AyuKarma Ayurveda

पेट की गर्मी के लिए आयुर्वेदिक दवा

आपकी सभी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा अनुशंसित आयुर्वेदिक उपचार, उपचार और सलाह

Get Best Ayurvedic Treatment

पेट की गर्मी के लिए आयुर्वेदिक दवा

पेट की गर्मी के लिए आयुर्वेदिक दवा

पेट की गर्मी एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें किसी व्यक्ति को एसिडिटी और जलन का अनुभव होता है। आमतौर पर पाचन तंत्र में असंतुलन को पेट की गर्मी का प्रमुख कारण माना जाता है। इससे आपको पाचन से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे एसिड रिफ्लक्स और गैस्ट्राइटिस आदि। हालांकि, पेट की गर्मी के लिए आयुर्वेदिक दवा के कुछ विकल्प हैं, जो इस समस्या से राहत पाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

पेट की गर्मी के लक्षण
पेट की गर्मी के लक्षणों में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:

पेट की गर्मी के कारण
पेट की गर्मी के कई कारण और जोखिम कारक हो सकते हैं, जैसे:

  • तला-भुना और मसालेदार भोजन

  • अधिक शराब और कैफीन का सेवन

  • धुम्रपान और तंबाकू 

  • शराब जीवनशैली

  • गर्मी या शरीर का अधिक तापमान 

  • मानसिक तनाव और चिंता

  • अनियमित आहार

  • पर्याप्त नींद नहीं लेना

  • शरीर में पानी की कमी

पेट की गर्मी के लिए आयुर्वेदिक दवा

पेट की गर्मी के लिए आयुर्वेदिक दवा के कई प्राकृतिक और प्रभावी विकल्प हैं। यह आयुर्वेदिक औषधियां उपचार में मदद करती हैं और लक्षणों से राहत देने में फायदेमंद हो सकती हैं। ऐसी ही कुछ आयुर्वेदिक दवाओं में शामिल हैं:

  • पुदीना- पुदीना, पेट की गर्मी के लिए सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा है। एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर यह औषधि पेट की गर्मी को शांत करती है। साथ ही पुदीने के सेवन से गैस और जलन की समस्या भी शांत हो सकती है।

    पेट की गर्मी के लिए आयुर्वेदिक दवा

     
  • सौंफ- पेट की गर्मी के लिए आयुर्वेदिक दवा का अन्य विकल्प सौंफ है। इसमें विटामिन-C, आयरन और फाइबर की उच्च मात्रा होती है, जिससे पेट की गर्मी नियंत्रित होती है। साथ ही इससे गैस और कब्ज की समस्या में भी राहत मिल सकती है।
    पेट की गर्मी के लिए आयुर्वेदिक दवा
     
  • आंवला- आंवला विटामिन-C, एंटीऑक्सीडेंट्स और इम्यून बूस्टिंग गुणों से समृद्ध होता है। यह सभी पोषक तत्व आपके पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं। इसके अलावा आंवला के सेवन से आपको पेट की गर्मी की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। 
    पेट की गर्मी के लिए आयुर्वेदिक दवा
  • मुलेठी- मुलैठी, पेट की गर्मी की समस्या का प्राकृितक इलाज है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों में उच्च होती है। इसके  नियमित सेवन से पेट की गर्मी शांत हो सकती है। साथ ही यह पाचन तंत्र को बढ़ावा देती है और पेट से जुड़ी समस्याओं से ठीक करती है। 

    पेट की गर्मी के लिए आयुर्वेदिक दवा
  • त्रिफला- त्रिफला आंवला, हरड़, बहेड़ा का मिश्रण है, जिसमें विटामिन-C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। त्रिफला के नियमित सेवन से पाचन को सुधारने, कब्ज से राहत पाने और पेट की गर्मी को शांत करने जैसे प्राप्त हो सकते हैं।  

    इलायची

     
  • इलायची- इलायची विटामिन-C, मैंगनीज और पोटेशियम का बेहतरीन स्रोत है। यह पेट की गर्मी के लिए सबसे प्रभावी आयुर्वेदिक दवा हो सकती है। साथ ही इसके उपयोग से आपको पेट की जलन, गैस और पाचन से जुड़ी समस्याओं के इलाज में भी मदद मिलती है।

    पिप्पली
  • पिप्पली- पेट की गर्मी के लिए पिप्पली का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण और विटामिन-C जैसे तत्व होते हैं। यह एसिडिटी को ठीक और पाचन क्रिया को तेज करते हैं। साथ ही इससे पेट की गर्मी को शांत या नियंत्रित भी किया जा सकता है।
    पेट की गर्मी के लिए आयुर्वेदिक दवा
  • तुलसी- तुलसी पेट की गर्मी को शांत करने की प्राकृतिक आयुर्वेदिक औषधि है। इसमें विटामिन-C, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पेट की जलन और एसिडिटी को कम करते हैं। साथ ही इसके सेवन से आपकी पाचन क्रिया में भी सुधार हो सकता है।

 

इस ब्लॉग में हमने पेट की गर्मी के लिए आयुर्वेदिक दवा से संबंधित जानकारी प्रदान की। यह पेट की गर्मी को नियंत्रित करने और पाचन तंत्र को सुधारने में फायदेमंद हो सकते हैं, जिससे आपके समग्र स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। हालांकि, आप केवल इन उपायों पर निर्भर न रहें और किसी भी उपचार विकल्प के चयन से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना न भूलें। सेहत से जुड़े ऐसे ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ।

 

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan – Ayurvedic Expert

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues. With a strong academic background in Ayurveda (BAMS) and years of clinical experience, the blend of Ayurvedic wisdom with practical lifestyle guidance in his treatment approach has helped thousands overcome their health issues.

His USP is not just personalized herbal treatments, but meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms. His friendly nature, clear explanations, and commitment to promoting safe, holistic healing through Ayurveda stand out in the PR dominated world.

What Our Patients Says…..

Recent Blogs


पपीते से हाइड्रोसील का इलाज बताइए

पपीते से हाइड्रोसील का इलाज ...

Feb 21 , 2026

दाद खाज खुजली को जड़ से खत्म कैसे करें

दाद खाज खुजली को जड़ से खत्म कैसे करें | घरेलू इलाज और असरदार दवा   ...

Feb 21 , 2026

शरीर में गांठ का घरेलू उपचार

शरीर में गांठ के कारण और घरेलू उपचार ...

Feb 21 , 2026

Approved by

Approved by

Certificate no- AH-2022-0145
FEB 23,2025 - FEB 22,2028