India Flag
For Indian Patients
+91 9971119811
USA Flag
For USA Patients
+1 9298008690
AyuKarma Ayurveda Karma Ayurveda
AyuKarma

Follow Us

पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा

आपकी सभी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा अनुशंसित आयुर्वेदिक उपचार, उपचार और सलाह

100% Ayurvedic 24×7 Support 84+ Years Legacy

Book Appointment

Get personalized Ayurvedic care · Book Consultation

Get Best Ayurvedic Treatment

पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा

स्वस्थ जीवन जीने के लिए पेट का साफ होना बहुत जरूरी है। इससे हम ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं। हमारी त्वचा चमकदार रहती है और मानसिक स्थिति में भी सुधार होता है। आमतौर पर व्यस्त जीवनशैली और खाने-पीने की खराब आदतों की वजह से गैस, दस्त और पेट दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। पेट साफ नहीं होना भी इन्हीं समस्याओं में से एक है। कुछ आयुर्वेदिक दवाओं और घरेलू नुस्खों से आपको पेट साफ करने में मदद मिल सकती है। इस ब्लॉग में हम पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा के बारे में चर्चा करेंगे। लेकिन सबसे पहले आपके लिए पेट साफ नहीं होने के कारण जानना जरूरी है।

पेट साफ नहीं होने के कारण

  • बार-बार भोजन करना
  • अत्यधिक शराब का सेवन
  • धुम्रपान करना
  • ज्यादा तेल और मसालेदार भोजन करना
  • ज्यादा मात्रा में भोजन करना
  • तनाव
  • कम पानी पीना
  • दर्द निवारक दवाओं का ज्यादा सेवन
  • खाने-पीने की खराब आदतें
  • कैफीन का अत्यधिक सेवन

चिकित्सक सलाह के लिए फॉर्म भरें

पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा

आमतौर पर तुरंत पेट साफ करने की दवा के कई विकल्प मौजूद हैं। ऐसे ही कुछ विकल्पों में शामिल हैं:

1. त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण - पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा

त्रिफला में उच्च स्तर के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रैडिकल्स से बचाते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। त्रिफला चूर्ण को पेट दर्द से राहत पाने का रामबाण इलाज माना है। इससे पेट साफ करने के साथ-साथ कब्ज जैसी कई समस्याओं में मदद मिलती है। इसके अलावा त्रिफला में विटामिन C समेत कई पोषक तत्व होते हैं, जो आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

2. जीरा

जीरा - पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा

औषधीय गुणों से भरपूर जीरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। वर्षों से जीरे का प्रयोग हर घर में किया जाता है। जीरे में कैल्शियम, पोटेशियम, गैंगनीज, आयरन, कॉपर और जिंक जैसे कई गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से आपको अपच, कब्ज, गैस, पेट दर्द, पेट साफ करने, वजन घटाने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने, पाचन सुधारने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है। इसके अलावा जीरे में एंटी-डायबिटिक गुण भी मौजूद होते हैं, जिससे आपका शुगर लेवल सामान्य रहता है।

3. दालचीनी

दालचीनी - पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा

दालचीनी एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि कई बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स पेट साफ नहीं होने, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और पाचन तंत्र कमजोर होने जैसी कई समस्याओं में फायदेमंद हो सकते हैं।

4. एलोवेरा

एलोवेरा - पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा

एलोवेरा में विटामिन, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसका उपयोग सिर्फ त्वचा के लिए ही नहीं, बल्कि घरेलू उपचार में भी किया जाता है। एलोवेरा का इस्तेमाल त्वचा, बाल और पेट साफ नहीं होने जैसी कई समस्याओं लाभकारी हो सकता है। आमतौर पर एक्सपर्ट खाने से 15-20 मिलीग्राम जूस पीने की सलाह देते हैं।

5. अजवाइन

अजवाइन - पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा

अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है। इसके अलावा अजवायन, कालीमिर्च और काले नमक के चूर्ण से आपके पेट साफ नहीं होने की समस्या में भी सुधार हो सकता है।

अभी फॉर्म भरें और विशेषज्ञ से परामर्श करें

6. हींग

हींग - पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा

खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही हींग एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह पाचन, पेट दर्द और मेटाबॉलिज्म ठीक करने जैसी कई समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा हींग, अजवाइन और काले नमक के चूर्ण से आपको पेट साफ नहीं होने की समस्या से भी राहत मिलती है।

7. आंवला और शहद

आंवला और शहद - पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा

आंवला में कई गुण और पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जबकि शहद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुणों से भरपूर होता है। आंवले के साथ शहद का सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों के इलाज में मदद मिल सकती है।

8. मेथी के बीज

मेथी के बीजपेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा

मेथी फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसके अलावा मेथी में विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फोलिक एसिड जैसे गुण भी पाए जाते हैं। मेथी के बीज को आप चूर्ण बनाकर शहद या गुड़ के साथ ले सकते हैं।  इससे आपको पेट साफ नहीं होने, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने, डायबिटीज को कंट्रोल करने, वजन घटाने, दिल को स्वस्थ रखने के अलावा एनीमिया से छुटकारा पाने में भी मदद मिलती है।

9. नींबू

नींबू - पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा

नींबू विटामिन-सी का सबसे अच्छा स्रोत है। इसके अलावा नींबू में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिससे यह पेट से जुड़ी समस्याओं के साथ ही वजन घटाने और इम्यून सिस्टम बूस्ट करने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

10. अदरक

अदरक - पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा

अदरक में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। अदरक से पाचन क्रिया उत्तेजित होती है, जिससे ब्लड क्लॉटिंग, ब्लड प्रेशर, पाचन को बेहतर बनाने, डायबिटीज कंट्रोल करने, वजन घटाने और पेट से जुड़ी समस्याओं के इलाज में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

बताए गए उपाय पेट साफ नहीं होने की समस्या में बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। हालांकि, इसके अलावा हाइड्रेटेड रहने और योग-व्यायाम करने से भी आपको पाचन तंत्र और इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया है पेट साफ होने की दवा के बारे में। हालांकि, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले आपको अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। सेहत से जुड़े ऐसे ही ब्लॉग के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ।

अपॉइंटमेंट के लिए फॉर्म अभी भरें

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.

His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.

Patient Success Stories

Related Articles

मोटापा कम करने का रामबाण उपाय

मोटापा कम करने का रामबाण उपाय ...

क्रिएटिनिन बढ़ने पर क्या खाना चाहिए?

क्रिएटिनिन बढ़ने पर क्या खाना चाहिए? ...

किडनी में सूजन के लक्षण और उपाय

किडनी में सूजन कैसे ठीक करें? कारण, लक्षण और इलाज ...