
UACR Test क्या है और इसकी Normal Range कितनी होती है?
किडनी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जिसका कार्य खून को फिल्टर करना है। साथ ही यह शरीर से अपशिष्ट पदार्थों और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद करती है। स्वस्थ किडनी आमतौर पर एल्ब्यूमिन (Albumin) नामक महत्वपूर्ण प्रोटीन को खून में बनाए रखती है। लेकिन, किडनी की फिल्ट्रेशन क्षमता प्रभावित होने पर एल्ब्यूमिन की कुछ मात्रा पेशाब में पहुंच सकती है। इस स्थिति का पता लगाने के लिए UACR Test किया जाता है। ऐसे में अधिकतर लोग जानना चाहते हैं कि UACR Test क्या है और इसकी Normal Range कितनी होती है? यदि आप भी घुटनों में दर्द की समस्या से पीड़ित हैं और किडनी की फिल्ट्रेशन क्षमता जानना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
UACR Test क्या है? - UACR Test Kya Hai?
UACR (Urine Albumin-to-Creatinine Ratio) एक पेशाब की जांच है। इसमें पेशाब में मौजूद एल्ब्यूमिन और क्रिएटिनिन की मात्रा का अनुपात देखा जाता है। एल्ब्यूमिन एक प्रकार का प्रोटीन है। जबकि, क्रिएटिनिन शरीर में बनने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है, जो किडनी के माध्यम से पेशाब में निकलता है। स्वस्थ किडनी एल्ब्यूमिन को अधिक मात्रा में पेशाब में जाने से रोकती है। यदि UACR बढ़ा हुआ है, तो इसका मतलब पेशाब में एल्ब्यूमिन की मात्रा सामान्य से अधिक हो सकती है। इस स्थिति में डॉक्टर जरूरत पड़ने पर टेस्ट दोबारा कराने और eGFR जैसे टेस्ट के साथ रिपोर्ट देखने की सलाह दे सकते हैं।
UACR Test की फुल फॉर्म - UACR Test Ki Full Form
UACR की फुल फॉर्म है:
- U- यूरिन (Urine)
- A- एल्ब्यूमिन (Albumin)
- C- क्रिएटिनिन (Creatinine)
- R- रेशो (Ratio)
इसका मतलब है, पेशाब में एल्ब्यूमिन और क्रिएटिनिन का अनुपात।
UACR Test की उपयोगिता - UACR Test Ki Upyogita
निम्न स्थितियों में UACR Test उपयोगी हो सकता है:
- किडनी डैमेज के शुरुआती संकेतों का पता लगाने के लिए।
- डायबिटीज वाले लोगों की किडनी की निगरानी के लिए।
- हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों में किडनी स्वास्थ्य का आंकलन करने के लिए।
- पहले से मौजूद किडनी रोग की मॉनिटरिंग के लिए।
- पेशाब में प्रोटीन आने की जांच करने के लिए।
- उपचार के दौरान किडनी की स्थिति में बदलाव देखने के लिए।
UACR बढ़ने पर दिखने वाले लक्षण - UACR Badhne Par Dikhne Wale Lakshan
- पैरों या टेखनों में सूजन- शरीर में तरल पदार्थ जमा होने पर पैरों और टखनों में सूजन महसूस हो सकती है।
- पेशाब में झाग- कुछ लोगों को पेशाब में अधिक झाग दिखाई दे सकता है। हालांकि, केवल झागदार पेशाब से किडनी रोग की पुष्टि नहीं होती।
- बार-बार पेशाब आना- पेशाब की आदतों में बदलाव भी UACR बढ़ने का संकेत है।
- अत्यधिक थकान- किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर कमजोरी या थकान हो सकती है।
- चेहरे या आंखों के आसपास सूजन- कई बार शरीर में तरल पदार्थ जमा होने से सूजन दिखाई दे सकती है।
- भूख में कमी- गंभीर किडनी समस्याओं में भूख में कमी हो सकती है।
UACR बढ़ने के प्रमुख कारण - UACR Badhne Ke Pramukh Karan
- डायबिटीज- लंबे समय तक ब्लड शुगर अनियंत्रित रहने पर किडनी की छोटी रक्त वाहिकाएं प्रभावित हो सकती हैं। इससे पेशाब में एल्ब्यूमिन की मात्रा बढ़ सकती है।
- हाई ब्लड प्रेशर- अधिक समय तक बढ़ा हुआ रक्तचाप किडनी पर दबाव डाल सकता है। साथ ही इससे किडनी की फिल्टरिंग क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।
- क्रोनिक किडनी डिजीज- किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर पेशाब में एल्ब्यूमिन की मात्रा बढ़ सकती है। UACR टेस्ट का उपयोग किडनी रोग की पहचान और निगरानी में किया जाता है।
- किडनी में सूजन- किडनी में सूजन या किडनी संबंधी अन्य बीमारियों में पेशाब के माध्यम से प्रोटीन की मात्रा बढ़ सकती है।
- तीव्र शारीरिक व्यायाम- बहुत अधिक या तीव्र व्यायाम अस्थायी रूप से पेशाब में एल्ब्यूमिन की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
- इंफेक्शन या अन्य अस्थायी कारण- कुछ परिस्थितियों में इंफेक्शन या अन्य अस्थायी कारण UACR को बढ़ा सकते हैं।
UACR और eGFR टेस्ट में अंतर - UACR Aur eGFR Test Mein Antar
- UACR टेस्ट- यह जांच निर्धारित करती है कि पेशाब में एल्ब्यूमिन या प्रोटीन की मात्रा बढ़ी हुई है या नहीं।
- eGFR टेस्ट- यह जांच किडनी की खून को फिल्टर करने की क्षमता का अनुमान लगाने में मदद करती है।
UACR टेस्ट के लिए सही उम्मीदवार - UACR Test Ke Liye Sahi Candidate
निम्न लोगों को UACR टेस्ट की आवश्यकता हो सकती है:
- जो डायबिटीज से पीड़ित हैं।
- जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है।
- किडनी रोग के पारिवारिक इतिहास है।
- किडनी की बीमारी से पीड़ित लोग
- डॉक्टर द्वारा किडनी जांच की सलाह दिए जाने वाले लोग
डायबिटीज और किडनी रोग के जोखिम वाले लोगों में नियमित UACR जांच महत्वपूर्ण हो सकती है।
डॉक्टर से कब संपर्क करें? - Doctor se Kb Sampark Karen?
निम्न स्थितियों में तुरंत चिकित्सा सहायता लेना महत्वपूर्ण है:
- UACR 30 mg/g या उससे अधिक हो।
- UACR 300 mg/g या उससे अधिक हो।
- UACR बार-बार या लगातार बढ़ा हुआ आए।
- डायबिटीज या हाई ब्लड परेशर के साथ UACR बढ़ा हो।
- पैरों, आंखों के आसपास सूजन, पेशाब में खून या अधिक झाग दिखें।
- बहुत कम पेशाब आने या सांस पूलने जैसे लक्षण दिखें।
FAQs
क्या UACR टेस्ट के लिए खाली पेट रहना जरूरी है?
आमतौर पर UACR टेस्ट के लिए खाली पेट रहने की आवश्यकता नहीं होती। फिर भी डॉक्टर या लैब द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना जरूरी है।
क्या UACR बढ़ने पर डायलिसिस की जरूरत पड़ती है?
नहीं, डायलिसिस का निर्णय किडनी की कार्यक्षमता और गंभीर स्थिति के आधार पर किया जाता है।
UACR टेस्ट कितनी बार कराना चाहिए?
टेस्ट की आवृति व्यक्ति की बीमारी, जोखिम कारकों और डॉकटर की सलाह पर निर्भर करता है।
क्या महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान UACR टेस्ट कराना चाहिए?
यदि पेशाब के सैंपल में खून मिलने की संभावना हो, तो यह परिणाम को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में टेस्ट के समय डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
क्या आयुर्वेदिक और हर्बल दवाएं UACR कम कर सकती हैं?
किसी भी उपचार का दावा सभी लोगों के लिए समान रूप से लागू नहीं होता। कुछ उत्पाद किडनी पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। ऐसे में कोई भी दवा लेने से पहले चिकित्सीय सलाह महत्वपूर्ण है।
Clinical Experience
Clinical Experience: हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने आयुर्वेदिक उपचार पाकर किडनी की समस्या से राहत पाई है। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन और रोग की गंभीरता अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के इलाज से पहले योग्य डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
Medical Review
Medical Review: यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।
Disclaimer
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
इस ब्लॉग में आपने जाना कि UACR Test क्या है और इसकी Normal Range कितनी होती है? लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी परिजन को किडनी से संबंधित कोई समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही आप आयु कर्मा में हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों से उचित परामर्श भी ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Dr. Puneet Dhawan
Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.
His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.
Patient Success Stories
View All 110+ Reviews"Recovering from invasive treatments for cervical cancer left me emotionally drained and physically exhausted, with severe pelvic discomfort. Ayukarma’s supportive Ayurvedic care helped restore my internal strength and immune balance. Their customized herbal formulas eased my pelvic inflammation and restored my appetite over twelve weeks. The doctors were deeply compassionate and attentive throughout. Ayukarma gave me the physical strength to reclaim my daily routine."
Meenakshi Rao
Bengaluru • Verified Patient
"Eczema flare-ups on my neck and arms left my skin raw, scaly, and deeply uncomfortable. Ayukarma’s holistic treatment tackled my internal Pitta imbalance effectively. After ten weeks of consistent herbal usage and dietary changes, my skin cleared up by over 90%. I no longer wake up scratching during the night. Ayukarma offered a safe, gentle, and permanent solution for my skin."
Vikas Sharma
Jammu • Verified Patient
Patient Recovery Stories

Chronic Kidney Disease Natural Recovery & Creatinine Improvement

Reduced High Creatinine Levels Naturally with Ayurveda

How to Avoid Dialysis Naturally with Holistic Ayurvedic Treatment

Natural Healing from Stage 4 Kidney Disease Without Surgery

Complete Kidney Function Restoration and Relief from Swelling

Ayurvedic Nephrology Treatment & Urea Reduction Journey

Ayurvedic Kidney Detox & Organic Healing Transformation

Overcoming Kidney Damage with Pure Ayurvedic Medicines
Patient Medical Reports

G.S. Rawat
Kidney Function Test (KFT) Lab Report

Smt. Nirmala Devi
Creatinine & Urea Improvement Report

Bhupen
Renal Function Restoration Analysis

Permia
Post-Treatment Clinical Evaluation




