India Flag
For Indian Patients
+91 9971119811
USA Flag
For USA Patients
+1 9298008690
AyuKarma Ayurveda Karma Ayurveda
AyuKarma

Follow Us

कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय

आपकी सभी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा अनुशंसित आयुर्वेदिक उपचार, उपचार और सलाह

100% Ayurvedic 24×7 Support 84+ Years Legacy

Book Appointment

Get personalized Ayurvedic care · Book Consultation

Get Best Ayurvedic Treatment

कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय

कोलेस्ट्रॉल बढ़ना दिल के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जाता है। कुछ लोगों का कोलेस्ट्रॉल इतनी तेजी से बढ़ता है कि काबू में आना मुश्किल हो जाता है। वैसे तो शरीर में अच्छा और बुरा दोनों तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ वजहों से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है, लेकिन कोलेस्ट्रॉल को घर बैठे कम किया जा सकता है। जी हां, आज हम कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय के बारे में जानेंगे।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण

  • शराब का सेवन करना
  • तनाव
  • असंतुलित आहार लेना
  • पारिवारिक इतिहास

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण

  • मोटापा बढ़ना
  • सांस फूलना
  • सीने में दर्द होना
  • सिर में तेज दर्द होना

चिकित्सक सलाह के लिए फॉर्म भरें

कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय

1. आंवला

आंवला - कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय

आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं। इसमें एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने और ब्लड शुगर को सुधारने के गुण मौजूद होते हैं। आंवले को कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय में से एक माना जाता है।

2. गुग्गुल

गुग्गुल - कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय

गुग्गुल में हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के गुण मौजूद होते हैं। ये एक बेहतरीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी मानी जाती है। इसमें सूजन को कम करने और कोलेस्ट्रल को कम करने के भरपूर गुण मौजूद होते हैं।

3. अर्जुन की छाल

अर्जुन की छाल - कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय

अर्जुन की छाल कोलेस्ट्रॉल के घरेलू उपचार में से एक है। ये एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में काम करती है, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार भी करती है।

4. लहसुन

लहसुन - कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय

लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मददगार साबित होता है। लहसुन खाने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। लहसुन की रोजाना कुछ कलियां छीलकर खाने से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

अभी फॉर्म भरें और विशेषज्ञ से परामर्श करें

5. नींबू

नींबू - कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय

नींबू में घुलनशील फाइबर मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन-सी भी मौजूद होता है, जो ब्लड वेसल्स की सफाई करता है। इससे शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलने लगता है। खट्टे नींबू में कुछ एंजाइम्स भी पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करके हाई कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करते हैं। नींबू कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय में से एक माना जाता है।

6. ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल - कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय

ऑलिव ऑयल में अनसैचुरेटेड फैट मौजूद होता है। इसका इस्तेमाल करने से हाई ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें खाना बनाकर खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल में गिरावट आ सकती है।

7. हल्दी

हल्दी - कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय

हल्दी में सूजनरोधी और एंटी-ऑक्सिडेंट्स गुण होते हैं। ये एलडीएळ कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए जानी जाती है। इसका सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों में सुधार करने में मदद मिल सकती है। हल्दी कोलेस्ट्रॉल के घरेलू उपचार में से एक जानी जाती है।

8. गिलोय

गिलोय - कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय

गिलोय को एक बेहतरीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी माना जाता है। गिलोय को एक एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट माना जाता है। इसमें बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के गुण मौजूद होते हैं। इसके साथ ही ये लिवर के काम में भी सुधार करता है।

9. धनिया

धनिया - कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय

धनिया भी एक असरदार आयुर्वेदिक उपचार में से एक है। ये एक प्रभावी जड़ी-बूटी मानी जाती है। इसमें कई तरह के एंटी-ऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं, जो दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

निष्कर्ष

तो जैसा कि आपने जाना कि कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय कौन-कौन से होते हैं और इसे किस तरह से कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन फिर भी इन उपायों को अपनाने से पहले आप एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर कर लें।

अगर आपको भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने या उससे जुड़ी किसी भी तरह की दिक्कत महसूस हो रही है, तो आप अपना इलाज आयु कर्मा में आकर करवा सकते हैं। आयु कर्मा डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट के बिना पूर्णतः प्राचीन भारतीय आयुर्वेद के सहारे से किडनी फेल्योर का इलाज कर रहा है।

अभी फॉर्म भरें और विशेषज्ञ से परामर्श करें

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.

His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.

Patient Success Stories

Related Articles

मोटापा कम करने का रामबाण उपाय

मोटापा कम करने का रामबाण उपाय ...

क्रिएटिनिन बढ़ने पर क्या खाना चाहिए?

क्रिएटिनिन बढ़ने पर क्या खाना चाहिए? ...

किडनी में सूजन के लक्षण और उपाय

किडनी में सूजन कैसे ठीक करें? कारण, लक्षण और इलाज ...