AyuKarma Ayurveda

लिवर इन्फेक्शन के लक्षण

आपकी सभी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा अनुशंसित आयुर्वेदिक उपचार, उपचार और सलाह

Get Best Ayurvedic Treatment

लिवर इन्फेक्शन के लक्षण

लिवर इंफेक्शन क्या है?

लिवर इंफेक्शन स्वास्थ्य से संबंधित एक गंभीर बीमारी है, जिसका प्रभाव शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों पर पड़ता है। लिवर में इंफेक्शन के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपचार लिवर से जुड़ी इस समस्या के इलाज में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हालांकि, उपचार विकल्प जानने से पहले आपके लिए लिवर इन्फेक्शन के लक्षण और कारण जानना जरूरी है। इससे आपको लिवर इंफेक्शन की समस्या से बचने या इसके लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

लिवर इन्फेक्शन के लक्षण

लिवर में इंफेक्शन के कई लक्षण हो सकते हैं, जैसे:

1. पेट में सूजन और दर्द

पेट में सूजन और दर्द - लिवर इन्फेक्शन के लक्षण

लिवर इंफेक्शन होने पर पेट के दाहिने हिस्से में सूजन या दर्द का अनुभव हो सकता है। यह दर्द हल्के से लेकर तेज हो सकता है और कुछ स्थितियों में यह दर्द कंधे तक भी फैल सकता है।

2. थकान और कमजोरी

थकान और कमजोरी - लिवर इन्फेक्शन के लक्षण

लिवर इंफेक्शन से शरीर की ऊर्जा प्रभावित हो सकती है, जिससे आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इंफेक्शन की वजह से लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता है।

3. पीलिया

पीलिया - लिवर इन्फेक्शन के लक्षण

पीलिया को लिवर इंफेक्शन का सबसे सामान्य लक्षण माना जाता है। इस स्थिति में लिवर बिलीरुबीन यानी लिवर में बने रसायन को नष्ट नहीं कर पाता, जिससे त्वचा और आंखों के सफेद भाग मे पीलापन आ जाता है।

4. मतली और उल्टी

मतली और उल्टी - लिवर इन्फेक्शन के लक्षण

कई बार मतली और उल्टी को लिवर में इंफेक्शन का गंभीर लक्षण माना जाता है। जब लिवर सही तरीके से काम नहीं करता, तो इससे पाचन और शरीर से टॉक्सिंस निकालने की प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे मतली और उल्टी का अनुभव हो सकता है।

5. कम भूख लगना

कम भूख लगना - लिवर इन्फेक्शन के लक्षण

लिवर का कार्य शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालना, पाचन क्रिया में मदद करना और पोषक तत्वों को संसाधित करना है। हालांकि, लिवर में इंफेक्शन या सूजन का प्रभाव आपकी पाचन क्रिया पर पड़ता है। इससे आपको सामान्य से कम भूख लगती है और वजन घटने की संभावना बढ़ जाती है।

चिकित्सक सलाह के लिए फॉर्म भरें

6. जोड़ों में दर्द

जोड़ों में दर्द - लिवर इन्फेक्शन के लक्षण

हेपेटाइटिस जैसे कुछ लिवर इंफेक्शन में जोड़ों का दर्द हो सकता है, जो इंफेक्शन से लड़ने के दौरान होता है। लिवर की कार्यप्रणाली में खराबी के कारण शरीर में सूजन, टॉक्सिंस का जमा होना और अन्य समस्याएं हो सकती हैं, जो जोड़ों में दर्द का कारण बनती हैं।

7. मूड स्विंग्स

मूड स्विंग्स - लिवर इन्फेक्शन के लक्षण

लिवर इंफेक्शन की वजह से शरीर में टॉक्सिंस जमा हो जाते हैं, जिसका प्रभाव आपकी मानसिक स्थिति पर भी देखने को मिलता है। इससे आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है और आपको ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है।

8. त्वचा पर धब्बे

त्वचा पर धब्बे - लिवर इन्फेक्शन के लक्षण

त्वचा पर धब्बे दिखना लिवर में इंफेक्शन होने का एक आम लक्षण है। आमतौर पर इसे लिवर इन्फेक्शन के लक्षणों में से एक माना जाता है। लिवर के ठीक से काम नहीं करने पर शरीर में टॉक्सिंस जमा हो जाते हैं और त्वचा पर धब्बे दिखने लगते हैं।

9. यूरिन का रंग गाढ़ा होना

यूरिन का रंग गाढ़ा होना - लिवर इन्फेक्शन के लक्षण

यूरिन का रंग गाढ़ा होना लिवर इंफेक्शन का एक सामान्य लक्षण है। इससे लिवर की कार्यप्रणाली प्रभावित होने की जानकारी मिलती है।

10. हल्के रंग का मल

हल्के रंग का मल - लिवर इन्फेक्शन के लक्षण

लिवर इंफेक्शन के कारण हल्के रंग का मल आ सकता है, जो लिवर के काम में रुकावट का संकेत है। जब लिवर सही से काम नहीं करता है, तो इससे पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है, जिससे मल का रंग बदल सकता है।

अभी फॉर्म भरें और विशेषज्ञ से परामर्श करें

लिवर इंफेक्शन के कारण

लिवर में इंफेक्शन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे:

  • लिवर में सूजन
  • बैक्टीरिया इंफेक्शन
  • हेपेटाइटिस
  • नशीली दवाओं का सेवन
  • केमिकल्स और टॉक्सिन
  • ऑटोइम्यून डिजीज
  • एल्कोहॉल
  • नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज

लिवर इंफेक्शन के घरेलू उपचार

  • संतुलित आहार का सेवन
  • प्रोटीन और फाइबर
  • मसालेदार और चिकनाई वाले भोजन से परहेज
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीना
  • शराब और धुम्रपान से परहेज
  • नियमित योग और व्यायाम

लिवर इन्फेक्शन के लक्षण की समय रहते पहचान करना जरूरी है। अगर लिवर इंफेक्शन का समय पर उपचार किया जाए, तो लिवर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और गंभीर समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। कुछ घरेलू उपचार भी लिवर इन्फेक्शन के लक्षणों को कम करने में फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन, आप केवल इन उपायों पर ही निर्भर न रहें। लिवर इन्फेक्शन के लक्षण दिखने पर जल्द अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें। सेहत से जुड़े ऐसे ही ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ।

अपॉइंटमेंट के लिए फॉर्म अभी भरें

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan – Ayurvedic Expert

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues. With a strong academic background in Ayurveda (BAMS) and years of clinical experience, the blend of Ayurvedic wisdom with practical lifestyle guidance in his treatment approach has helped thousands overcome their health issues.

His USP is not just personalized herbal treatments, but meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms. His friendly nature, clear explanations, and commitment to promoting safe, holistic healing through Ayurveda stand out in the PR dominated world.

What Our Patients Says…..

Recent Blogs


पपीते से हाइड्रोसील का इलाज बताइए

पपीते से हाइड्रोसील का इलाज ...

Feb 21 , 2026

दाद खाज खुजली को जड़ से खत्म कैसे करें

दाद खाज खुजली को जड़ से खत्म कैसे करें | घरेलू इलाज और असरदार दवा   ...

Feb 21 , 2026

शरीर में गांठ का घरेलू उपचार

शरीर में गांठ के कारण और घरेलू उपचार ...

Feb 21 , 2026

Approved by

Approved by

Certificate no- AH-2022-0145
FEB 23,2025 - FEB 22,2028