AyuKarma Ayurveda

पेशाब में झाग आना कैसे बंद करें

आपकी सभी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा अनुशंसित आयुर्वेदिक उपचार, उपचार और सलाह

Get Best Ayurvedic Treatment

पेशाब में झाग आना कैसे बंद करें

पेशाब में झाग आना: कारण और उपचार

आमतौर पर पेशाब में झाग आना (Foaming urine) एक आम समस्या है, जिसके कई कारण हो सकते हैं। लेकिन, कई बार यह स्थिति किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी या अन्य स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकती है। इस ब्लॉग में हम पेशाब में झाग आने के कारणों की बात करेंगे। साथ ही आप जानेंगे कि पेशाब में झाग आना कैसे बंद करें? 

पेशाब में झाग के कारण

पेशाब में झाग आने के साथ कुछ लक्षण भी हैं, जिनसे आप यह जान सकते हैं कि यह समस्या किस बीमारी या स्वास्थ्य स्थिति के कारण हो सकती है। इसके कुछ सामान्य लक्षण नीचे दिए गए हैं:

  • हाथों, पैरों या चेहरे पर सूजन

  • पेशाब के रंग में बदलाव

  • पेशाब में दर्द या जलन

  • कमजोरी और थकान 

  • कम भूख लगना

  • मुंह का स्वाद खराब होना

पेशाब में झाग के कारण

कई कारणों और जोखिम कारकों से आपको पेशाब में झाग आने की समस्या हो सकती है। इसके ऐसे ही कुछ अन्य जोखिम कारक निम्नलिखित हैं:

पेशाब में झाग के आयुर्वेदिक उपाय

पेशाब में झाग के आयुर्वेदिक उपाय आमतौर पर किडनी, पाचन तंत्र और पेशाब की नली से जुड़ी समस्या में सुधार पर केंद्रित होते हैं। ऐसे ही कुछ आयुर्वेदिक उपाय इस प्रकार हैं:

अंगूर- पेशाब में झाग आना कैसे बंद करें
अंगूर
पेशाब में झाग की समस्या के लिए अंगूर का सेवन एक प्राकृतिक उपाय हो सकता है। दूसरे खट्टे फलों की तरह अंगूर पानी, फाइबर, विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे शरीर को डिटॉक्स और किडनी को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और ड्यूरेटिक गुण होते हैं, जो आपके यूरिनरी सिस्टम को स्वस्थ रखते हैं और पेशाब में झाग की समस्या को कम करते हैं।

 

 

नींबू पानी- पेशाब में झाग आना कैसे बंद करें
नींबू
अगर आप प्राकृतिक तरीके से पेशाब में झाग की समस्या का इलाज करना चाहते हैं, तो इसके लिए नींबू पानी बहुत फायदेमंद हो सकता है। विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर से बैक्टीरियल इंफेक्शन को बाहर निकालने में मदद करते हैं। साथ ही नींबू पानी में ड्यूरेटिक गुण होते हैं, जिससे आपका शरीर डिटॉक्स होता है और पेशाब में झाग या पेशाब से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं।

 

 

गिलोय- पेशाब में झाग आना कैसे बंद करें

गिलोय

गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और ड्यूरेटिक गुण मौजूद होते हैं। यह सूजन को कम, खून को साफ और शरीर को डिटॉक्स करते हैं, जिससे किडनी स्वस्थ और पेशाब की नली स्वच्छ रहती है। गिलोय का सेवन प्रोटीन की अत्यधिक मात्रा के निष्कासन को रोकने, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और किडनी को स्वस्थ रखने में भी फायदेमंद हो सकता है।

 

 

पेशाब में झाग के अन्य उपाय

कुछ अन्य उपाय भी हैं, जिनसे पेशाब में झाग की समस्या या इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है। इनमें निम्नलिखित शामिल हैं।

 

  • पेशाब में झाग की समस्या के लिए प्रोटीन के सेवन को सीमित करना जरूरी है।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की कोशिश करें, क्योंकि इससे आपको अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।  
  • नियमित योग और व्यायाम सिर्फ किडनी, पाचन तंत्र या इम्यून सिस्टम ही नहीं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। पेशाब में झाग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप चलने, दौड़ने, स्विमिंग और साइकिल चलाने जैसे हल्के व्यायाम कर सकते हैं। 
  • उन दवाओं के सेवन से परहेज करें, जो पेशाब में झाग की समस्या का कारण बन सकती हैं। साथ ही किसी भी दवा को लंबे समय तक न लें, क्योंकि लंबे समय तक दवा का सेवन कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। 
  • प्रसंस्कृत आहार के सेवन से बचें, क्योंकि इनमें सोडियम और शक्कर होती है। इससे आपको उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है। साथ ही इनसे आपकी किडनी पर दबाव डलता है और किडनी की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। यह स्थिति पेशाब में झाग या अन्य समस्याओं का कारण बन सकती है। 

 

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि पेशाब में झाग आना कैसे बंद करें?, तो इस ब्लॉग में बताए गई आयुर्वेदिक दवा और अन्य विकल्प आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। हालांकि, आप केवल इन उपायों पर निर्भर न रहें और कोई भी दवा चुनने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर लें। सेहत से जुड़े ऐसे ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ।


 

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan – Ayurvedic Expert

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues. With a strong academic background in Ayurveda (BAMS) and years of clinical experience, the blend of Ayurvedic wisdom with practical lifestyle guidance in his treatment approach has helped thousands overcome their health issues.

His USP is not just personalized herbal treatments, but meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms. His friendly nature, clear explanations, and commitment to promoting safe, holistic healing through Ayurveda stand out in the PR dominated world.

What Our Patients Says…..

Recent Blogs


How to Remove Kidney Stone Without Surgery in Ayurveda

How to Remove Kidney Stone Without Surgery in Ayurveda ...

Mar 06 , 2026

Small Kidney Stone Treatment Without Surgery

Small Kidney Stone Treatment Without Surgery ...

Mar 06 , 2026

Severe Back Pain Kidney Stone Treatment

Severe Back Pain Kidney Stone Treatment ...

Mar 03 , 2026

Approved by

Approved by

Certificate no- AH-2022-0145
FEB 23,2025 - FEB 22,2028