AyuKarma Ayurveda

बवासीर का खुद इलाज करने के तरीके

आपकी सभी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा अनुशंसित आयुर्वेदिक उपचार, उपचार और सलाह

Get Best Ayurvedic Treatment

बवासीर का खुद इलाज करने के तरीके

बवासीर क्या है ?

बवासीर एक सामान्य समस्या है, जिसे पाइल्स (Piles) या हेमोरोइड्स (Hemorrhoids) भी कहते हैं। इस स्थिति में गुदा (Anus) और मलाशय (Rectum) की नसों में सूजन आ जाती है, जो कई समस्याओं का कारण बनती है। हालांकि, बवासीर का खुद इलाज करने के तरीके भी उपलब्ध हैं, जिनसे इस समस्या के लक्षणों को कम या नियंत्रित किया जा सकता है।

बवासीर का खुद इलाज करने के तरीके

बवासीर के लक्षण

बवासीर के कुछ लक्षणों में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:
  • गुदा से रक्तस्राव
  • गुदा के पास गांठ
  • सूजन और दर्द
  • खुजली और जलन
  • मलत्याग में कठिनाई
  • गुदा से रिसाव

बवासीर के कारण

कई जोखिम कारक बवासीर के विकास का कारण बन सकते हैं, जैसे: 
  • कब्ज और दस्त
  • मोटापा 
  • गर्भावस्था
  • आनुवांशिकता
  • अधिक उम्र
  • गलत खान-पान
  • हॉर्मोनल असंतुलन
  • अधिक वजन उठाना
  • शारीरिक तनाव
  • ज्यादा देर बैठना या खड़े रहना
बवासीर के प्रकार
बवासीर के दो प्रमुख प्रकार हैं:
  1. आंतरिक बवासीर
  2. बाहरी बवासीर
     
बवासीर का उपचार 
बवासीर के इलाज में कई उपचार विकल्प बहुत फायदेमंद हो सकते हैं, जैसे:
 

अधिक फाइबर- फाइबर से भरपूर आहार का सेवन बवासीर के इलाज का सबसे अच्छा विकल्प है। बवीसार के लिए कब्ज को प्रमुख कारण माना जाता है और फाइबर वाले आहार कब्ज से राहत देकर मलत्याग को आसान बनाते हैं। इसके लिए आप पपीता, नाशपाती, संतरे जैसे फल और गाजर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को आहार में शामिल कर सकते हैं।

बवासीर का खुद इलाज करने के तरीके

पर्याप्त पानी- बवासीर के लक्षणों को कम या नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और पाचन क्रिया को बढ़ावा मिलता है, जिससे आपको बवासीर के लक्षण नियंत्रित हो सकते हैं। शरीर में पानी की कमी से आपको मलत्याग में कठिनाई हो सकती है, जो कब्ज और बवासीर की समस्या का प्रमुख कारण है।   

बवासीर का खुद इलाज करने के तरीके

नारियल तेल- नारियल तेल का प्रयोग बवासीर के लक्षणों से छुटकारा पाने का प्रभावी तरीका है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। बवासीर से प्रभावित क्षेत्र पर नारियल तेल की मालिश करने से आपको दर्द, सूजन और जलन में आराम मिल सकता है। 

बवासीर का खुद इलाज करने के तरीके

योग और व्यायाम- योग और व्यायाम से बवासीर का प्राकृतिक उपचार किया जा सकता है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं और रक्त प्रवाह में सुधार करते हैं। इसके अलावा योग और व्यायाम से आप बवासीर के लक्षणों को कम या नियंत्रित भी कर सकते हैं।

बवासीर का खुद इलाज करने के तरीके

सिट्ज बाथ- सिट्ज बाथ एक घरेलू उपचार है, जो बवासीर के इलाज में बहुत फायदेमंद हो सकता है। इस प्रक्रिया का उपयोग रोज़ाना 2 से 3 बार करने पर बवासीर से प्रभावित हिस्से में मौजूद दर्द कम हो सकता है। साथ ही इससे सूजन और जलन की समस्या भी ठीक हो सकती है।  

बवासीर का खुद इलाज करने के तरीके

अगर आप भी बवासीर का खुद इलाज करने के तरीके जानना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, आप केवल इन उपायों पर निर्भर न रहें और कोई भी उपचार विकल्प चुनने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। सेहत से जुड़े ऐसे ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ।

 

What Our Patients Says…..

Recent Blogs


Ayurvedic Treatment for Lupus Nephritis in the USA

Ayurvedic Treatment for Lupus Nephritis in the USA ...

Jan 16 , 2026

शुगर में चावल खाना चाहिए या नहीं

शुगर में चावल खाना चाहिए या नहीं? ...

Jan 16 , 2026

लिवर सूजन का रामबाण इलाज क्या है

लिवर सूजन का पक्का इलाज: आयुर्वेदिक उपाय और परहेज ...

Jan 15 , 2026

Approved by

Approved by

Certificate no- AH-2022-0145
FEB 23,2025 - FEB 22,2028