For Indian Patients
+91 9971119811
For USA Patients
+1 9298008690
AyuKarma AyurvedaKarma Ayurveda
Ayukarma
🌿 Blogs

दाद को जड़ से खत्म करने की दवा

दाद को जड़ से खत्म करने की सबसे असरदार दवा और उपचार ...

🛡️

100% Organic

Pure Ayurvedic Extracts

👨‍⚕️

Expert Care

Certified Specialists

🏛️

84+ Years

Healing Heritage

Book Appointment

Get authentic, certified Ayurvedic diagnosis & guidance.

Phone
June 4, 2025| By Dr. Puneet Dhawan
दाद को जड़ से खत्म करने की दवा,

दाद को जड़ से खत्म करने की दवा

दाद एक बहु ही सामान्य पर बहुत परेशान करने वाला फंगल इन्फेक्शन यानी संक्रमण है, जिसमें ये त्वचा पर लाल धब्बे, खुजली और जलन पैदा करता है। ये इन्फेक्शन न केवल शारीरिक कष्ट देता है बल्कि सही समय पर अगर इलाज न कराया जाए तो तेजी से फैल भी सकता है। मार्केट में दाद की बहुत सी क्रीम और दवाइयाँ मिलती हैं पर ऐसी बहुत सी कम दवाइयाँ होती हैं जो इसे जड़ खत्म करती है, आज इस आर्टिकल में हम दाद को जड़ से खत्म करने की दवा के बारे में बताएंगे साथ ही इसके लक्षणों और कारणों पर भी ध्यान देंगे। 

दाद के लक्षण 

  • तेज़ खुजली

  • गोल, लाल घेरा

  • त्वचा का फटना और सूजन 

  • तेज़ खुजली

  • त्वचा पर जलन

  • स्कैल्प पर दाद 

  • बाल झड़ना

  • दाद का फैलना

दाद के कारण 

  • फंगल संक्रमण

  • गर्म या नम वातावरण

  • कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली

  • स्वच्छता की कमी

  • पालतू जानवर

दाद को जड़ से खत्म करने की दवा

 

  1. नीम - नीम में मौजूद शक्तिशाली एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और डिटॉक्सिफाइंग गुण दाद जैसे त्वचा रोगों को प्राकृतिक रूप से समाप्त करने में मदद करते हैं और इसमें पाए जाने वाले यौगिक जैसे निम्बिन, निम्बिडिन, गेडिनिन आदि फंगस की वृद्धि को रोकते हैं और त्वचा से उसे पूरी तरह समाप्त करते हैं, सबसे खास बात ये है की यह दवा जैसे काम तो करता है लेकिन साइड इफेक्ट्स नहीं देता यही नहीं नीम का सेवन किया जाए तो यह शरीर के अंदर से खून को साफ करता है, जिससे त्वचा रोग की जड़ यानी अंदरूनी गंदगी खत्म होती है।

जानकारी - दाद वाली जगह को बार-बार न खुजलाएं, इससे फंगल और फैलता है और नीम पेस्ट या तेल लगाने के तुरंत बाद धूप में न निकलें।

नीम

  1. नारियल तेल + कपूर - नारियल तेल और कपूर का मिश्रण दाद से छुटकारा पाने में काफी मदद करता है, अगर हम बात करें नारियल तेल की तो इसमें लॉरिक एसिड और कैप्रिक एसिड जैसे तत्व होते हैं जो प्राकृतिक एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी होते हैं जो त्वचा को नमी देकर फटने, जलन, खुजली को कम करता है और नए फंगस को बनने से रोकता है और कपूर में शक्तिशाली एंटीसेप्टिक और ठंडक देने वाले गुण होते हैं और यह दाद पर लगने पर खुजली, जलन, लालपन और सूजन को तुरन्त शांत करता है। 

जानकारी - अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो पहले मिश्रण को छोटे हिस्से पर लगाकर टेस्ट करें और ध्यान रखें कपूर कभी भी ज्यादा मात्रा में न डालें – यह त्वचा में जलन कर सकता है।

नारियल तेल + कपूर

  1. लहसुन - लहसुन दाद को खत्म करण के लिए प्रभावशाली घरेलू और आयुर्वेदिक औषधि है, लहसुन में एलिसिन नाम का एक मुख्य यौगिक होता है और यही एलिसिन एक शक्तिशाली एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल तत्व है। साथ ही यह त्वचा में रक्तसंचार को बढ़ाता है, जिससे त्वचा तेजी से ठीक होती है और यह फंगस की कोशिकाओं की दीवारों को तोड़कर उन्हें नष्ट करता है, जिससे दाद की जड़ ही खत्म हो जाती है।

जानकारी - कभी भी लहसुन को सीधे लंबे समय तक त्वचा पर न लगाएं — इससे जलन या छाले हो सकते हैं और लहसुन का अधिक सेवन पेट में गैस या जलन कर सकता है – सीमित मात्रा में लें।

लहसुन

 

  1. हल्दी - हल्दी भारतीय रसोई की आम लेकिन बहुत ही चमत्कारी औषधि है, जिसे आयुर्वेद में बहुत वर्षों से उपयोग किया जाता है, इसके अंदर मौजूद कर्क्यूमिन नाम के सक्रिय तत्व में एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो फंगस को बढ़ने से रोकता है और उसे नष्ट करता है। इससे दाद की जड़ पर सीधा असर होता है और संक्रमण फैलने से रुकता है। साथ ही हल्दी त्वचा की मरम्मत करने में मदद करती है और दाग-धब्बों को जल्दी भरने में सहायक होती है।

जानकारी - ध्यान रखें हल्दी का असर धीरे-धीरे होता है, नियमित उपयोग जरूरी है और इसे लगाने के बाद धूप में न जाएं, इससे जलन हो सकती है, साथ ही अगर त्वचा पर जलन या एलर्जी महसूस हो, तो इस्तेमाल तुरंत बंद करें।
हल्दी

 

  1. एलोवेरा - एलोवेरा को त्वचा संबंधी समस्याओं में सदियों से उपयोग किया जा रहा है। इसका ठंडक देने वाला जेल न केवल त्वचा को आराम पहुंचाता है बल्कि एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और हीलिंग गुणों के कारण दाद जैसे फंगल संक्रमण में भी बेहद फायदेमंद साबित होता है और इसका प्राकृतिक शीतल गुण खुजली और जलन में तुरंत राहत देता है, जिससे दाद को खरोंचने से रोकने में मदद मिलती है।

जानकारी - बाजार में बहुत से एलोवेरा जेल मिलते हैं पर आप कोशिश करें की हमेशा ताजा एलोवेरा का इस्तेमाल करें या शुद्ध जेल खरीदें जिसमें कोई केमिकल न हो।
एलोवेरा

 

आज के इस आर्टिकल में हमने दाद को जड़ से खत्म करने की दवा, के बारे में, बात करी और आपने जाना की कैसे कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार इस समस्या में आपके काम आ सकते हैं, लेकिन आप सिर्फ इन सुझावों पर निर्भर ना रहें समस्या अगर ज्यादा गंभीर है तो डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेद अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें अयुकर्मा के साथ।




 

FAQ

 

पुराने से पुराना दाद कैसे ठीक करें?

पुराने स पुराना दाद ठीक करने के लिए आप हल्दी, नीम, एलोवेरा जेल और सेब का सिरका का उपयोग कर सकते हैं
 

दाद ठीक नहीं हो रहा है तो क्या करें?

अगर दाद ठीक न हो तो सबसे पहले आप स्वच्छता प ध्यान दें और नीम का पत्ता उबालकर नहाएं, हल्दी + नारियल तेल लगाएं, और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें
 

दाद को जड़ से खत्म करने के लिए क्या लगाना चाहिए?

दाद को जड़ से खत्म करने के लिए आप हल्दी, नीम, एलोवेरा जेल और सेब का सिरका का उपयोग कर सकते हैं 

 

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.

His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.

Patient Success Stories

"I struggled with painful skin rashes for years. I turned to Ayukarma. The facilities impressed me, and after 1.5 months of treatment, my skin completely healed."

S

Sheela Jain

"I chose Ayukarma for gallbladder stones. In a month, my symptoms eased, and scans showed major improvement. After two months, the stones were gone."

K

Kapil

Related Articles

लेडीस के पेशाब में जलन क्यों होती है

महिलाओं को पेशाब में जलन के कारण और घरेलू उपाय ...

1 महीने में 5 किलो वजन कैसे बढ़ाएं

1 महीने में 5 किलो वजन कैसे बढ़ाएं ...

Ayurvedic medicine for kidney swelling USA
Jan 21, 2026

Ayurvedic medicine for kidney swelling USA

Kidney Swelling Ayurvedic Medicine | USA Patients ...