकते हैं।
कुटकी- फैटी लिवर की समस्या से राहत पाने का अन्य विकल्प कुटकी है। इसमें कुटकिन, पिक्रोलिव जैसे एंजाइम, सैपोनिन्स, फ्लेवोनॉयड्स और अन्य तत्व होते हैं। यह लिवर को डिटॉक्स और सूजन कम करते हैं। इससे लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ावा मिलता है और फैटी लिवर के लक्षण कम होते हैं।
गोक्षुर- गोक्षुर से फैटी लिवर का उपचार और लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें सैपोनिन्स, प्रोटीन, फ्लेवोनॉयड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की उच्च मात्रा होती है। यह सभी पोषक तत्व सूजन को कम करके लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं।
त्रिफला- त्रिफला, फैटी लिवर के लक्षणों से छुटकारा पाने का प्रभावी विकल्प है। आंवला, हरड़ और बहेड़ा से मिलकर बनी यह आयुर्वेदिक औषधि पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करती है। साथ ही इसके नियमित सेवन से लिवर में जमा वसा होती है और लिवर की कार्यक्षमता में सुधार होता है।
गिलोय- फैटी लिवर के इलाज के दौरान गिलोय का सेवन अन्य लाभकारी विकल्प हो सकता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स, इम्यून-बूस्टिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं और लिवर के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।
अश्वगंधा- अश्वगंधा में जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेट्स की उच्च मात्रा पाई जाती है। इससे तनाव कम होता है और शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। साथ ही अश्वगंधा के सेवन से फैटी लिवर के लक्षण कम या नियंत्रित हो सकते हैं।
एलोवेरा- एलोवेरा, फैटी लिवर के लक्षणों से राहत पाने का प्राकृतिक तरीका है। इसमें विटामिन-C, पॉलिसैकराइड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की अच्छी मात्रा होती है। इन पोषक तत्वों से पाचन में सुधार, सूजन कम और फैटी लिवर के लक्षण नियंत्रित हो सकते हैं, जिससे लिवर की बीमारियों का जोखिम कम होता है।
आंवला- आंवला के नियमित सेवन से लिवर में जमा फैट कम होता है, जिससे फैटी लिवर की समस्या में आराम मिल सकता है। इसमें विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन तंत्र को बढ़ावा देते हैं, शरीर को डिटॉक्स करते हैं और लिवर को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
अगर आप भी फैटी लिवर की आयुर्वेदिक दवा जानना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, आप केवल इन उपायों पर निर्भर न रहें और कोई भी उपचार विकल्प चुनने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। सेहत से जुड़े ऐसे ही ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ।
Approved by
Certificate no- AH-2022-0145
FEB 23,2022 - FEB 22,2025