For Indian Patients
+91 9971119811
For USA Patients
+1 9298008690
AyuKarma AyurvedaKarma Ayurveda
Ayukarma
🌿 Blogs

300 शुगर होने पर क्या करें

300 शुगर होने पर डॉक्टर की सलाह क्या है ...

🛡️

100% Organic

Pure Ayurvedic Extracts

👨‍⚕️

Expert Care

Certified Specialists

🏛️

84+ Years

Healing Heritage

Book Appointment

Get authentic, certified Ayurvedic diagnosis & guidance.

Phone
September 17, 2025| By Dr. Puneet Dhawan
300 शुगर होने पर क्या करें 

300 शुगर होने पर क्या करें 

अगर आपके मन में भी सवाल है की शुगर 300 होने पर क्या खाएं, शुगर 300 होने पर तुरंत क्या करें या 300 शुगर लेवल कम करने के घरेलू उपाय क्या हो सकते हैं? तो आज का ये आर्टिकल आपको विशेष रूप से पढ़ना चाहिए क्योंकि आज कल के समय में डायबिटीज़ एक बहुत ही सामान्य लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है, जो हर घर में दस्तक दे रही है पर जब ब्लड शुगर 300 mg/dL या उससे अधिक हो जाता है, तो ये केवल एक सामान्य संख्या नहीं है बल्कि शरीर में किसी गंभीर गड़बड़ी का संकेत है। इतना अधिक शुगर लेवल आपके शरीर में कई अंगों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है, खासकर दिल, किडनी, आंखें और दिमाग पर। ऐसी स्थिति में सही जानकारी बहुत जरूरी है। आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे की 300 शुगर होने पर क्या करें, कौन से लक्षण नजरअंदाज नहीं करने चाहिए और साथ ही इसके कारणों पर भी ध्यान देंगे जिससे आप पहले ही उन आदतों या जीवनशैली से सचेत रहें। 

शुगर के लक्षण 

  • अत्यधिक प्यास लगना 

  • बार बार पेशाब आना 

  • अत्यधिक भूख लगना 

  • धुंधला दिखना

  • अचानक वजन घटना या बढ़ना

  • घाव देर से भरना

  • हाथ-पैर में झुनझुनी या सुन्नपन

  • चिड़चिड़ापन या मूड स्विंग्स

  • अत्यधिक थकान 

  • वजन कम करना 

शुगर के कारण 

  • ऑटोइम्यून प्रतिक्रिया 

  • आनुवंशिकता

  • पर्यावरणीय कारक

  • वायरल संक्रमण

  • मोटापा 

  • गलत खान पान 

  •  तनाव

  • नींद की कमी

  • शारीरिक निष्क्रियता

300 शुगर होने पर क्या करें 

जब ब्लड शुगर 300 mg/dL या उससे अधिक हो जाए, तो यह एक गंभीर स्थिति होती है। घरेलू उपाय कुछ हद तक मदद कर सकते हैं,लेकिन इसे बस डॉक्टरी इलाज का विकल्प नहीं समझना चाहिए। फिर भी, नीचे हमारे द्वारा बताए गए घरेलू उपायों को तुरंत और लंबे समय के लिए अपनाकर शुगर को नियंत्रित करने में मदद पा सकते हैं।

300 शुगर लेवल कम करने के घरेलू उपाय

  1. मेथी के बीज 
  2. करेला का जूस नियमित पीना
  3. आंवला का रस रोज़ाना पीना
  4. जामुन के बीज
  5. रोज़ाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें

 

  1. मेथी के बीज - शुगर लेवल 300 के करीब होने पर मेथी के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि मेथी में घुलनशील फाइबर होता है, जो भोजन के पाचन को धीमा करता है और ग्लूकोज के अंदर जाने को नियंत्रित करता है। इसके अलावा, मेथी के बीज में ऐसे घटक होते हैं जो ब्लड शुगर को प्राकृतिक रूप से कम करने में मदद करते हैं, बिना किसी साइड इफेक्ट के। नियमित रूप से मेथी के बीज भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करने से लंबे समय में शुगर लेवल में सुधार देखा गया है। यह वजन नियंत्रण में भी मदद करता है, जो मधुमेह के लिए बहुत जरूरी है।
    मेथी

     
  2. करेला का जूस नियमित पीना - करेला का जूस वो भी जब शुगर लेवल 300 तक पहुंच जाए तप बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इसे प्राकृतिक रूप से एक ब्लड शुगर नियंत्रक माना जाता है क्योंकि इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में इंसुलिन की तरह काम करते हैं। साथ ही करेला का जूस नियमित सेवन से इंसुलिन की कमी को कुछ हद तक पूरा किया जा सकता है और शरीर की शुगर नियंत्रण क्षमता बढ़ती है। साथ ही यह वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है, जो मधुमेह में बहुत जरूरी होता है। लेकिन ध्यान रखें कि करेला का जूस सुबह खाली पेट और सीमित मात्रा में पीना चाहिए, क्योंकि अत्यधिक सेवन से कुछ लोगों को पेट में परेशानी हो सकती है।
    करेला का जूस


     
  3. आंवला का रस रोज़ाना पीना - शुगर के मरीजों के लिए आंवला का रस पीना काफी फायदेमंद माना जाता है। में क्रोमियम नामक मिनरल पाया जाता है, जो शरीर में इंसुलिन के प्रभाव को बेहतर करता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और टाइप 2 डायबिटीज़ के मरीजों के लिए लाभदायक हो सकता है। आंवले का रस शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुधारता है, जिससे शुगर तेजी से नहीं बढ़ती। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो पैंक्रियाज़ को हेल्दी रखते हैं और इंसुलिन प्रोडक्शन को सपोर्ट करते हैं। इससे शुगर के स्तर में स्थिरता बनी रहती है। आंवला लिवर को डिटॉक्स करता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है, जो डायबिटीज़ के मरीजों के लिए बेहद जरूरी है।
    आंवला का रस

     
  4. जामुन के बीज -  शुगर की समस्या में जामुन के बीज को बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि जामुन के बीजों में जंबोलिन और जैंबोसीन नाम के खास तत्व होते हैं। ये शरीर में चीनी यानी ग्लूकोज को धीरे-धीरे अवशोषित होने देते हैं। इससे खाना खाने के बाद शुगर अचानक नहीं बढ़ती और शरीर में इंसुलिन भी अच्छा काम करता है। यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है जिन्हें टाइप 2 डायबिटीज़ है, क्योंकि उनमें इंसुलिन तो बनता है, लेकिन शरीर उसे ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाता। इसलिए इसे शुगर 300 कंट्रोल करने का आयुर्वेदिक तरीका भी माना जाता है। 
    जामुन के बीज

     
  5. रोज़ाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें - ब्लड शुगर का 300 mg/dL पहुँच जाना एक गंभीर संकेत होता है कि शरीर में शुगर नियंत्रण से बाहर है। ऐसी स्थिति में केवल दवाइयाँ और डाइट ही नहीं बल्कि हल्की-फुल्की एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। हल्की एक्सरसाइज जैसे टहलना, धीमी साइकलिंग या हल्की योगासन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे कोशिकाएं इंसुलिन का सही इस्तेमाल करने लगती हैं। इसका मतलब ये है कि शरीर की कोशिकाएं ग्लूकोज को बेहतर तरीके से ऊर्जा में बदलने लगती हैं, जिससे शुगर स्तर धीरे-धीरे नीचे आने लगता है।
     

आज इस आर्टिकल में हमने बताया 300 शुगर होने  पर क्या करें और आपने जाना की कैसे कुछ आयुर्वेदिक उपचार से इस समस्या में आपके काम आ सकते हैं, लेकिन आप केवल इन सुझावों पर निर्भर ना रहें समस्या अगर ज्यादा गंभीर है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें, और ऐसे ही आर्टिकल और ब्लॉग्स के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ।



 

FAQ

 

  • मेरा ब्लड शुगर 300 से ऊपर है मुझे क्या करना चाहिए?
    इस समय मीठा, सफेद चावल, मैदे की चीजें और तला-भुना बिल्कुल बंद कर दें।खुद से कोई नई दवा या घरेलू नुस्खा शुरू न करें जब तक डॉक्टर से सलाह न ले लें।
     
  • शुगर के मरीज को सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?
    शुगर के मरीज को सुबह खाली पेट दलिया, ओट्स, मूंग दाल चिल्ला या उबली हुई सब्जियां खाना चाहिए। फल में से सेब या बेर जैसे कम शुगर वाले फल अच्छे हैं। पानी खूब पीना भी जरूरी है।
     
  • 40 की उम्र में शुगर कितना होना चाहिए?
    40 की उम्र में खाली पेट शुगर 70 से 99 mg/dL के बीच और खाने के 2 घंटे बाद 140 mg/dL से कम होनी चाहिए।
     
  • तुरंत शुगर कैसे कंट्रोल करें?
    शुगर तुरंत कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले खूब पानी पिएं ताकि अतिरिक्त ग्लूकोज पेशाब के जरिए बाहर निकल सके।
Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.

His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.

Patient Success Stories

"I struggled with painful skin rashes for years. I turned to Ayukarma. The facilities impressed me, and after 1.5 months of treatment, my skin completely healed."

S

Sheela Jain

"I chose Ayukarma for gallbladder stones. In a month, my symptoms eased, and scans showed major improvement. After two months, the stones were gone."

K

Kapil

Related Articles

लेडीस के पेशाब में जलन क्यों होती है

महिलाओं को पेशाब में जलन के कारण और घरेलू उपाय ...

1 महीने में 5 किलो वजन कैसे बढ़ाएं

1 महीने में 5 किलो वजन कैसे बढ़ाएं ...

Ayurvedic medicine for kidney swelling USA
Jan 21, 2026

Ayurvedic medicine for kidney swelling USA

Kidney Swelling Ayurvedic Medicine | USA Patients ...