AyuKarma Ayurveda

आंतों में सूजन की आयुर्वेदिक दवा

आपकी सभी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा अनुशंसित आयुर्वेदिक उपचार, उपचार और सलाह

Get Best Ayurvedic Treatment

आंतों में सूजन की आयुर्वेदिक दवा

आंतों में सूजन एक ऐसी चिकित्सा स्थिति है, जिसमें आंत की दीवारों (Intestine Wall) में जलन और सूजन हो सकती है। आमतौर पर इस समस्या का प्रभाव आपके पाचन तंत्र पर पड़ता है। इससे आपको गैस, अपच, पेट में दर्द या ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आंतों में सूजन का कोई सटीक इलाज नहीं है, लेकिन आंतों में सूजन की आयुर्वेदिक दवा से इसे कंट्रोल या लक्षणों को कम किया जा सकता है।

आंतों में सूजन के लक्षण

आंतों में सूजन के कुछ लक्षण इस प्रकार हैं:

  • पेट में दर्द
  • पेट में ऐंठन
  • गैस और पेट फूलना
  • वजन घटना
  • मतली और उल्टी
  • कब्ज और दस्त
  • मल में खून आना
  • कमजोरी और थकान
  • बार-बार मल करने की इच्छा

आंतों में सूजन के कारण

आंतों में सूजन के कई कारण और जोखिम कारक हो सकता हैं, जैसे:

  • इंफेक्शन
  • पारिवारिक इतिहास
  • गलत खान-पान
  • पर्यावरण
  • एलर्जी
  • खराब डाइट
  • पोषण की कमी
  • ऑटोइम्यून बीमारियां
  • कुछ दवाओं का दुष्प्रभाव
  • तनाव और चिंता

चिकित्सक सलाह के लिए फॉर्म भरें

आंतों में सूजन की आयुर्वेदिक दवा

आंतों में सूजन की आयुर्वेदिक दवा का सबसे अच्छा विकल्प उसके लक्षणों और चिकित्सा स्थिति पर निर्भर करता है। ऐसे ही कुछ उपचार विकल्पों में निम्नलिखित शामिल हैं:

1. किशमिश

किशमिश - आंतों में सूजन की आयुर्वेदिक दवा

आंतों में सूजन को कम करने के लिए किशमिश एक प्राकृतिक और प्रभावी उपचार है। किशमिश में फाइबर, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंतों में सूजन और दर्द को कम करते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रीबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो कब्ज की समस्या से राहत देते हैं, आंतों में पानी का स्तर बनाए रखते हैं और पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं।

2. अदरक

अदरक - आंतों में सूजन की आयुर्वेदिक दवा

अदरक को आंतों में सूजन की सबसे अच्छा आयुर्वेदिक दवा माना जाता है। इसमें जिंजरोल और शोगोल जैसे तत्व होते हैं, जिससे सूजन, जलन और दर्द में राहत मिलती है। साथ ही अदरक के सेवन से आपके गैस्ट्रिक सिस्टम में भी सुधार होता है और गैस, कब्ज या पाचन से जुड़ी कई समस्याएं ठीक हो सकती हैं।

3. तुलसी

तुलसी के पत्ते - आंतों में सूजन की आयुर्वेदिक दवा

आंतों की सूजन के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर तुलसी बहुत फायदेमंद हो सकती है। इसमें यूजेनोल और नेचुरल एंटी-स्पास्मोडिक गुण भी मौजूद होते हैं, जो पेट में ऐंठन, गैस, कब्ज या भारीपन जैसी समस्या में सुधार करते हैं और आंतों की सूजन को कम करते हैं।

4. आंवला

आंवला - आंतों में सूजन की आयुर्वेदिक दवा

आंवला आंतों में सूजन और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए सबसे बेहतरीन उपाय है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंतों की सूजन को कम और पाचन तंत्र में सुधार करते हैं। आंवला के सेवन से गैस, जलन या पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही आंवला आंतों और पाचन तंत्र के स्वास्थ को भी बेहतर बनाता है।

अभी फॉर्म भरें और विशेषज्ञ से परामर्श करें

5. सौंठ

सौंठ - आंतों में सूजन की आयुर्वेदिक दवा

सौंठ का नियमित सेवन आंतों और पाचन तंत्र के लिए बहुत उपयोगी है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करते हैं। इससे भोजन आसानी से पच जाता है और आपको आतों में सूजन, कब्ज, गैस या पेट में जलन की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही इससे आंतों की कार्यप्रणाली में भी सुधार होता है।

6. त्रिफला

त्रिफला - आंतों में सूजन की आयुर्वेदिक दवा

त्रिफला एक ऐसी आयुर्वेदिक दवा है, जिसे आंवला, हरड़ और बहेड़ा को मिलाकर बनाया जाता है। आंतों में सूजन और कब्ज, गैस या पाचन से संबंधित अन्य  समस्याओं में त्रिफला का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से आपके पाचन तंत्र में सुधार होता है और आंत साफ होती हैं, जिससे सूजन और जलन को कम करने में मदद मिलती है।

7. शहद

शहद - आंतों में सूजन की आयुर्वेदिक दवा

शहद सिर्फ आंतों में सूजन ही नहीं, बल्कि गैस, अपच और अन्य समस्याओं के लिए प्राकृतिक और प्रभावी उपचार है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल एंजाइम होते हैं। शहद का सेवन आंतों में सूजन कम करके उसे स्वस्थ बनाने और पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। साथ ही इससे पेट में जलन, ऐंठन या अपच जैसी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।

8. हल्दी

हल्दी - आंतों में सूजन की आयुर्वेदिक दवा

हल्दी, आंतों में सूजन और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा है। इसमें मौजूद कर्क्यूमिन, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो आंतों में सूजन या जलन को कम करता है और उसे लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखता है। इसके सेवन से आपको आंतों की कार्यप्रणाली और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

आंतों में सूजन के उपाय

  • आंतों की सूजन कम करने के लिए थोड़ी मात्रा में भोजन करें।
  • ज्यादा मात्रा में पानी पिंए और खुद को हाइड्रेट्ड रखें।
  • उच्च फाइबर युक्त आहार के सेवन से बचने की कोशिश करें।
  • शराब और कैफीन के सेवन से परहेज भी आंतों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
  • वजन को नियंत्रित करके आप आंतों की सूजन को कम करते हैं।
  • नियमित व्यायाम आंतों के स्वास्थ्य और पाचन तंत्र से संबंधित समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद है।
  • चिंता और तनाव को कम करके आप पाचन और आंतों में सूजन या किसी अन्य समस्या से बच सकते हैं।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, आंतों में सूजन की आयुर्वेदिक दवा आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। लेकिन, आप केवल इन उपायों पर निर्भर न रहें और किसी भी उपचार विकल्प के चयन से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। सेहत से संबंधित ऐसे ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ।

अपॉइंटमेंट के लिए फॉर्म अभी भरें

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan – Ayurvedic Expert

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues. With a strong academic background in Ayurveda (BAMS) and years of clinical experience, the blend of Ayurvedic wisdom with practical lifestyle guidance in his treatment approach has helped thousands overcome their health issues.

His USP is not just personalized herbal treatments, but meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms. His friendly nature, clear explanations, and commitment to promoting safe, holistic healing through Ayurveda stand out in the PR dominated world.

What Our Patients Says…..

Recent Blogs


पपीते से हाइड्रोसील का इलाज बताइए

पपीते से हाइड्रोसील का इलाज ...

Feb 21 , 2026

दाद खाज खुजली को जड़ से खत्म कैसे करें

दाद खाज खुजली को जड़ से खत्म कैसे करें | घरेलू इलाज और असरदार दवा   ...

Feb 21 , 2026

शरीर में गांठ का घरेलू उपचार

शरीर में गांठ के कारण और घरेलू उपचार ...

Feb 21 , 2026

Approved by

Approved by

Certificate no- AH-2022-0145
FEB 23,2025 - FEB 22,2028