AyuKarma Ayurveda

किडनी में सूजन में क्या खाना चाहिए

आपकी सभी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा अनुशंसित आयुर्वेदिक उपचार, उपचार और सलाह

Get Best Ayurvedic Treatment

किडनी में सूजन में क्या खाना चाहिए? 

किडनी हमारे शरीर का एक बहुत महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने, अतिरिक्त पानी और toxins को बाहर निकालने का काम करती है। जब किडनी में सूजन आ जाती है, तो उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होने लगती है। इस स्थिति में सही खान-पान और healthy lifestyle अपनाना बहुत जरूरी हो जाता है, क्योंकि सही डाइट किडनी को support करने और सूजन को कम करने में मदद कर सकती है। आज इस आर्टिकल में हम किडनी में सूजन में क्या खाना चाहिए? इस विषय पर चर्चा करेंगे साथ ही किन किडनी सूजन में परहेज क्या करें ये भी बताएंगे।

सूजन कम करने वाली डाइट प्लान पाएं

किडनी में सूजन (Kidney Swelling) क्या होती है?

किडनी में सूजन को मेडिकल भाषा में inflammation या nephritis भी कहा जाता है। इस स्थिति में किडनी के tissues में सूजन आ जाती है, जिससे किडनी के filtration process को काफी फर्क पड़ता है। और National Kidney Foundation के अनुसार, किडनी से जुड़ी समस्याओं में सही डाइट और lifestyle बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

किडनी में सूजन क्यों होता है इसके मुख्य कारण क्या हैं?

किडनी में सूजन कई कारणों से हो सकती है, जैसे:

  • किडनी infection

  • डायबिटीज

  • हाई ब्लड प्रेशर

  • ज्यादा नमक और processed food का सेवन

  • शरीर में toxins का जमा होना

  • कुछ दवाओं का अधिक उपयोग

गलत खान-पान और unhealthy lifestyle भी किडनी पर extra दबाव डालते हैं।

सूजन कम करने वाली डाइट प्लान पाएं
अभी कंसल्ट बुक करें

किडनी में सूजन के सामान्य लक्षण क्या होते हैं?

किडनी में सूजन होने पर ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं:

  • पैरों, हाथों और चेहरे पर सूजन

  • पेशाब कम या ज्यादा आना

  • थकान और कमजोरी

  • पेशाब में झाग या बदलाव

  • भूख कम लगना

  • हाई ब्लड प्रेशर

अगर ये लक्षण लगातार दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

किडनी में सूजन होने पर क्या खाना चाहिए?

किडनी में सूजन के दौरान हल्का, पौष्टिक और low sodium diet लेना जरूरी होता है। जिसे हम एक प्रकार से किडनी में सूजन का घरेलू इलाज भी कह सकते हैं क्योंकि इस उपाय से किडनी को फायदा भी मिलता है और ये हम आसानी से घरों पर कर भी सकते हैं। 

फायदेमंद चीजें:

  • कम नमक वाला खाना

  • ताजे फल और सब्जियां

  • साबुत अनाज जैसे दलिया, ओट्स

  • हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन

  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ

ध्यान रखें:

  • ज्यादा तला-भुना भोजन न लें

  • संतुलित मात्रा में प्रोटीन लें

कौन-से फल किडनी की सूजन में फायदेमंद होते हैं?

कुछ फल किडनी के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं:

  • सेब - toxins कम करने में मदद करता है

  • पपीता - digestion सुधारता है

  • अनार - blood circulation बेहतर करता है

  • अंगूर - antioxidants से भरपूर

  • तरबूज - शरीर को hydrate रखने में मदद करता है

ये फल किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाले बिना शरीर को जरूरी nutrients देते हैं।

कौन-सी सब्जियां किडनी के मरीजों के लिए सुरक्षित होती हैं?

किडनी की सूजन में हल्की और पौष्टिक सब्जियां लेना बेहतर होता है, इसलिए ये कुछ सब्जियां किडनी के मरीजों को जरूर लेनी चाहिए जैसे:

  • लौकी

  • तोरई

  • कद्दू

  • गाजर

  • परवल

  • टिंडा

फायदे:

  • ये सब्जियां आसानी से पच जाती हैं

  • किडनी पर कम दबाव डालती हैं

  • शरीर को जरूरी vitamins और minerals देती हैं

किडनी में सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए?

कुछ खाद्य पदार्थ किडनी की सूजन को बढ़ा सकते हैं, इसलिए इनसे बचना चाहिए:

  • ज्यादा नमक वाला खाना

  • packaged और processed food

  • तला-भुना भोजन

  • ज्यादा प्रोटीन जैसे red meat

  • junk food

  • cold drinks और alcohol

ये चीजें किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालती हैं और सूजन को बढ़ा सकती हैं।

किडनी में सूजन के दौरान कितना पानी पीना चाहिए?

पानी किडनी के लिए बहुत जरूरी होता है, लेकिन इसकी मात्रा व्यक्ति की condition पर निर्भर करती है।

सामान्य सुझाव:

  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार पानी पिएं

  • बहुत ज्यादा या बहुत कम पानी न लें

  • पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं

सही मात्रा में पानी किडनी को toxins बाहर निकालने में मदद करता है।

किडनी सूजन घटाएं naturally
अभी कंसल्ट बुक करें

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कौन-सी healthy habits अपनानी चाहिए?

Healthy habits अपनाकर किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है:

  • संतुलित और healthy diet लें

  • अच्छी नींद 

  • नियमित exercise करें

  • नमक का सेवन कम करें

  • stress कम रखें

  • नियमित health checkup करवाएं

ये आदतें किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखने में मदद करती हैं।

क्या आयुर्वेदिक डाइट किडनी की सूजन में मदद कर सकती है?

आयुर्वेद में किडनी को स्वस्थ रखने के लिए प्राकृतिक और संतुलित आहार पर जोर दिया जाता है। Ministry of AYUSH भी प्राकृतिक जीवनशैली और संतुलित आहार को health के लिए फायदेमंद मानता है।

आयुर्वेदिक डाइट के फायदे:

  • शरीर से toxins को बाहर निकालने में मदद करता है 

  • digestion को बेहतर बनाना है 

  • सूजन को कम करने में सहायता करता है 

  • किडनी की कार्यक्षमता को support करता है

किडनी में सूजन एक गंभीर समस्या हो सकती है, लेकिन सही समय पर ध्यान देने और सही डाइट अपनाने से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। इसलिए किडनी इंफेक्शन में क्या खाएं क्या ना खाएं और किडनी की सूजन कम करने के उपाय के बारे में जानना बहुत जरूरी है। पर आप केवल इस आर्टिकल पर निर्भर न रहे अगर समस्या गंभीर है तो जल्द ही डॉक्टर से संपर्क करें और ऐसे ही ब्लॉग्स और आर्टिकल के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ। यही नहीं ज्यादा जानकारी और डॉक्टर की सलाह के लिए आज ही फोन करें +91 9971119811



 

FAQ

 

  • किडनी सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए?
    किडनी सूजन में सोडियम यानी नमक, पोटैशियम और फास्फोरस से भरपूर खाद्य पदार्थों को नहीं खाना चाहिए। 

  • किडनी के लिए सबसे अच्छा फल कौन सा है?
    किडनी के लिए सेब, अंगूर, बेरीज में ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी, इसके अलावा अनानास, पपीता सबसे अच्छे फल हैं। 

  • किडनी इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए?
    किडनी इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए हल्का, कम नमक, और पोटैशियम व फॉस्फोरस युक्त संतुलित आहार लेना चाहिए। 

  • शुगर से किडनी पर क्या असर पड़ता है? 
    शुगर बढ़ने से किडनी की फिल्टर करने वाली नसें धीरे-धीरे कमजोर हो जाती हैं। इससे किडनी ठीक से खून साफ नहीं कर पाती और पेशाब में प्रोटीन आने लगता है।

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan – Ayurvedic Expert

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues. With a strong academic background in Ayurveda (BAMS) and years of clinical experience, the blend of Ayurvedic wisdom with practical lifestyle guidance in his treatment approach has helped thousands overcome their health issues.

His USP is not just personalized herbal treatments, but meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms. His friendly nature, clear explanations, and commitment to promoting safe, holistic healing through Ayurveda stand out in the PR dominated world.

What Our Patients Says…..

Recent Blogs


Natural Cure for Kidney Stone

Natural Cure for Kidney Stone ...

Feb 26 , 2026

किडनी में सूजन में क्या खाना चाहिए

किडनी सूजन में क्या खाएं? |  डाइट टिप्स ...

Feb 26 , 2026

क्या किडनी पेशेंट दूध पी सकता है

क्या किडनी पेशेंट दूध पी सकता है ...

Feb 26 , 2026

Approved by

Approved by

Certificate no- AH-2022-0145
FEB 23,2025 - FEB 22,2028