India Flag
For Indian Patients
+91 9971119811
USA Flag
For USA Patients
+1 9298008690
AyuKarma Ayurveda Karma Ayurveda
AyuKarma

Follow Us

क्रिएटिनिन बढ़ने के लक्षण

आपकी सभी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा अनुशंसित आयुर्वेदिक उपचार, उपचार और सलाह

100% Ayurvedic 24×7 Support 84+ Years Legacy

Book Appointment

Get personalized Ayurvedic care · Book Consultation

Get Best Ayurvedic Treatment

क्रिएटिनिन बढ़ने के लक्षण

किडनी हमारे शरीर का वह सबसे जरूरी अंग है, जो शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर निकालने का काम करती हैं। इससे आपको ब्लड प्रेशर और पीएच लेवल कंट्रोल करने के साथ-साथ हार्मोन्स लेवल को भी बेहतर बनाने में मदद मिलती है। लेकिन कई बार किडनी सही तरीके से काम नहीं करती या काम करना बंद कर देती है और इसका सबसे बड़ा कारण क्रिएटिनिन का बढ़ा हुआ स्तर है। क्रिएटिनिन के बढ़े हुए स्तर से आपको ब्लड प्रेशर जैसी कई समस्या हो सकती है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको क्रिएटिनिन बढने के लक्षण के बारे में बताएँगे जिससे आपको आगे चल कर होने वाली परेशानी का पता पहले से ही चल पाए।

क्रिएटिनिन क्या है?

क्रिएटिनिन हमारे शरीर में मौजूद एक वेस्ट प्रोडक्ट है, जो मासपेशियों की एक्टिविटी के कारण बनता है। लेकिन अगर शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ जाए, तो इससे किडनी से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में आपके लिए क्रिएटिनिन बढ़ने के लक्षण जानना बेहद जरूरी है।

क्रिएटिनिन बढ़ने के कारण

क्रिएटिनिन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • हाई ब्लड प्रेशर: आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों में क्रिएटिनिन के बढ़ने की संभावना बहुत ज्यादा होती है।
  • स्टैडिंग डायबिटीज: स्टैंडिंग डायबिटीज को क्रिएटिनिन के बढ़ने का अहम कारण माना जा सकता है।
  • लंबे समय तक दवाओं का सेवन करना: कई बार लंबे समय तक दवाओं का सेवन करने से भी क्रिएटिनिन के बढ़ने की समस्या हो सकती है।
  • शरीर में पानी की कमी होना: शरीर में पानी की कमी होने पर किडनी में क्रिएटिनिन की मात्रा बढ़ सकती है।

चिकित्सक सलाह के लिए फॉर्म भरें

क्रिएटिनिन बढ़ने के लक्षण

क्रिएटिनिन बढ़ने के कई लक्षण हो सकते हैं, जैसे:

1. थकान और कमजोरी महसूस होना

थकान और कमजोरी महसूस होना - क्रिएटिनिन बढ़ने के लक्षण

अगर शरीर में क्रिएटिनिन शुगर लेवल ज्यादा है, तो इसका असर आपके किडनी फंक्शन पर पड़ सकता है। इस स्थिति में किडनी क्रिएटिनिन को फिल्टर नहीं कर पाती,  जिससे आपको थकान और कमजोरी महसूस होती है।

2. मांसपेशियों में दर्द

मांसपेशियों में दर्द - क्रिएटिनिन बढ़ने के लक्षण

क्रिएटिनिन बढ़ने पर आपको मांसपेशियों में दर्द की समस्या होती है। इसके लिए आपको ज्यादा आराम करने और हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है।

3. भूख में कमी

भूख में कमी - क्रिएटिनिन बढ़ने के लक्षण

भूख में कमी को क्रिएटिनिन बढ़ने के गंभीर लक्षणों में से एक माना जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि किएटिनिन के बढ़े हुए स्तर का असर आपकी पाचन क्रिया पर पड़ता है और आपको कम भूख लगती है।

4. शरीर में खुजली

शरीर में खुजली - क्रिएटिनिन बढ़ने के लक्षण

क्रिएटिनिन के बढ़े हुए स्तर से शरीर में खराब कंपाउड बढने लगते हैं, जिससे आपको खुजली और दानों की समस्या होती है।

5. मतली और उल्टी आना

मतली और उल्टी आना - क्रिएटिनिन बढ़ने के लक्षण

यह समस्या आमतौर पर तब होती है, जब किएटिनिन के बढ़ने से आप पाचन शक्ति प्रभावित होती है। इस स्थिति में कुछ भी खाने पर आपको मतली और उल्टी का अनुभव होता है।

अभी फॉर्म भरें और विशेषज्ञ से परामर्श करें

6. सुबह के समय आंखों के आसपास सूजन

सुबह के समय आंखों के आसपास सूजन - क्रिएटिनिन बढ़ने के लक्षण

क्रिएटिनिन के बढ़े हुए स्तर से अक्सर सुबह के समय आंखों के आसपास सूजन की समस्या हो सकती है।

7. पैरों में सूजन

पैरों में सूजन - क्रिएटिनिन बढ़ने के लक्षण

पैरों में सूजन में कई कारण हो सकते हैं, लेकिन कई बार किडनी में टॉक्सिक कंपाउंड बढ़ने से पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है।

8. यूरिन में जलन और ब्लड आना

यूरिन में जलन और ब्लड आना - क्रिएटिनिन बढ़ने के लक्षण

क्रिएटिनिन बढ़ने से किडनी में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। कई बार यह समस्या यूरिन में जलन और ब्लड आने का कारण भी बनती है।

9. सांस लेने में परेशानी

सांस लेने में परेशानी - क्रिएटिनिन बढ़ने के लक्षण

हाई बीपी का असर आपके किडनी फंक्शन पर पड़ता है और आपका क्रिएटिनिन का स्तर प्रभावित होता है। इससे आपको सांस लेने में परेशानी होती है। इसके साथ-साथ आपको नाक से खून आने, चक्कर आने या सिर दर्द जैसी समस्या भी हो सकती है।

आमतौर पर यह लक्षण तब दिखाई देते हैं, जब किडनी 30 प्रतिशत से भी कम काम करने लगती है।

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया है शरीर में क्रिएटिनिन बढने के लक्षण, यदि आपको भी ऐसी कोई समस्या है तो आप इसे अनदेखा न करें और जल्द ही डॉक्टर से सम्पर्क करें, जिससे आने वाली गंभीर समस्या से आप सुरक्षित रहें और ऐसी ही हेल्थ रिलेटेड आर्टिकल्स और ब्लोग्स के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ।

अपॉइंटमेंट के लिए फॉर्म अभी भरें

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.

His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.

Patient Success Stories

Related Articles

मोटापा कम करने का रामबाण उपाय

मोटापा कम करने का रामबाण उपाय ...

क्रिएटिनिन बढ़ने पर क्या खाना चाहिए?

क्रिएटिनिन बढ़ने पर क्या खाना चाहिए? ...

किडनी में सूजन के लक्षण और उपाय

किडनी में सूजन कैसे ठीक करें? कारण, लक्षण और इलाज ...