
रात को सोते समय नाक बंद होना
रात को सोते समय नाक बंद होना एक बहुत ही सामान्य समस्या है लेकिन इस समस्या से बहुत ही परेशान करती है जिससे सोने में परेशानी और चिड़चिड़ापन भी बढ़ जाता है। इसके होने के बहुत से कारण होते हैं, और बहुत से लोग जल्द ही राहत पाने के लिए दवाइयाँ लेना शुरू कर देते हैं लेकिन हमेशा दवाइयों पर निर्भर रहना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है, खासकर जब हमारे पास प्राकृतिक और सुरक्षित घरेलू उपाय भी मौजूद हों। आज इस आर्टिकल में हम कुछ आसान और प्रभावी घरेलू उपायों पर चर्चा करेंगे जिससे जल्द ही आपको रात को सोते समय नाक बंद होने वाली समस्या से आराम मिलें जिससे आपकी नींद गहरी और आरामदायक बनी रहे।
नाक बंद होने के लक्षण
नाक बंद होना केवल हमारी सेहत पर ही असर नहीं डालता बल्कि इसके और भी ऐसे लक्षण होते हैं जो व्यक्ति की सामान्य दिनचर्या और नींद को प्रभावित करते हैं।
-
सिरदर्द
-
चेहरे पर दबाव
-
नाक से बहाव
-
खर्राटे आना
-
सिरदर्द या चेहरे पर दबाव
-
नींद में बाधा
-
नाक में भारीपन
-
सूंघने और स्वाद की क्षमता में कमी
नाक बंद होने के कारण
-
एलर्जी
-
सर्दी-जुकाम
-
साइनस इंफेक्शन
-
मौसम में बदलाव
-
नाक की अंदरूनी हड्डी के टेढ़े होने
-
धुएँ और प्रदूषण
-
धूम्रपान
-
हार्मोनल असंतुलन
रात को सोते समय नाक बंद होने के घरेलू उपाय
-
भाप लेना
-
सोते समय सिर को ऊंचा रखें
-
अदरक और शहद
-
कपूर और नारियल तेल मिश्रण
-
गर्म तरल पदार्थों का सेवन
- भाप लेना - सबसे पहले हम बात करेंगे भाप लेने के विषय में क्योंकि ये एक बहुत ही पुराना, प्राकृतिक और असरदार उपाय है जो नाक बंद होने की समस्या में तुरंत ही राहत देता है खास कर तब जब रात के समय यह तकलीफ और ज़्यादा महसूस होती है। क्योंकि ये नाक में जमी हुई बलगम को जमने से रोकती है, जिससे वह आसानी से बाहर निकल जाती है। इससे नाक के रास्ते साफ हो जाते हैं और आप आसानी से सांस ले पाते हैं। और इसकी खास बात ये है की इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, इसलिए इसे बार-बार भी किया जा सकता है।

- सोते समय सिर को ऊंचा रखें - सोते समय सिर को ऊंचा रखने के लिए इसलिए कहा गया है क्योंकि लेटते समय बलगम गले में जमा हो सकता है या नाक की रुकावट और बढ़ जाती है। सिर ऊँचा करने से ग्रैविटी की वजह से बलगम नीचे की ओर बहता है और नाक साफ होने लगती है। ऐसे सिर रखने से हवा का प्रवाह बेहतर होता है और व्यक्ति मुंह की बजाय नाक से ही सांस ले पाता है। ऐसे जब नाक से आसानी से सांस ली जाती है व्यक्ति गहरी नींद में सोता है। इससे सुबह उठकर शरीर तरोताजा महसूस करता है।

- अदरक और शहद - अदरक और शहद को आयुर्वेद में काफी लंबे समय से उपयोग किए जा रहे हैं और इन दोनों का सेवन मिलाकर करना एक असरदार घरेलू उपाय साबित होता है। अगर हम बात करें अदरक की तो इसमें जिंजरोल नाम का यौगिक सूजन को कम करने में मदद करता है। और दूसरी तरफ शहद गले को कोटिंग देता है और बलगम को ढीला करने में मदद करता है। यह न सिर्फ खांसी में राहत देता है, बल्कि नाक से बलगम को बहने में भी सहायक है। और इनका मिश्रण गले और नाक की रुकावट को दूर करता है, जिससे रात को चैन की सांस ली जा सकती है।

- कपूर और नारियल तेल मिश्रण - कपूर और नारियल तेल दोनों ही लंबे समय से घरेलू उपाय के तौर पर उपयोग किए जाते रहे हैं। क्योंकि कपूर की तेज़ और ठंडी सुगंध नाक की नसों को उत्तेजित करती है और तुरंत नाक के मार्गों को खोलने में मदद करती है। साथ ही इसका वाष्प बलगम को ढीला करती है, जिससे वह आसानी से बाहर निकल जाती है। वहीं नारियल तेल त्वचा को जलन से बचाता है और कपूर के असर को संतुलित करता है। और ये दोनों मिलकर घरेलू विक्स’ की तरह काम करते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हुमने रात को सोते समय नाक बंद होना, और उसके घरेलू उपाय के बारे में, बात करी और आपने जाना की कैसे कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार इस समस्या में आपके काम आ सकते हैं, लेकिन आप सिर्फ इन सुझावों पर निर्भर ना रहें समस्या अगर ज्यादा गंभीर है तो डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेद अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें अयुकर्मा के साथ।
Recommended Care for Health

Karma Ayurveda KRM-Ren-Plus Ultra Kwath – Ayurvedic Kidney Detox & Creatinine Support Kit (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Kidney Detox Kit for individuals with high creatinine, high BP, diabetes, high uric acid, alcohol consumption habits, frequent painkiller use or early signs of kidney stress.

Dr. Puneet Dhawan
Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.
His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.
Patient Success Stories
View All 110+ Reviews"Managing my health alongside standard antiretroviral therapy was challenging due to chronic fatigue, low appetite, and frequent digestive upsets. I consulted Ayukarma for supportive Ayurvedic care to boost my vitality. Their rasayana herbs and digestion-enhancing formulations helped improve my stamina and nutrient absorption over three months. My appetite returned, and my daily energy levels stabilized significantly. Ayukarma’s non-judgmental, holistic support has been vital for my overall well-being."
Verified Patient
Delhi • Verified Patient
"Chronic anxiety was causing severe muscle tension, digestive knots, and sleepless nights. Ayukarma’s holistic mental wellness protocol was a game-changer for me. Their custom herbal blends balanced my nervous system, helping me feel grounded within just five weeks. The constant background nervousness has faded, and my focus at work has improved tremendously. Ayukarma’s compassionate approach gave me back my emotional balance naturally."
Divya Bharadwaj
Noida • Verified Patient
Patient Recovery Stories

Chronic Kidney Disease Natural Recovery & Creatinine Improvement

Reduced High Creatinine Levels Naturally with Ayurveda

How to Avoid Dialysis Naturally with Holistic Ayurvedic Treatment

Natural Healing from Stage 4 Kidney Disease Without Surgery

Complete Kidney Function Restoration and Relief from Swelling

Ayurvedic Nephrology Treatment & Urea Reduction Journey

Ayurvedic Kidney Detox & Organic Healing Transformation

Overcoming Kidney Damage with Pure Ayurvedic Medicines
Patient Medical Reports

G.S. Rawat
Kidney Function Test (KFT) Lab Report

Smt. Nirmala Devi
Creatinine & Urea Improvement Report

Bhupen
Renal Function Restoration Analysis

Permia
Post-Treatment Clinical Evaluation




