AyuKarma Ayurveda

लिवर का रामबाण इलाज

आपकी सभी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा अनुशंसित आयुर्वेदिक उपचार, उपचार और सलाह

Get Best Ayurvedic Treatment

लिवर का रामबाण इलाज

लिवर शरीर का जरूरी हिस्सा होता है, लेकिन बदलते लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की वजह से लिवर में कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। इससे फैटी लिवर, लिवर में गंदगी जमने जैसी कई दिक्कतें आ सकती हैं। बता दें कि लिवर का रामबाण इलाज करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

लिवर में समस्या आने के कारण

  • वायरल इंफेक्शन
  • अपशिष्ट पदार्थों का सेवन करना
  • एल्कोहॉल का सेवन
  • डायबिटीज
  • अनहेल्दी डाइट लेना

लिवर में समस्या के लक्षण

  • बार-बार उल्टी होना
  • पीलिया
  • बार-बार बुखार आना
  • खून की वसा में बढोतरी होना
  • पेट में सूजन आना
  • पेट में तेज दर्द होना

चिकित्सक सलाह के लिए फॉर्म भरें

लिवर का रामबाण इलाज

1. भूमि आंवला

भूमि आंवला - लिवर का रामबाण इलाज

भूमि आंवला एक आयुर्वेदि औषधि है। इसके पौधे कहीं भी आसानी से मिल जाते हैं। इस जड़ी-बूटी का सेवन करने से न सिर्फ इंफेक्शन से बच सकते हैं, बल्कि इससे लिवर की सेहत भी स्वस्थ रहती है। आप भूमि आंवले को चूर्ण, कैप्सूल या टेबलेट के रूप में ले सकते हैं।

2. कुटकी

कुटकी - लिवर का रामबाण इलाज

कुटकी को एक बेहतरीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी माना जाता है। इसका सेवन करने से लिवर में आ रही सूजन को कम किया जा सकता है। इससे लिवर की कार्य क्षमता भी बढ़ती है। इसके इस्तेमाल के लिए आप कुटकी का कैप्सूल या चूर्ण ले सकते हैं।

3. एलोवेरा

एलोवेरा - लिवर का रामबाण इलाज

एलोवेरा में एंटी-ऑक्सिडेंट्स और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन करने से लिवर को फ्री रेडिकल्स के साथ-साथ इंफेक्शन होने से बचाया जा सकता है। एलोवेरा का रोजाना सीमित मात्रा में सेवन करने से लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। आप एलोवेरा के जूस का सेवन कर सकते हैं।

4. पुनर्नवा

पुनर्नवा - लिवर का रामबाण इलाज

पुनर्नवा को एक चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है। इसका सेवन करना हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल औषधि के रूप में करके लिवर में आ रही सूजन या इंफेक्शन कम हो सकता है।

अभी फॉर्म भरें और विशेषज्ञ से परामर्श करें

5. आंवला

आंवला - लिवर का रामबाण इलाज

आंवला भी एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जाना जाता है। इसका सेवन करने से लिवर डिटॉक्स हो सकता है, क्योंकि आंवले में फायटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं। इसमें मौजूद हेप्टो-प्रोटेक्टिव क्षमता लिवर की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाती हैं। आंवला लिवर का रामबाण इलाज माना जाता है।

6. हरी सब्जियां और फल

हरी सब्जियां और फल - लिवर का रामबाण इलाज

बता दें कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हरी सब्जियां जैसे कि गाजर, सेब, अनार, मेथी, पालक आदि लेने चाहिए। इनमें एंटी-ऑक्सिडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है, जिससे लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। हेल्दी फूड्स का सेवन करने से लिवर से सूजन और इंफेक्शन दोनों को दूर किया जा सकता है।

7. हाइड्रेट रहें

हाइड्रेट रहें - लिवर का रामबाण इलाज

पानी को पर्याप्त मात्रा में लेना स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसे पीने से न सिर्फ शरीर हाइड्रेट रहता है, बल्कि विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।

8. व्यायाम करें

व्यायाम करें - लिवर का रामबाण इलाज

पूरे दिन आराम करना शरीर के लिए बहुत खतरनाक है। ऐसे में आपको समय-समय पर फिजिकल एक्टिविटीज करते रहना चाहिए। इससे कई बीमारियों पर लगाम लगाई जा सकती है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको तेज चलने, साइकिल चलाने, तैराकी जैसे व्यायाम करना चाहिए। आप इसके लिए योग भी कर सकते हैं, जिसमें आप अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, पादहस्तासन, धनुरासन, भुजंगासन को शामिल कर सकते हैं।

9. शराब का सेवन न करें

शराब का सेवन न करें - लिवर का रामबाण इलाज

जो लोग शराब पीना बहुत पसंद करते हैं, उन्हें शराब का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए या शराब पीना छोड़ देना चाहिए। ऐसा करने से लिवर में हो रहा इंफेक्शन या सूजन का घर बैठे इलाज किया जा सकता है।

निष्कर्ष

तो जैसा कि आपने जाना कि लिवर का रामबाण इलाज किस तरह से किया जा सकता है। ऐसे में इन उपायों को अपनाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर कर लें, क्योंकि डॉक्टर आपकी रिपोर्ट्स देखकर बेहतर तरीके से बता पाएंगे कि आपके लिए ये उपाय ठीक हैं या नहीं।

अगर आपको भी लिवर या उससे जुड़ी किसी तरह की समस्या आ रही है, तो आप अपना इलाज कर्मा आयुर्वेदा में करवा सकते हैं, जहां साल 1937 से किडनी रोगियों का इलाज किया जा रहा है और जिसे अब डॉ. पुनीत धवन संभाल रहे हैं। डॉ. पुनीत ने केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्वभर में किडनी की बीमारी से ग्रस्त मरीजों का इलाज आयुर्वेद द्वारा किया है। आयुर्वेद में प्राकृतिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। कर्मा आयुर्वेदा डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट के बिना पूर्णतः प्राचीन भारतीय आयुर्वेद के सहारे से किडनी फेल्योर का इलाज कर रहा है।

अपॉइंटमेंट के लिए फॉर्म अभी भरें

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan – Ayurvedic Expert

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues. With a strong academic background in Ayurveda (BAMS) and years of clinical experience, the blend of Ayurvedic wisdom with practical lifestyle guidance in his treatment approach has helped thousands overcome their health issues.

His USP is not just personalized herbal treatments, but meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms. His friendly nature, clear explanations, and commitment to promoting safe, holistic healing through Ayurveda stand out in the PR dominated world.

What Our Patients Says…..

Recent Blogs


What Is Acute Renal Failure Syndrome

What Is Acute Renal Failure Syndrome ...

Feb 23 , 2026

यौवनामृत वटी कितने दिन खाना चाहिए

यौवनामृत वटी कितने दिन खाना चाहिए ...

Feb 23 , 2026

How Can I Lower My Urea and Creatinine Naturally

How Can I Lower My Urea and Creatinine Naturally ...

Feb 23 , 2026

Approved by

Approved by

Certificate no- AH-2022-0145
FEB 23,2025 - FEB 22,2028