.png)
शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए
आजकल के समय में शुगर यानी डायबिटीज एक बहुत ही आम लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है। गलत खान-पान, खराब जीवनशैली जिसमें बस बैठना हो और तनाव ने इसे घर-घर तक पहुँचा दिया है। और बहुत से लोग यह मान लेते हैं कि एक बार शुगर हो गई तो जिंदगी भर दवा ही सहारा है, लेकिन सच्चाई यह है कि सही खान-पान से शुगर को कंट्रोल ही नहीं, बल्कि जड़ से भी सुधार लाया जा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए, इसके अलावा आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही मानते हैं कि शुगर में डाइट सबसे बड़ा इलाज है।
खान-पान का शुगर लेवल पर कितना गहरा असर पड़ता है?
खान-पान का हमारे शरीर पर सीधा असर पड़ता है, हम जो भी खाते हैं, वही सीधे हमारे ब्लड शुगर लेवल पर असर डालता है। ज्यादा मीठा, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और प्रोसेस्ड फूड लेने से ब्लड में ग्लूकोज़ तेजी से बढ़ता है। वहीं फाइबर, प्रोटीन और लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला भोजन शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है। और गलत खान-पान से पैंक्रियास पर दबाव बढ़ता है और इंसुलिन सही तरीके से काम नहीं कर पाता। वहीं दूसरी ओर संतुलित भोजन इंसुलिन की संवेदनशीलता को बेहतर बनाता है। इसलिए कहा जाता है कि डायबिटीज दवा से नहीं, डाइट से संभलती है।

शुगर के मरीज को दिन की शुरुआत में क्या खाना चाहिए?
दिन की शुरुआत शुगर मरीज के लिए बहुत जरूरी होती है। ध्यान दे की सुबह खाली पेट ऐसा कुछ खाना चाहिए जो शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाए और दिनभर आपको एनर्जी दे।
गुनगुना पानी शुगर मरीज के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ मेथी दाना भिगोकर खाना, आंवला या आंवले का रस लेना ब्लड शुगर को संतुलित करता है।
साथ ही नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें जैसे मूंग दाल चीला, सब्ज़ियों के साथ ओट्स, या पनीर-सब्ज़ी लेना बेहतर रहता है। ध्यान रखें खाली पेट मीठा या बिस्किट-टोस्ट जैसी चीजें शुगर को अचानक बढ़ा सकती हैं।
कौन-से अनाज शुगर को कम करने में सबसे ज्यादा मदद करते हैं?
शुगर के मरीज के लिए अनाज का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। क्योंकि रिफाइंड आटा और मैदा शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं।
मोटे अनाज जैसे -
-
ज्वार
-
बाजरा
-
रागी
-
जौ
-
कोदो मिलेट
ये सभी शुगर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे ग्लूकोज़ धीरे-धीरे खून में जाता है।
ये अनाज पाचन को भी सुधारते हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं, जिससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती।
क्या रोटी और चावल शुगर के मरीज खा सकते हैं? अगर हाँ तो कौन-से?
रोटी और चावल के बीच का सवाल हर शुगर मरीज के मन में होता है। और सच्चाई यह है कि रोटी और चावल पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि सही विकल्प चुनना सबसे पहले जरूरी होता है।मैदे की रोटी या सफेद चावल शुगर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। लेकिन अगर हम बात करें गेहूं की तो गेहूं की जगह आप मल्टीग्रेन आटा, जौ या रागी की रोटी बेहतर विकल्प हैं।
चावल की बात करें तो सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस या हाथ से कुटे चावल सीमित मात्रा में खाए जा सकते हैं। मात्रा और समय का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
शुगर में कौन-सी सब्ज़ियाँ सबसे ज्यादा फायदेमंद होती हैं?
शुगर की स्थिति में सब्ज़ियाँ हमेशा हरी और रेशेदार ही लेनी चाहिए जो शुगर मरीज की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं।
सब्जियां जो शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है -
-
लौकी
-
तोरई
-
करेला
-
गाजर
-
पत्ता गोभी
-
फूल गोभी
-
पालक
-
मेथी
यह सभी सब्ज़ियाँ ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती हैं।
खास तौर पर करेला शुगर के लिए जाना जाता है क्योंकि यह इंसुलिन जैसा प्रभाव दिखाता है। सब्ज़ियों को ज्यादा तेल और मसाले में पकाने से बचना चाहिए, ताकि उनका पोषण बना रहे।
क्या फल खाने से शुगर बढ़ती है या कुछ फल फायदेमंद भी होते हैं?
बहुत बार लोग शुगर में फल खाना बंद कर देते हैं, जो पूरी तरह से सही नहीं होता है। सभी फल नुकसानदायक नहीं होते।
कुछ विशेष फल जैसे -
-
अमरूद
-
सेब
-
नाशपाती
-
पपीता
-
जामुन
-
कीवी
यह सभी फल सीमित मात्रा में शुगर मरीज के लिए फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें फाइबर अधिक होता है।
केला, आम, चीकू और अंगूर जैसे मीठे फलों से परहेज करना बेहतर होता है। फल हमेशा साबुत खाएं, जूस बनाकर नहीं।
लंबे समय तक सही खान-पान रखने से शुगर पर क्या असर पड़ता है?
अगर कोई व्यक्ति लगातार सही डाइट अपनाता है, तो उसका ब्लड शुगर धीरे-धीरे स्थिर होने लगता है। इंसुलिन की कार्यक्षमता बेहतर होती है और दवाओं की जरूरत कम हो सकती है।
लंबे समय तक सही खान-पान से नसों, किडनी, आंखों और दिल पर पड़ने वाले शुगर के दुष्प्रभाव भी कम हो जाते हैं। कई मामलों में प्री-डायबिटीज को पूरी तरह पलटा भी जा सकता है।
किन गलत खान-पान की आदतों से शुगर कभी ठीक नहीं हो पाती?
-
बार-बार मीठा खाना
-
पैकेज्ड फूड
-
कोल्ड ड्रिंक
-
बेकरी आइटम
-
ज्यादा तली-भुनी चीजें शुगर को बिगाड़ती हैं
-
अनियमित समय पर खाना
-
देर रात भोजन करना और
-
जरूरत से ज्यादा कार्बोहाइड्रेट लेना भी शुगर को कंट्रोल में नहीं आने देता।
और सबसे बड़ी गलती यह मानना है कि “थोड़ा-सा खाने से क्या होगा”, यही सोच धीरे-धीरे शुगर को बढ़ाती जाती है।
शुगर से बचाव और जड़ से सुधार के लिए सबसे जरूरी डाइट नियम कौन-से हैं?
शुगर को जड़ से सुधारने के लिए सबसे जरूरी है-
-
अनुशासन
-
संतुलित भोजन
-
सीमित मात्रा, सही समय और प्राकृतिक आहार को अपनाना जरूरी है।
खाने में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट शामिल करें। मीठे और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं। पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं और भोजन को दवा की तरह लें।
डाइट के साथ हल्की एक्सरसाइज और तनाव नियंत्रण भी शुगर को जड़ से सुधारने में अहम भूमिका निभाते हैं।
आज इस आर्टिकल में हमने बात बताया शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए, पर आप केवल इस आर्टिकल पर निर्भर न रहे अगर समस्या गंभीर है तो जल्द ही डॉक्टर से संपर्क करें और ऐसे ही ब्लॉग्स और आर्टिकल के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ। यही नहीं ज्यादा जानकारी और डॉक्टर की सलाह के लिए आज ही फोन करें +91 9971119811
FAQ
- तुरंत शुगर कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?
तुरंत शुगर कम करने के लिए गुनगुना पानी, भीगी मेथी, करेला या हल्का फाइबर वाला भोजन लेना फायदेमंद होता है, साथ ही थोड़ी देर चलना भी शुगर को जल्दी संतुलित करने में मदद करता है। - शुगर के लिए सबसे अच्छी देसी दवा कौन सी है?
शुगर के लिए सबसे अच्छी देसी दवा मेथी दाना मानी जाती है, जो ब्लड शुगर को संतुलित करने और इंसुलिन के असर को बेहतर बनाने में मदद करती है।
- बिना दवा के शुगर को कैसे कंट्रोल करें?
बिना दवा के शुगर को कंट्रोल करने के लिए सही खान-पान, नियमित हल्की एक्सरसाइज, वजन संतुलन, तनाव कम करना और रोज़ाना दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखना सबसे ज़रूरी होता है।
- शुगर के रोगी को सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?
शुगर के रोगी को सुबह खाली पेट गुनगुना पानी, भीगी हुई मेथी या आंवला लेना चाहिए, इससे ब्लड शुगर संतुलित रहता है और दिन की शुरुआत बेहतर होती है।
Recommended Care for Blogs

Karma Ayurveda KRM-Ren-Plus Ultra Kwath – Ayurvedic Kidney Detox & Creatinine Support Kit (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Kidney Detox Kit for individuals with high creatinine, high BP, diabetes, high uric acid, alcohol consumption habits, frequent painkiller use or early signs of kidney stress.

Dr. Puneet Dhawan
Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.
His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.
Patient Success Stories
View All 110+ Reviews"Uncontrolled thyroid imbalances were causing me chronic fatigue, mood swings, and irregular menstrual cycles. Ayukarma’s Ayurvedic treatment balanced my hormonal axis and boosted my metabolic health naturally. After ten weeks, my follow-up blood tests showed normal thyroid markers, and my cycles regularized smoothly. Ayukarma’s natural approach delivered fast, life-changing results."
Meera Deshmukh
Nagpur • Verified Patient
"Living with Stage 3 Chronic Kidney Disease felt like a ticking clock, with creatinine levels hovering around 3.8 and constant exhaustion. Ayukarma gave me a realistic, disciplined path forward. Their herbal formulations, paired with a customized low-protein diet, helped manage my fluid retention and reduced my nausea over five months. My creatinine levels gradually stabilized to 2.4, and my morning fatigue has eased substantially. Ayukarma helped me regain control over my health without feeling overwhelmed."
Ananthakrishnan Nair
Kochi • Verified Patient
Patient Recovery Stories

Chronic Kidney Disease Natural Recovery & Creatinine Improvement

Reduced High Creatinine Levels Naturally with Ayurveda

How to Avoid Dialysis Naturally with Holistic Ayurvedic Treatment

Natural Healing from Stage 4 Kidney Disease Without Surgery

Complete Kidney Function Restoration and Relief from Swelling

Ayurvedic Nephrology Treatment & Urea Reduction Journey

Ayurvedic Kidney Detox & Organic Healing Transformation

Overcoming Kidney Damage with Pure Ayurvedic Medicines
Patient Medical Reports

G.S. Rawat
Kidney Function Test (KFT) Lab Report

Smt. Nirmala Devi
Creatinine & Urea Improvement Report

Bhupen
Renal Function Restoration Analysis

Permia
Post-Treatment Clinical Evaluation


