AyuKarma Ayurveda

किडनी स्टोन का आयुर्वेदिक उपचार

आपकी सभी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा अनुशंसित आयुर्वेदिक उपचार, उपचार और सलाह

Get Best Ayurvedic Treatment

किडनी स्टोन का आयुर्वेदिक उपचार

आज के समय में किडनी स्टोन यानी पथरी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। गलत खान-पान, कम पानी पीना, ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन इसके मुख्य कारण हैं। आयुर्वेद में किडनी स्टोन को जड़ से ठीक करने और दोबारा बनने से रोकने के लिए प्राकृतिक और सुरक्षित उपचार बताए गए हैं। आज इस आर्टिकल में हम किडनी स्टोन का आयुर्वेदिक उपचार के विषय में बताएंगे।  

किडनी स्टोन का आयुर्वेदिक उपचार

किडनी स्टोन क्या होता है और यह क्यों बनता है?

किडनी स्टोन एक ठोस पदार्थ होता है, जो किडनी में मिनरल और नमक के जमा होने से बनता है। जब शरीर में कैल्शियम, ऑक्सालेट और यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है और पानी कम पिया जाता है, तो ये तत्व मिलकर पथरी का रूप ले लेते हैं। समय पर ध्यान न देने पर यह समस्या गंभीर हो सकती है, इसलिए यह जानना जरूरी है कि आयुर्वेद से पथरी कैसे खत्म करें और किडनी को स्वस्थ कैसे रखें।

इसके मुख्य कारण हैं:

  • कम पानी पीना

  • ज्यादा नमक और जंक फूड का सेवन

  • बार-बार पेशाब रोकना

  • ज्यादा प्रोटीन और ऑक्सालेट युक्त आहार

  • पाचन तंत्र की कमजोरी

आयुर्वेद के अनुसार, वात और कफ दोष के असंतुलन से “अश्मरी” यानी पथरी बनती है। 

देर न करें, पथरी बढ़ सकती है
अभी संपर्क करें!

किडनी स्टोन के मुख्य लक्षण क्या होते हैं?

किडनी स्टोन के लक्षण पथरी के आकार और स्थान पर निर्भर करते हैं।

मुख्य लक्षण इस प्रकार हैं:-

  • कमर या पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द

  • पेशाब करते समय जलन या दर्द

  • बार-बार पेशाब आना

  • पेशाब में खून आना

  • मतली और उल्टी

  • पेशाब का रुक-रुक कर आना

अगर समय पर उपचार न किया जाए, तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है।

किडनी स्टोन को गलाने के लिए आयुर्वेदिक उपचार क्या हैं?

आयुर्वेद में पथरी को गलाने, तोड़ने और बाहर निकालने के लिए कई प्राकृतिक उपचार बताए गए हैं। और बिना ऑपरेशन पथरी का इलाज आयुर्वेद के माध्यम से संभव माना जाता है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और उपचार का उपयोग किया जाता है।

मुख्य आयुर्वेदिक उपचार:

  • औषधि उपचार: आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां पथरी को धीरे-धीरे गलाने में मदद करती हैं।

  • काढ़ा और हर्बल ड्रिंक: ये मूत्र की मात्रा बढ़ाकर पथरी को बाहर निकालने में सहायक होते हैं।

  • पंचकर्म थेरेपी: शरीर से विषैले तत्व निकालकर किडनी को स्वस्थ बनाती है।

  • जीवनशैली सुधार: सही आहार और दिनचर्या से पथरी बनने से रोका जा सकता है।

इन उपचारों में उपयोग होने वाली पथरी गलाने की आयुर्वेदिक दवा किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर बनाती है।

कौन-कौन सी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां किडनी स्टोन में फायदेमंद होती हैं?

आयुर्वेद में कई जड़ी-बूटियां पथरी को तोड़ने और बाहर निकालने में मदद करती हैं।

मुख्य जड़ी-बूटियां:

  • गोखरू: मूत्र की मात्रा बढ़ाकर पथरी निकालने में मदद करता है

  • वरुण की छाल: पथरी को गलाने में सहायक

  • पुनर्नवा: सूजन कम करती है और किडनी को मजबूत बनाती है

  • पाषाणभेद: नाम के अनुसार पथरी को तोड़ने में मदद करता है

  • गिलोय: शरीर से विषैले तत्व निकालती है

इन जड़ी-बूटियों का उपयोग किडनी स्टोन का आयुर्वेदिक इलाज में लंबे समय से किया जा रहा है। 

किडनी स्टोन में कौन-सा आयुर्वेदिक आहार लेना चाहिए?

सही आहार किडनी स्टोन के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

फायदेमंद आहार:

  • ज्यादा मात्रा में पानी पीना

  • नारियल पानी और जौ का पानी

  • खीरा, लौकी और कद्दू जैसी सब्जियां

  • ताजे फल जैसे सेब और पपीता

  • हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन

यह आहार शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

किडनी स्टोन में क्या नहीं खाना चाहिए आयुर्वेद के अनुसार?

कुछ खाद्य पदार्थ पथरी को बढ़ा सकते हैं, इसलिए इनसे बचना चाहिए।

परहेज करने योग्य चीजें:

  • ज्यादा नमक

  • जंक और प्रोसेस्ड फूड

  • ज्यादा प्रोटीन युक्त आहार

  • कोल्ड ड्रिंक और सोडा

  • पालक, टमाटर और ज्यादा ऑक्सालेट युक्त भोजन (अधिक मात्रा में)

संतुलित आहार से पथरी बनने का खतरा कम होता है।

किडनी स्टोन में आयुर्वेदिक उपचार कितना सुरक्षित है?

आयुर्वेदिक उपचार प्राकृतिक और सुरक्षित माने जाते हैं। ये किडनी पर किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाते और शरीर की प्राकृतिक उपचार प्रक्रिया को मजबूत बनाते हैं।

इसके लाभ:

  • बिना सर्जरी के उपचार संभव

  • कम साइड इफेक्ट

  • किडनी की कार्यक्षमता में सुधार

  • पथरी बनने की संभावना कम होती है

हालांकि, सही उपचार के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

किडनी को नुकसान से बचाएं – अभी बात करें
Free Consultation

किडनी स्टोन से बचने के लिए आयुर्वेद में क्या उपाय बताए गए हैं?

आयुर्वेद में पथरी से बचाव के लिए कई सरल उपाय बताए गए हैं।

मुख्य उपाय:

  • रोजाना 2.5 से 3 लीटर पानी पीना

  • संतुलित और हल्का आहार लेना

  • नियमित व्यायाम करना

  • पेशाब को कभी न रोकना

  • आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का नियमित सेवन वो भी डॉक्टर की सलाह से

इन उपायों को अपनाकर किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

किडनी स्टोन एक आम लेकिन गंभीर समस्या है, जिसे आयुर्वेदिक उपचार से प्राकृतिक तरीके से ठीक किया जा सकता है। आज इस आर्टिकल में हमने किडनी स्टोन का आयुर्वेदिक उपचार के विषय में बताया, पर आप केवल पर आप केवल इस आर्टिकल पर निर्भर न रहे अगर समस्या गंभीर है तो जल्द ही डॉक्टर से संपर्क करें और ऐसे ही ब्लॉग्स और आर्टिकल के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ। यही नहीं ज्यादा जानकारी और डॉक्टर की सलाह के लिए आज ही फोन करें +91 9971119811



 

FAQ

 

  • पथरी गलाने के लिए कौन सी आयुर्वेदिक दवा है? 
    पथरी गलाने के लिए आयुर्वेद में पाषाणभेद, गोखरू, वरुण और पुनर्नवा से बनी दवाएं उपयोगी होती हैं।

  • गुर्दे की पथरी भूलकर भी ना खाएं ये 4 चीजें? 
    गुर्दे की पथरी में ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। पालक और टमाटर जैसे अधिक ऑक्सालेट वाले खाद्य पदार्थ भी नुकसानदायक हो सकते हैं। जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं, इसलिए इनसे बचना चाहिए।

  • पथरी गलाने वाला पौधा कौन सा है?
    पथरी गलाने वाला प्रमुख आयुर्वेदिक पौधा पाषाणभेद माना जाता है।

  • किडनी के लिए कौन सी आयुर्वेदिक दवा रामबाण है?
    किडनी के लिए आयुर्वेद में पुनर्नवा, गोखरू और चंद्रप्रभा वटी को बहुत उपयोगी माना जाता है। 

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan – Ayurvedic Expert

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues. With a strong academic background in Ayurveda (BAMS) and years of clinical experience, the blend of Ayurvedic wisdom with practical lifestyle guidance in his treatment approach has helped thousands overcome their health issues.

His USP is not just personalized herbal treatments, but meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms. His friendly nature, clear explanations, and commitment to promoting safe, holistic healing through Ayurveda stand out in the PR dominated world.

What Our Patients Says…..

Recent Blogs


किडनी स्टोन का आयुर्वेदिक उपचार

किडनी स्टोन का आयुर्वेदिक उपचार | प्राकृतिक इलाज   ...

Feb 25 , 2026

गुर्दे की पथरी का आयुर्वेदिक इलाज क्या है

गुर्दे की पथरी का आयुर्वेदिक इलाज क्या है ...

Feb 25 , 2026

What Is Acute Renal Failure Syndrome

What Is Acute Renal Failure Syndrome ...

Feb 23 , 2026

Approved by

Approved by

Certificate no- AH-2022-0145
FEB 23,2025 - FEB 22,2028