For Indian Patients
+91 9971119811
For USA Patients
+1 9298008690
AyuKarma AyurvedaKarma Ayurveda
Ayukarma
🌿 Health

चेहरे पर सूजन किडनी खराब होने का लक्षण

चेहरे पर सूजन: क्या यह किडनी खराब होने का लक्षण है? जानें कारण और बचाव के उपाय ...

🛡️

100% Organic

Pure Ayurvedic Extracts

👨‍⚕️

Expert Care

Certified Specialists

🏛️

84+ Years

Healing Heritage

Book Appointment

Get authentic, certified Ayurvedic diagnosis & guidance.

Phone
March 26, 2025| By Dr. Puneet Dhawan
चेहरे पर सूजन किडनी खराब होने का लक्षण

चेहरे पर सूजन किडनी खराब होने का लक्षण -

किडनी शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जिसका कार्य शरीर को डिटॉक्स करना है। लेकिन, कुछ जोखिम कारक किडनी की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकते हैं। इससे किडनी अपनी कार्यक्षमता खो देती है और अपशिष्ट पदार्थ शरीर में ही रह जाते हैं, जो गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इन्हीं में से एक लक्षण है चेहरे पर सूजन। इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि चेहरे पर सूजन किडनी खराब होने का लक्षण है या नहीं? 

चेहरे पर सूजन के लक्षण - 
चेहरे पर सूजन के कुछ लक्षण इस प्रकार हैं:

  • पानी की कमी
  • अधिक पानी पीना
  • पेशाब में बदलाव
  • कमजोरी और थकान
  • उच्च रक्तचाप
  • कमजोर मांसपेशियां
  • त्वचा पर खुजली
  • आंखों में जलन
  • सांस लेने में कठिनाई

चेहरे पर सूजन के कारण 
चेहरे पर सूजन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे:

  • किडनी की समस्या
  • लिवर की बीमारी
  • एलर्जिक प्रतिक्रिया
  • सूजन और इन्फेक्शन
  • हॉर्मोनल बदलाव
  • पर्याप्त नींद न लेना
  • चिंता और तनाव
  • नमक का अधिक सेवन
  • सर्जरी या चोट
  • पर्यावरणीय कारक
  • कुछ उत्पादों का उपयोग

चेहरे पर सूजन के लिए क्या खाएं ?
चेहरे पर सूजन होने पर आप कई आहार विकल्पों का सेवन कर सकते हैं, जिनमें शामिल हैं: 

  • पालक - पालक, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स का सबसे अच्छा स्रोत है, जिससे सूजन कम होती है। साथ ही इसमें पोटेशियम होता है, इसलिए आपको इसका सेवन डॉक्टर से परामर्श के बाद ही करना चाहिए।
  • ब्रोकली  - ब्रोकली में विटामिन-C और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह पोषक तत्व सूजन के नियंत्रण में मदद करते हैं। साथ ही ब्रोकली में इम्यून बूस्टिंग गुण पाए जाते हैं, जिससे इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है।
  • मेथी के पत्ते - मेथी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इससे सूजन कम होती है, लिवर के स्वास्थ्य में सुधार होता है और किडनी की कार्यप्रणाली बेहतर हो सकती है।
    किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण
  • सरसों के पत्ते - सरसों के पत्तों में कई विटामिन्स की उच्च मात्रा पाई जाती है। उदाहरण के लिए, विटामिन-A और विटामिन-C। यह तत्व सूजन को कम और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। 
  • केल के पत्ते - केल के पत्ते विटामिन-K और एंटीऑक्सीडेंट्स में उच्च होते हैं। यह पोषक तत्व शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालते हैं, जिससे सूजन कम हो सकती है। 
  • बेरीज़ - इनमें विटामिन-C और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह सूजन को नियंत्रित करते हैं और त्वचा को बेहतर बनाते हैं। इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं।  
  • पपीता - पपीते में पेपाइन नामक एंजाइम पाया जाता है, जिससे सूजन कम हो सकती है। साथ ही इसके सेवन से आपके पाचन तंत्र में भी सुधार होता है।  
  • नाशपाती - नाशपाती में पानी की अधिक मात्रा मौजूद होती है। इसके अलावा यह फाइबर में उच्च होता है, जिससे सूजन को नियंत्रित करने और पाचन क्रिया में सुधार जैसे फायदे प्राप्त हो सकते हैं।
  • अनानास - अनानास में विटामिन-C और ब्रोमेलेन होता है। नियमित रूप से अनानास का सेवन करने पर चेहरे या शरीर की सूजन शांत हो सकती है।

चेहरे पर सूजन के लिए क्या नहीं खाएं ?
चेहरे पर सूजन होने पर आपको कुछ आहार विकल्पों के सेवन से बचना चाहिए, जैसे:

  • अधिक नमक - नमक की अधिक मात्रा शरीर में पानी के जमाव का कारण बनती है, जिससे सूजन बढ़ सकती है।
  • अत्यधिक चीनी - अत्यधिक चीनी का सेवन शरीर में उन रसायनों को बढ़ाता है, जिससे सूजन उत्पन्न होती है।
  • तले-भुने आहार - तले-भुने आहार शरीर में अतिरिक्त वसा जमा होने का कारण बनते हैं, जिससे सूजन बढ़ सकती है।
  • अल्कोहल -अधिक अल्कोहल के सेवन से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे सूजन को बढ़ावा मिलता है। 
  • कैफीन  -कैफीन का अधिक उपभोग भी शरीर में पानी की कमी का कारण बन सकता है, जो सूजन को बढ़ाता है।


निष्कर्ष 

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि चेहरे पर सूजन किडनी खराब होने का लक्षण है या नहीं?, तो यह ब्लॉग आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, आप केवल इन उपायों पर निर्भर न रहें और कोई भी उपचार विकल्प चुनने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। सेहत से जुड़े ऐसे ही ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ।

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.

His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.

Patient Success Stories

"I struggled with painful skin rashes for years. I turned to Ayukarma. The facilities impressed me, and after 1.5 months of treatment, my skin completely healed."

S

Sheela Jain

"I chose Ayukarma for gallbladder stones. In a month, my symptoms eased, and scans showed major improvement. After two months, the stones were gone."

K

Kapil

Related Articles

क्रिएटिनिन बढ़ने पर क्या खाना चाहिए?

क्रिएटिनिन बढ़ने पर क्या खाना चाहिए? ...

किडनी में सूजन के लक्षण और उपाय

किडनी में सूजन कैसे ठीक करें? कारण, लक्षण और इलाज ...

पथरी गलाने के लिए आयुर्वेदिक दवा

पथरी गलाने के लिए आयुर्वेदिक दवा ...