
क्रिएटिनिन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?
सही खानपान करेगा क्रिएटिनिन की समस्या दूर
बढ़ता हुआ क्रिएटिनिन लेवल एक आम लेकिन सिरियस समस्या बन चुका है। यह किडनी की कार्यक्षमता कम होने का लक्षण है। जब किडनी खून को ठीक से साफ नहीं कर पाती, तो शरीर में क्रिएटिनिन जमा होने लगता है। ऐसे में सही डाइट, घरेलू उपाय और आयुर्वेदिक लाइफस्टाइल अपनाकर क्रिएटिनिन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए ये ज़रूर जान लें कि क्रिएटिनिन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए? ताकि क्रिएटिनिन के उपचार में मदद मिल सके। साथ ही क्रिएटिनिन और किडनी से जुड़े दूसरे पहलुओं को समझें जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।
क्रिएटिनिन क्या है?
क्रिएटिनिन एक वेस्ट प्रोडक्ट है जो मांसपेशियों के मेटाबॉलिज्म से बनता है। नॉर्मल कन्डिशन में किडनी इसे पेशाब के ज़रिये बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी कमजोर हो जाती है, तो यह खून में जमा होने लगता है। आमतौर पर एक हेल्दी व्यक्ति में क्रिएटिनिन लेवल इस प्रकार होना चाहिए –
-
पुरुषों में 0.7 – 1.3 mg/dL
-
महिलाओं में 0.6 – 1.1 mg/dL
अगर यह इससे ज्यादा है, तो यह किडनी रोग का लक्षण हो सकता है।
क्रिएटिनिन बढ़ने के कारण
-
डायबिटीज और हाई बीपी
-
किडनी फेलियर या किडनी डैमेज
-
ज़्यादा प्रोटीन का सेवन
-
दर्द निवारक दवाओं का अधिक इस्तेमाल
-
बॉडी में पानी की कमी
-
यूरिन इंफेक्शन
क्रिएटिनिन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?
नीचे दी गई ये सही डाइट किडनी को आराम देती है और क्रिएटिनिन लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है –
1. लौकी - लौकी किडनी के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। यह बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करती है और पेशाब की मात्रा बढ़ाती है। इसलिए, लौकी की सब्जी या लौकी का जूस सुबह खाली पेट लेना चाहिए।
2. तोरी और परवल - ये दोनों सब्जियाँ हल्की होती हैं और किडनी पर ज्यादा प्रेशर नहीं डालतीं।
3. सेब - सेब में फाइबर होता है जो डाइजेशन के लिए बेहतर होता है और शरीर से गंदगी निकालने में मदद करता है।
4. पपीता - पपीता पाचन सुधारता है और बॉडी में जमा टॉक्सिन को बाहर निकालता है।
5. जौ और दलिया - जौ किडनी के लिए बहुत फायदेमंद अनाज माना जाता है। यह ब्लड को साफ करता है और यूरिया-क्रिएटिनिन घटाने में मदद करता है।
6. नारियल पानी - नारियल पानी नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है जो किडनी को ठंडक देता है और पेशाब साफ करता है। लेकिन रोज़ नारियल पानी लेने से पहले डॉक्टर से ज़रूर पूछ लें क्योंकि इसमें पोटेशियम हाई होता है।
7. मूंग दाल - मूंग दाल हल्की होती है और आसानी से पच जाती है। यह किडनी रोगियों के लिए सुरक्षित प्रोटीन स्रोत है।
क्रिएटिनिन बढ़ने पर क्या खाना चाहिए?
जब क्रिएटिनिन बढ़ा हुआ हो, तब हल्का, आसानी से पचने वाला और कम प्रोटीन वाला खाना खाना चाहिए जिसमें उबली हुई सब्जियाँ, चावल और दलिया, लौकी, तोरी, परवल, सेब, पपीता (लिमिट में), जौ का पानी, मूंग दाल आदि का सेवन करना चाहिए।
क्रिएटिनिन बढ़ने पर क्या नहीं खाना चाहिए?
नीचे दी गई ईन चीज़ों का परहेज़ करना चाहिए –
-
रेड मीट
-
अंडा
-
पनीर
-
ज्यादा दालें
-
सोया प्रोडक्ट
-
पैकेज्ड फूड
-
ज्यादा नमक
क्रिएटिनिन घटाने की डाइट कैसी होनी चाहिए?
क्रिएटिनिन घटाने की डाइट में ईन तीन बातों का ख़ास ध्यान रखना जरूरी है –
-
कम प्रोटीन – क्योंकि ज्यादा प्रोटीन क्रिएटिनिन बढ़ाता है।
-
कम नमक – नमक ज़्यादा लेने से हाई बीपी होती है और सूजन बढ़ती है।
-
ज्यादा फाइबर – यह टॉक्सिन निकालने में मदद करता है।
क्रिएटिनिन कम करने के घरेलू उपाय
1. धनिया पानी - रात में 1 चम्मच धनिया बीज पानी में भिगो दें। सुबह छानकर पी लें। यह किडनी कि सफाई कर सकता है।
2. जौ का पानी - जौ को उबालकर उसका पानी दिन में 1 से 2 बार पियें। इससे क्रिएटिनिन कम होता है।
3. लौकी का जूस - लौकी नेचुरल डिटॉक्सिफायर है। रोज़ सुबह ताजा लौकी का जूस पिएँ। यह किडनी की सफाई करता है, सूजन कम करता है, पेशाब की मात्रा बढ़ाता है।
4. सही मात्रा में पानी पिएँ - डिहाइड्रेशन से क्रिएटिनिन तेजी से बढ़ता है लेकिन ज़्यादा पानी पीना भी किडनी के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए, डॉक्टर की सलाह लेकर पानी पिएँ, बहुत ज्यादा या बहुत कम पानी न पिएँ।
5. हल्की वॉक और योग - रोज़ 20 से 30 मिनट टहलने से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। इसलिए, योगासन जैसे पवनमुक्तासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम का इस्तेमाल करें।
6. नमक और प्रोटीन कम करें - ज़्यादा नमक सूजन और बीपी बढ़ाता है, ज्यादा प्रोटीन क्रिएटिनिन बढ़ाता है, इसलिए लिमिट में ही लें।
क्रिएटिनिन बढ़ने का आयुर्वेदिक कारण
आयुर्वेद के अनुसार किडनी रोग का ख़ास कारण होता है:
-
वात दोष
-
पित्त दोष
-
कफ दोष
-
आम (टॉक्सिन) का जमाव
-
कमजोर पाचन
जब बॉडी में आम बढ़ जाता है, तो यह किडनी की नलिकाओं को ब्लॉक कर देता है और क्रिएटिनिन बढ़ने लगता है।
किडनी के आयुर्वेदिक उपचार में उपयोगी जड़ी-बूटियाँ
1. पुनर्नवा - पुनर्नवा का अर्थ होता है – फिर से नया जीवन देना। यह किडनी के लिए सबसे असरदार औषधि मानी जाती है। यह सूजन नाशक है, डिटॉक्सिफायर है।
2. गोक्षुर - गोक्षुर को आयुर्वेद में मूत्र रोगों की सबसे बेस्ट दवा माना गया है। यह मूत्रवर्धक, सूजन नाशक और किडनी टॉनिक है। गोक्षुर पेशाब में जलन कम करता है, यूरिन फ्लो बढ़ाता है, किडनी को मजबूत करता है, मूत्र इन्फेक्शन में लाभकारी है।
3. वरुण - वरुण किडनी और मूत्र मार्ग की सफाई के लिए जानी-मानी जड़ी-बूटी है। यह स्टोन ब्रेकर है, पेशाब की सफाई करता है और सूजन नाशक है। इससे किडनी स्टोन को गलाने में मदद मिलती है, मूत्र मार्ग की सफाई होती है, यूरिन रुकने की समस्या दूर होती है और किडनी का ब्लॉकेज खुलता है।
4. गिलोय - गिलोय को आयुर्वेद में अमृता कहा गया है यानी अमरता देने वाली। यह इम्युनिटी बूस्टर, डिटॉक्सिफायर, सूजन नाशक है।
5. त्रिफला - त्रिफला तीन फलों; आंवला, हरड़ और बहेड़ा से बना होता है। यह पाचन सुधारक, डिटॉक्स एजेंट, रक्त शोधक है।
6. शिलाजीत - शिलाजीत एक शक्ति बढ़ाने वाली और पुनर्जीवन देने वाली औषधि है। यह ऊर्जा वर्धक किडनी टॉनिक है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि क्रिएटिनिन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए? लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को हाई क्रिएटिनिन की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या आयुकर्मा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से हाई क्रिएटिनिन का आयुर्वेदिक इलाज लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें आयुकर्मा के साथ।
FAQs
-
क्रिएटिनिन कम करने के लिए कौन-सा जूस पिएँ?
लौकी का जूस, नारियल पानी (डॉक्टर से पूछकर) और जौ का पानी फायदेमंद होते हैं। -
क्या पानी पीने से क्रिएटिनिन कम होता है?
हाँ, सही मात्रा में पानी पीने से किडनी टॉक्सिन बाहर निकालती है और क्रिएटिनिन नियंत्रित रहता है। -
क्या दूध पीने से क्रिएटिनिन बढ़ता है?
ज़्यादा मात्रा में दूध पीने से प्रोटीन बढ़ता है, जिससे क्रिएटिनिन बढ़ सकता है। -
क्रिएटिनिन कम करने के लिए सुबह क्या लें?
सुबह गुनगुना पानी, धनिया पानी या लौकी जूस लें।
Recommended Care for Health

Karma Ayurveda KRM-Ren-Plus Ultra Kwath – Ayurvedic Kidney Detox & Creatinine Support Kit (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Kidney Detox Kit for individuals with high creatinine, high BP, diabetes, high uric acid, alcohol consumption habits, frequent painkiller use or early signs of kidney stress.

Dr. Puneet Dhawan
Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.
His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.
Patient Success Stories
View All 110+ Reviews"Chronic gut distress and stomach heaviness affected my energy and mood constantly. Ayukarma provided an easy-to-follow Ayurvedic remedy that balanced my digestive fire and restored gut flora naturally. Within six weeks, all my digestive discomfort vanished, and my nutrient absorption improved noticeably. Ayukarma’s expertise in gastrointestinal care is truly commendable."
Meenakshi Sundaram
Madurai • Verified Patient
"Excessive gas, loud stomach rumbling, and embarrassing abdominal distension bothered me after every single meal. Ayukarma’s digestive health specialists prescribed powerful deepana-pachana herbs to restore my stomach’s digestive fire. Within three weeks, the painful trapped gas and bloating resolved completely. I can now eat regular meals comfortably without fear of gas attacks. Ayukarma provided fast, natural, and lasting gut relief."
Pankaj Trivedi
Kanpur • Verified Patient
Patient Recovery Stories

Chronic Kidney Disease Natural Recovery & Creatinine Improvement

Reduced High Creatinine Levels Naturally with Ayurveda

How to Avoid Dialysis Naturally with Holistic Ayurvedic Treatment

Natural Healing from Stage 4 Kidney Disease Without Surgery

Complete Kidney Function Restoration and Relief from Swelling

Ayurvedic Nephrology Treatment & Urea Reduction Journey

Ayurvedic Kidney Detox & Organic Healing Transformation

Overcoming Kidney Damage with Pure Ayurvedic Medicines
Patient Medical Reports

G.S. Rawat
Kidney Function Test (KFT) Lab Report

Smt. Nirmala Devi
Creatinine & Urea Improvement Report

Bhupen
Renal Function Restoration Analysis

Permia
Post-Treatment Clinical Evaluation

