For Indian Patients
+91 9971119811
For USA Patients
+1 9298008690
AyuKarma AyurvedaKarma Ayurveda
Ayukarma
🌿 Blogs

महिलाओं का मोटापा कम करने के उपाय

 महिलाओं का मोटापा तेजी से कम करने के 7 देसी उपाय ...

🛡️

100% Organic

Pure Ayurvedic Extracts

👨‍⚕️

Expert Care

Certified Specialists

🏛️

84+ Years

Healing Heritage

Book Appointment

Get authentic, certified Ayurvedic diagnosis & guidance.

Phone
June 27, 2025| By Dr. Puneet Dhawan
महिलाओं का मोटापा कम करने के उपाय

महिलाओं का मोटापा कम करने के उपाय

कामकाजी महिलाओं से लेकर गृहिणियों तक हर किसी के लिए वजन का बढ़ना एक बहुत बड़ी चुनौती है, जिसका सामना पड़ता है, ये चुनौती ना केवल शारीरिक पर मानसिक असर भी डालता है जिससे महिलाएं बहुत जल्द अपना आत्मविश्वास खोने लगती हैं, आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे महिलाओं का मोटापा कम करने के उपाय जिससे केवल घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों से वे अपने वजन को कम कर सकती हैं साथ ही इसके कारणों और लक्षणों पर भी ध्यान देंगे क्योंकि मोटापा आगे चल कर बहुत सी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता हैआइए जानते हैं उन प्रभावी उपायों पर चर्चा करेंगे, जो न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्कि जीवनशैली को भी संतुलित बनाने में मदद करेंगे। 

मोटापे का लक्षण 

  • सांस फूलना

  • तेजी से वजन बढ़ना

  • पेट, कमर, जांघों और बाजुओं पर चर्बी का बढ़ना

  • नींद की समस्या

  • स्वभाव में चिड़चिड़ापन

  • जोड़ों और पीठ में दर्द

  • आत्मविश्वास की कमी

  • त्वचा से जुड़ी समस्याएं

मोटापे का कारण 

  • जंक फूड और मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन 

  • शारीरिक गतिविधियों की कमी

  • तनाव 

  • नींद की कमी

  • हार्मोनल असंतुलन

  • अन्य दवाइयों का असर

  • अनुवांशिकता 

महिलाओं का वजन घटाने के घरेलू उपाय
 

  1. गुनगुना नींबू पानी - गुनगुना नींबू पानी बहुत प्रभावी और आसान घरेलू उपाय है जो आसानी से घरों में अपनाया जा सकता है, संयोग शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेजी से सक्रिय करता है। इसलिए जब सुबह खाली पेट इसे पिया जाता है, तो यह शरीर को डिटॉक्स करता है यानी रातभर शरीर में जमा हुए अपशिष्ट और टॉक्सिन को बाहर निकालता है। और अगर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाया जाए, तो यह स्वाद के साथ-साथ अतिरिक्त चर्बी को गलाने में और भी प्रभावी हो जाता है। 

    नींबू पानी

     

  2. अजवाइन का पानी - महिलाओं में मोटापा घटाने के देसी नुस्खे में अजवाइन का पानी भी बहुत असरदार है, देखा जाए तो महिलाओं में अक्सर वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण धीमा मेटाबॉलिज्म और हार्मोनल असंतुलन होता है। अजवाइन का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। साथ ही अजवाइन शरीर की सूजन यानि इन्फ्लेमेशन को भी कम करता है, जो मोटापे का एक छिपा हुआ पर विशेष कारण हो सकता है। 

    अजवाइन का पानी

     

  3. ग्रीन टी - वजन कम करने के लिए ग्रीन टी बहुत ही प्रभावी और प्राकृतिक पेय है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विशेष रूप से "कैटेचिन" नाम का तत्व, शरीर की मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं। और जब मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है तो तो शरीर ज्यादा तेजी से कैलोरी जलाता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया सहज और प्रभावशाली हो जाती है।

महिलाओं के लिए मोटापा कम करने की आयुर्वेदिक दवा

  1. त्रिफला - त्रिफला तीन फलों हरड़, बहेड़ा और आंवला से मिलकर बना होता है, सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह पाचन तंत्र को गहराई से सुधारता है, जिससे भोजन सही तरीके से पचता है और शरीर में वसा के रूप में जमा नहीं होता। कई बार महिलाओं में हार्मोनल बदलाव, थायरॉइड, या पीसीओडी जैसी स्थितियों के कारण शरीर में सूजन बढ़ जाती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ने लगता है। त्रिफला इस सूजन को प्राकृतिक रूप से कम करता है और शरीर को संतुलित करने में मदद करता है।
    त्रिफला

 

  1. मेथी - मेथी महिलाओं की चर्बी घटाने के उपाय में बहुत अच्छा है, इसमें फाइबर, आयरन, प्रोटीन और विशेष रूप से "गैलेक्टोमेनन" नाम का घुलनशील फाइबर होता है, जो भूख को नियंत्रित करने और मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करता है। ये शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने में मदद करती है। और जब शरीर साफ होता है, तो वजन घटाना अधिक आसान और स्थायी हो जाता है।
    मेथी

 

  1. मंजीष्ठा - मंजीष्ठा एक प्रमुख आयुर्वेदिक औषधि है, यह मुख्य रूप से रक्त को शुद्ध करता है और त्वचा रोगों के लिए जाना जाता है, जब शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं, तो वे पाचन और मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करते हैं, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है। मंजीष्ठा इन विषों को हटाकर शरीर की प्राकृतिक सफाई प्रक्रिया को पुनः सक्रिय करती है, जिससे वजन कम करने का मार्ग साफ होता है

आज के इस आर्टिकल में हमने महिलाओं का मोटापा कम करने के उपाय, के बारे में, बात करी और आपने जाना की कैसे कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार इस समस्या में आपके काम आ सकते हैं, लेकिन आप सिर्फ इन सुझावों पर निर्भर ना रहें समस्या अगर ज्यादा गंभीर है तो डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेद अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें अयुकर्मा के साथ
 

 

FAQ

महिलाओं के लिए घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें?

महिलाएं घर पर तेजी से वजन कम करने के लिए संतुलित आहार लें, रोज़ाना 30 से 45 मिनट एक्सरसाइज या योग करें, गुनगुना नींबू पानी या अजवाइन का पानी सुबह खाली पेट पिएं, पर्याप्त नींद लें और तनाव कम रखें। पर हमेशा इस बात का ध्यान दें की नियमितता और संयम सबसे जरूरी है।

मोटापा जड़ से खत्म कैसे करें जल्दी से जल्दी पतले होने के लिए क्या करें?

मोटापा जड़ से खत्म करने के लिए रोज़ाना 30 से 45 मिनट एक्सरसाइज या योग करें, गुनगुना नींबू पानी या अजवाइन का पानी सुबह खाली पेट पिएं, पर्याप्त नींद लें और मीठा, मैदा, तला-भुना खाना बंद करें

क्या खाने से वजन जल्दी घटता है?

वजन जल्दी घटाने के लिए ओट्स, हरी सब्जियाँ, अंकुरित अनाज, पपीता, गुनगुना नींबू पानी, ग्रीन टी और मेथी का सेवन करें।

 

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.

His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.

Patient Success Stories

"I struggled with painful skin rashes for years. I turned to Ayukarma. The facilities impressed me, and after 1.5 months of treatment, my skin completely healed."

S

Sheela Jain

"I chose Ayukarma for gallbladder stones. In a month, my symptoms eased, and scans showed major improvement. After two months, the stones were gone."

K

Kapil

Related Articles

लेडीस के पेशाब में जलन क्यों होती है

महिलाओं को पेशाब में जलन के कारण और घरेलू उपाय ...

1 महीने में 5 किलो वजन कैसे बढ़ाएं

1 महीने में 5 किलो वजन कैसे बढ़ाएं ...

Ayurvedic medicine for kidney swelling USA
Jan 21, 2026

Ayurvedic medicine for kidney swelling USA

Kidney Swelling Ayurvedic Medicine | USA Patients ...