
eGFR क्या होता है? कितना eGFR सामान्य माना जाता है?
किडनी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो खून से अपशिष्ट पदार्थों और अतिरिक्त पानी को छानकर शरीर से बाहर निकालने का काम करती है। eGFR यानी ऐस्टीमेटेड ग्लौमेरुलर फिल्ट्रेशन रेट (Estimated Glomerular Filtration Rate) एक प्रकार की जांच है। इससे किडनी की फिल्टरेशन क्षमता का अनुमान लगाया जा सकता है। इसलिए, अगर आप किडनी की किसी भी समस्या से पीड़ित हैं और जानना चाहते हैं कि eGFR क्या होता है? कितना eGFR सामान्य माना जाता है?, तो आपके लिए यह ब्लॉग बहुत फायदेमंद हो सकता है।
eGFR क्या होता है? - eGFR Kya Hota Hai?
eGFR का पूरा नाम Estimated Glomerular Filtration Rate है, जो बताती है कि किडनी प्रति मिनट कितने प्रभावी ढंग से खून फिल्टर कर रही है। आमतौर पर eGFR का अनुमान खून में मौजूद क्रिएटिनिन, उम्र और अन्य व्यक्तिगत कारकों के आधार पर लगाया जाता है। हालाँकि, किडनी की कार्यक्षमता को समझने के लिए केवल बार की रिपोर्ट देखना पर्याप्त नहीं होता। ऐसे में डॉक्टर अक्सर पिछले टेस्ट के नतीजे, पेशाब में एल्ब्यूमिन या प्रोटीन और अन्य स्वास्थ्य स्थितियां भी देखते हैं।
eGFR जांच क्यों की जाती है? - eGFR Janch Kyon Ki Jati Hai?
eGFR जांच मुख्य रूप से यह जानने के लिए की जाती है कि किडनी सही तरीके से काम कर रही है या नहीं। इससे किडनी की कार्यक्षमता में कमी का पता लगाने और उसके उपचार में मदद मिल सकती है। निम्न स्थितियों में डॉक्टर eGFR जांच की सलाह दे सकते हैं:
- डायबिटीज
- हाई ब्लड प्रेशर
- किडनी रोग का पारिवारिक इतिहास
- मोटापा या अधिक वजन
- हृदय संबंधी समस्याएं
- 60 वर्ष से अधिक आयु
- एक्यूट किडनी इंजरी
?? Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation. Delaying Treatment Can Worsen Your Condition. ?? Call Now And Change Your Life
कितना eGFR सामान्य माना जाता है? - Kitna eGFR Samanya Mana Jata Hai?
- 90 या उससे अधिक- सामान्य किडनी फिल्ट्रेशन, फिर भी अन्य किडनी डैमेज मार्कर देखे जा सकते हैं।
- 60 से 89- हल्की कमी हो सकती है। अकेले परिणाम से हमेशा किडनी रोग का निदान नहीं होता।
- 45 से 59- किडनी की कार्यक्षमता में हल्की से मध्यम कमी।
- 30 से 44- मध्यम से गंभीर कमी।
- 15 से 29- गंभीर रूप से कम किडनी कार्यक्षमता।
- 15 से कम- किडनी फेलियर की स्थिति का संकेत।
आमतौर पर 3 महीने उसे अधिक समय तक eGFR 60 से कम बना रहे, तो यह क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) का संकेत माना जाता है। वहीं, 60 से अधिक eGFR होने पर भी पेशाब में एल्ब्यूमिन/प्रोटीन जैसे किडनी डैमेज के संकेत महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
eGFR कम होने के लक्षण - eGFR Kam Hone Ke Lakshan
किडनी की कार्यक्षमता कम होने पर निम्न लक्षण दिख सकते हैं:
- बार-बार या कम पेशाब आना- पेशाब की मात्रा या आवृत्ति में बदलाव किडनी से संबंधित समस्या का संकेत हो सकता है।
- पैरों और टखनों में सूजन- किडनी शरीर से अतिरिक्त तरल को ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती, जिससे हाथों, पैरों या टखनों में सूजन हो सकती है।
- अत्यधिक थकान- शरीर में अपशिष्ट पदार्थों के जमा होने और अन्य कारणों से व्यक्ति को कमजोरी या लगातार थकान महसूस हो सकती है।
- कम भूख लगना- किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर भूख में कमी हो सकती है।
- मतली या उल्टी- शरीर में अपशिष्ट पदार्थों के बढ़ने से मतली और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- मांसपेशियों में ऐंठन- कुछ लोगों को मांसपेशियों में खिंचाव या ऐंठन महसूस हो सकती है।
- त्वचा में खुजली- किडनी की गंभीर समस्याओं में त्वचा में खुजली भी हो सकती है।
eGFR कम होने के प्रमुख कारण - eGFR Kam Hone Ke Pramukh Karan
eGFR कम होने के प्रमुख कारण हैं:
- डायबिटीज- लंबे समय तक अनियंत्रित ब्लड शुगर किडनी की छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है।
- हाई ब्लड प्रेशर- लगातार बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर किडनी की रक्त वाहिकाओं पर दबाव डालता है और किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है।
- क्रोनिक किडनी डिजीज- किडनी को लंबे समय से होने वाला नुकसान धीरे-धीरे को eGFR कम कर सकता है।
- अधिक उम्र- बढ़ती उम्र के साथ eGFR में कमी आ सकती है।
- कुछ दवाएं- कुछ प्रकार की दवाएं और परिस्थितियां भी किडनी की कार्यक्षमता या क्रिएटिनिन के स्तर को प्रभावित कर सकती हैं।
eGFR रिपोर्ट को प्रभावित करने वाले कारक - eGFR Report Ko Prabhavit Karne Wale Karak
eGFR रिपोर्ट को प्रभावित करने वाले कारकों में शामिल हैं:
- शरीर में पानी की कमी
- तीव्र व्यायाम करना
- क्रिएटिन सप्लीमेंट लेना
- गर्भावस्था
- कुछ विशेष दवाएं
किडनी और eGFR के लिए के उपाय - Kidney Aur eGFR Ke Liye Upay
- ब्लड शुगर को नियंत्रित रखें।
- ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण रखें।
- डॉक्टर की सलाह से दवा लें।
- नियमित रूप से जांच कराएं।
- पर्याप्त और उचित तरल लें।
डॉक्टर से संपर्क करने का सही समय क्या है? - Doctor se Sampark Karne Ka Sahi Samay Kya Hai?
यदि आपकी रिपोर्ट में eGFR लगातार कम आ रहा है, तो निम्न स्थितियों में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है:
- बहुत कम पेशाब आना
- शरीर में अधिक सूजन
- लगातार उल्टी या मतली
- सांस लेने में कठिनाई
- अत्यधिक कमजोरी
FAQs
क्या एक बार eGFR कम आने का मतलब किडनी फेल होना है?
नहीं। एक बार कम eGFR आने के कई अस्थाई कारण हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर रिपोर्ट को दोबारा जांचने और अन्य टेस्ट की सलाह देते हैं।
क्या eGFR 60 होने पर डायलिसिस की जरूरत पड़ती है?
नहीं। केवल eGFR साथ होने का अर्थ यह नहीं है कि डायलिसिस की आवश्यकता है। डॉक्टर डायलिसिस का निर्णय व्यक्ति की स्वास्थ्य और गंभीर किडनी फेलियर के आधार पर करते हैं।
क्या महिलाओं और पुरुषों का eGFR अलग हो सकता है?
हां। eGFR का अनुमान लगाते समय क्रिएटिनिन और व्यक्ति की व्यक्तिगत विशेषताओं को ध्यान में रखा जाता है।
eGFR टेस्ट कितनी बार कराना चाहिए?
यह आपकी उम्र, जोखिम कारकों और मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। ऐसे में डायबीटीज, हाई बीपी और किडनी रोग वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही जांच करानी चाहिए।
eGFR और uACR टेस्ट में क्या अंतर है?
eGFR टेस्ट ब्लड फिल्ट्रेशन की क्षमता का अनुमान बताता है। जबकि, uACR टेस्ट से पेशाब में एल्ब्यूमिन की मात्रा को जांचने में मदद मिलती है। इस प्रकार दोनों टेस्ट मिलकर किडनी हेल्थ की अधिक स्पष्ट जानकारी प्रदान कर सकते हैं ।
Clinical Experience
Clinical Experience: हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने आयुर्वेदिक उपचार पाकर किडनी की समस्या से राहत पाई है। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन और रोग की गंभीरता अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के इलाज से पहले योग्य डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
Medical Review
Medical Review: यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।
?? Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation. Delaying Treatment Can Worsen Your Condition. ?? Call Now And Change Your Life
Disclaimer
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
इस ब्लॉग में आपने जाना कि eGFR क्या होता है? कितना eGFR सामान्य माना जाता है? लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी परिजन को किडनी से संबंधित कोई समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों से उचित परामर्श भी ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
{"@context":"https://schema.org","@type":"FAQPage","mainEntity":[{"@type":"Question","name":"क्या एक बार eGFR कम आने का मतलब किडनी फेल होना है?","acceptedAnswer":{"@type":"Answer","text":"नहीं। एक बार कम eGFR आने के कई अस्थाई कारण हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर रिपोर्ट को दोबारा जांचने और अन्य टेस्ट की सलाह देते हैं।"}},{"@type":"Question","name":"क्या eGFR 60 होने पर डायलिसिस की जरूरत पड़ती है?","acceptedAnswer":{"@type":"Answer","text":"नहीं। केवल eGFR साथ होने का अर्थ यह नहीं है कि डायलिसिस की आवश्यकता है। डॉक्टर डायलिसिस का निर्णय व्यक्ति की स्वास्थ्य और गंभीर किडनी फेलियर के आधार पर करते हैं।"}},{"@type":"Question","name":"क्या महिलाओं और पुरुषों का eGFR अलग हो सकता है?","acceptedAnswer":{"@type":"Answer","text":"हां। eGFR का अनुमान लगाते समय क्रिएटिनिन और व्यक्ति की व्यक्तिगत विशेषताओं को ध्यान में रखा जाता है।"}},{"@type":"Question","name":"eGFR टेस्ट कितनी बार कराना चाहिए?","acceptedAnswer":{"@type":"Answer","text":"यह आपकी उम्र, जोखिम कारकों और मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। ऐसे में डायबीटीज, हाई बीपी और किडनी रोग वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही जांच करानी चाहिए।"}},{"@type":"Question","name":"eGFR और uACR टेस्ट में क्या अंतर है?","acceptedAnswer":{"@type":"Answer","text":"eGFR टेस्ट ब्लड फिल्ट्रेशन की क्षमता का अनुमान बताता है। जबकि, uACR टेस्ट से पेशाब में एल्ब्यूमिन की मात्रा को जांचने में मदद मिलती है। इस प्रकार दोनों टेस्ट मिलकर किडनी हेल्थ की अधिक स्पष्ट जानकारी प्रदान कर सकते हैं ।"}}]}
Recommended Care for Ayurvedic treatment for Kidney Stones

Karma Ayurveda KRM-Ren-Plus Ultra Kwath – Ayurvedic Kidney Detox & Creatinine Support Kit (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Kidney Detox Kit for individuals with high creatinine, high BP, diabetes, high uric acid, alcohol consumption habits, frequent painkiller use or early signs of kidney stress.

Dr. Puneet Dhawan
Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.
His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.
Patient Success Stories
View All 110+ Reviews"Stubborn weight gain, sluggish metabolism, and constant cravings made losing weight impossible despite crash diets. Ayukarma’s Ayurvedic weight management program targeted my Kapha imbalances and cleared metabolic blockages naturally. Within three months of taking their fat-metabolizing herbs and following a customized diet, I lost 11 kg effortlessly. My energy levels soared, and my digestion became completely smooth. Ayukarma offered a healthy, permanent weight loss journey."
Neha Singhal
Delhi • Verified Patient
"Postpartum anxiety and severe mood slumps left me physically and mentally drained after delivery. Ayukarma’s holistic maternal wellness program helped balance my hormones and restored my nervous stamina. After two months of gentle herbal care, my anxiety dissolved, and my natural energy returned. Ayukarma’s empathetic guidance was a lifesaver during my postpartum journey."
Radhika Sen
Kolkata • Verified Patient
Patient Recovery Stories

Chronic Kidney Disease Natural Recovery & Creatinine Improvement

Reduced High Creatinine Levels Naturally with Ayurveda

How to Avoid Dialysis Naturally with Holistic Ayurvedic Treatment

Natural Healing from Stage 4 Kidney Disease Without Surgery

Complete Kidney Function Restoration and Relief from Swelling

Ayurvedic Nephrology Treatment & Urea Reduction Journey

Ayurvedic Kidney Detox & Organic Healing Transformation

Overcoming Kidney Damage with Pure Ayurvedic Medicines
Patient Medical Reports

G.S. Rawat
Kidney Function Test (KFT) Lab Report

Smt. Nirmala Devi
Creatinine & Urea Improvement Report

Bhupen
Renal Function Restoration Analysis

Permia
Post-Treatment Clinical Evaluation



