
कान में भारीपन या कुछ हवा जैसा भरा महसूस होना
क्या कभी आपको ऐसा लगा है की कान में जैसे प्रेशर बन गया हो, आवाज़ें दब-दब कर सुनाई दें, या फिर कान में हल्की सी झनझनाहट शुरू हो जाए या कान की नस में समस्या के संकेत सामने आ रहे हैं? कई लोग इसे बस एक सामान्य समस्या समझ कर नजरअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन कई बार इसकी असली वजह होती है, कान की नस का ब्लॉक होना, जिसे नजरअंदाज़ करना सही नहीं है। इस तरह की समस्या सिर्फ सुनने को प्रभावित नहीं करती, बल्कि रोज़मर्रा की लाइफ, बैलेंस और आराम, सब पर असर डाल सकती है। यह भी एक वजह है कि इसके शुरुआती लक्षणों को समझना बेहद ज़रूरी है, ताकि समय रहते उपचार मिले और सुनने की क्षमता पर कोई स्थायी असर न पड़े। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको कान की नस ब्लॉक होने के लक्षण के बारे में बताएंगे साथ ही बताएंगे की अगर कान में भारीपन या कुछ हवा जैसा भरा महसूस होना महसूस हो तो क्या करना है साथ ही इसके कारणों पर भी ध्यान देंगे और कुछ आसान उपायों पर भी। जिससे आप जानेंगे कि कान की नस ब्लॉक होने के कौन-कौन से संकेत सबसे पहले दिखाई देते हैं और क्यों इन्हें नज़रअंदाज़ करना नुकसानदायक हो सकता है।
कान की नस जाम होने के लक्षण
-
सुनाई कम देना
-
कान में दर्द या असहजता
-
कान में हवा भरी हुई लगना
-
कान बंद-बंद सा लगना
-
चक्कर आना
-
तेज आवाज़ों से संवेदनशीलता
-
बोलने पर अपनी ही आवाज़ गूंजना
-
कान से स्राव
-
कान में झनझनाहट
कान की नस ब्लॉक होने के कारण
-
कान में मैल का ज्यादा जमना
-
अचानक तेज आवाज़ का संपर्क
-
सर्दी, जुकाम, या साइनस
-
उम्र से संबंधित परिवर्तन
-
ब्लड सर्कुलेशन
-
अचानक तेज आवाज़ का संपर्क
कान की नस खोलने के उपाय
-
गर्म सेक
-
भाप लेना
-
हल्का ऑलिव ऑयल या नारियल तेल
-
हल्का मालिश (Ear–Jaw Massage)
-
गर्म सेक - कान की नस खोलने के लिए गर्म सेक सबसे आसान और आरामदायक उपाय माना जाता है। ये कान के अंदर जमी हुई ब्लॉकेज को कम करता है। अगर कान की नस बंद सर्दी, नाक जाम या हल्की सूजन की वजह से है, तो गर्म सेक करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और अंदर जमा तरल भी धीरे-धीरे निकलने लगता है। इस दौरान आपको कान में थोड़ी हल्की-सी गर्माहट और राहत महसूस होगी। कान की नसों को खोलने के लिए इसे दिन में दो-तीन बार करना आमतौर पर सुरक्षित है, पर अगर कान में तेज दर्द, पस, पिम्पल जैसा उभार या कोई पुरानी समस्या हो, तो गर्म सेक करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहता है।

-
भाप लेना - कान की नस खोलने में सबसे असरदार और सुरक्षित घरेलू तरीका माना जाता है, यह सीधे उस जगह पर असर करता है जहाँ ब्लॉकेज बनता है, और भाप लेने से अंदर की सूजन कम होती है, फंसी हुई हवा या तरल को निकलने का रास्ता मिलता है और Eustachian tube धीरे-धीरे खुलने लगती है। जब ये हिस्से जाम होते हैं, तो कान में भारीपन, दबाव और सुनाई कम देने जैसी समस्याएँ दिखने लगती हैं। भाप की गर्माहट इन सबको प्राकृतिक रूप से खोलने में मदद करती है। और आपको मुख्य रूप से समस्या सर्दी, एलर्जी, नाक बंद या साइनस की वजह से है, तो भाप काफी राहत देती है। इसे दिन में एक–दो बार किया जा सकता है, लेकिन केवल इतना ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो और भाप सीधे चेहरे पर न लगे।

-
हल्का ऑलिव ऑयल या नारियल तेल - कान की नस ब्लॉक होने पर या सुनने की समस्या अगर कान में जमे हुए मैल की वजह से हो, तो हल्का गुनगुना ऑलिव ऑयल या नारियल तेल मैल को मुलायम करके उसे ढीला करने में मदद कर सकता है। तेल इस्तेमाल करने का सही तरीका है कि साफ कटोरी में थोड़ा ऑलिव ऑयल या नारियल तेल लें और उसे हल्का-सा गुनगुना कर लें। तापमान इतना हो कि त्वचा पर आरामदायक लगे, कभी भी ज्यादा गर्म न हो। अब ड्रॉपर या साफ चम्मच की मदद से कान में लेटे हुए पोज़िशन में 1–2 बूंदें डालें। इसे 5–10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें ताकि तेल मैल तक पहुँचकर उसे नरम कर सके। इसके बाद साइड बदलकर अतिरिक्त तेल को खुद-ब-खुद बाहर निकलने दें। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है, अगर कान में दर्द है, पस आ रही है, चोट है, छेद है या पहले से कोई ईयर इन्फेक्शन चल रहा है, तो तेल बिल्कुल नहीं डालना चाहिए, क्योंकि इससे स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे मामलों में सिर्फ डॉक्टर द्वारा साफ कराना ही सुरक्षित विकल्प है।

-
हल्का मालिश - कान की नस खोलने में हल्की मालिश को बहुत प्रभावी घरेलू तरीका माना जाता है, यह मालिश कान के आसपास की मांसपेशियों को ढीला करती है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है और अंदर जमा दबाव को प्राकृतिक तरीके से नीचे उतरने में मदद करती है। एक और तरीका यह है कि जबड़े के जोड़ यानी जहाँ कान के ठीक नीचे जबड़ा खुलता-बंद होता है, पर हल्की गोलाकार मालिश करें। यह हिस्सा अक्सर तनाव या साइनस कंजेशन से टाइट हो जाता है और Eustachian tube को दबाता है। इस जगह की मालिश ट्यूब को रिलैक्स करती है, जिससे कान में बंद-बंद महसूस होना कम होता है। सबसे जरूरी बात यह है कि मालिश हमेशा हल्के दबाव से करें, कभी भी जोर न लगाएँ। अगर कान में दर्द, सूजन, पस या कोई ताज़ी चोट हो, तो मालिश से बचना चाहिए। लेकिन सामान्य ब्लॉकेज, भारीपन और जकड़न में यह तरीका अक्सर तुरंत राहत देता है और कान को खुला-खुला महसूस कराता है। इसलिए अगर किसी को भी कान में भारीपन महसूस होना शुरू होता है तो हल्की मालिश का सहारा जरूर लें।
अगर आपके कान में भारीपन या कुछ हवा जैसा भरा महसूस होना महसूस होता है, तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए है, आज के इस आर्टिकल में हमने आपको कान में भरापन क्यों होता है या कान की नस ब्लॉक होने के लक्षण इस विषय में बात करी साथ ही आपको जानने को मिला की कैसे कुछ आयुर्वेदिक उपचार से इस समस्या में आपके काम आ सकते हैं, लेकिन आप केवल इन सुझावों पर निर्भर ना रहें समस्या अगर ज्यादा गंभीर है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें, और ऐसे ही आर्टिकल और ब्लॉग्स के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ।
FAQ
-
कान की बंद नस को कैसे खोलें?
कान की बंद नस को खोलने के लिए भाप लेना, गर्म सेक, जम्हाई/गम चबाना, नाक साफ रखना, और हल्की मालिश सबसे जल्दी राहत देते हैं। -
कान की नस दबने से क्या होता है?
कान की नस दबने से सुनाई कम होने, कान में भारीपन, भनभनाहट, चक्कर, और बैलेंस बिगड़ने जैसी समस्याएँ होती हैं। -
आपको कैसे पता चलेगा कि आपकी नस ब्लॉक हो गई है?
अगर कान की नस ब्लॉक होती है तो आपको सुनाई कम देना, कान में भारीपन या दबाव, भनभनाहट, अपनी ही आवाज़ गूंजना, या हल्का चक्कर जैसे लक्षण महसूस होते हैं। -
कान की नस को ठीक होने में कितना समय लगता है?
अगर समस्या सर्दी, नाक बंद या हल्की सूजन से हुई है, तो आमतौर पर दो से सात दिन में राहत मिल सकती है। मैल जमी हो तो डॉक्टर द्वारा साफ करते ही तुरंत आराम मिल जाता है। लेकिन अगर कारण infection, तेज सूजन या नस पर हल्की चोट हो, तो ठीक होने में कुछ हफ्ते भी लग सकते हैं।
Recommended Care for Blogs

Karma Ayurveda KRM-Ren-Plus Ultra Kwath – Ayurvedic Kidney Detox & Creatinine Support Kit (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Kidney Detox Kit for individuals with high creatinine, high BP, diabetes, high uric acid, alcohol consumption habits, frequent painkiller use or early signs of kidney stress.

Dr. Puneet Dhawan
Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.
His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.
Patient Success Stories
View All 110+ Reviews"Crepitus, sharp knee pain, and stiffness made climbing stairs or walking to the local market painful. Doctors suggested knee replacement, but I wanted to try Ayurveda first. Ayukarma’s joint rejuvenation protocol reduced my synovia inflammation and strengthened the knee cartilage naturally. Within three months, the constant joint throbbing vanished, and I can now walk comfortably without support. Ayukarma saved me from invasive knee surgery."
Harish Chandra
Dehradun • Verified Patient
"Chronic migraines were crippling my job performance and ruining my weekends. Ayukarma’s holistic protocol cleared my internal heat triggers and calmed my nervous system naturally. After two months of consistent herbal treatment, my head pain vanished, and I haven't needed a single painkiller since. Ayukarma offers a fast, complete, and permanent migraine cure."
Nitin Bhardwaj
Jaipur • Verified Patient
Patient Recovery Stories

Chronic Kidney Disease Natural Recovery & Creatinine Improvement

Reduced High Creatinine Levels Naturally with Ayurveda

How to Avoid Dialysis Naturally with Holistic Ayurvedic Treatment

Natural Healing from Stage 4 Kidney Disease Without Surgery

Complete Kidney Function Restoration and Relief from Swelling

Ayurvedic Nephrology Treatment & Urea Reduction Journey

Ayurvedic Kidney Detox & Organic Healing Transformation

Overcoming Kidney Damage with Pure Ayurvedic Medicines
Patient Medical Reports

G.S. Rawat
Kidney Function Test (KFT) Lab Report

Smt. Nirmala Devi
Creatinine & Urea Improvement Report

Bhupen
Renal Function Restoration Analysis

Permia
Post-Treatment Clinical Evaluation


