AyuKarma Ayurveda

बार-बार पथरी होने का आयुर्वेदिक इलाज

आपकी सभी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा अनुशंसित आयुर्वेदिक उपचार, उपचार और सलाह

Get Best Ayurvedic Treatment

किडनी में पथरी एक सामान्य लेकिन दर्दनाक समस्या है। कई लोगों में पथरी एक बार निकलने के बाद भी दोबारा बन जाती है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। आयुर्वेद में पथरी को “अश्मरी” कहा गया है और अगर हम बात करें आयुर्वेद में इसके वर्णन कि तो चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में मिलता है। आयुर्वेद न केवल पथरी को निकालने में मदद करता है, बल्कि इसे दोबारा बनने से रोकने पर भी ध्यान देता है। आज इस आर्टिकल में हम बार-बार पथरी होने का आयुर्वेदिक इलाज के विषय में बात करेंगे।
बार-बार पथरी होने का आयुर्वेदिक इलाज

बार-बार पथरी (Kidney Stone) क्यों बनती है?

जब यूरिन में कैल्शियम, ऑक्सालेट और यूरिक एसिड जैसे तत्व अधिक मात्रा में जमा हो जाते हैं, तो वे क्रिस्टल बनाकर पथरी का रूप ले लेते हैं। यही बार-बार किडनी में पथरी बनने के कारण का मुख्य आधार है।

मुख्य कारण:

बार-बार पथरी बनने के मुख्य कारण क्या हैं?

कुछ सामान्य कारण इस प्रकार हैं:

  • कम पानी पीना: इससे मूत्र गाढ़ा हो जाता है और पथरी बनने का खतरा बढ़ता है।

  • ज्यादा नमक और ऑक्सालेट वाला भोजन: जैसे पालक, चाय, जंक फूड।

  • बार-बार यूरिन रोकना: इससे टॉक्सिन जमा होते हैं।

  • पाचन की कमजोरी: जिससे शरीर में अपशिष्ट पदार्थ जमा होते हैं।

  • परिवार में पथरी का इतिहास: आनुवंशिक कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार पथरी बनने का मूल कारण क्या है?

आयुर्वेद के अनुसार पथरी का मुख्य कारण वात और कफ दोष का असंतुलन है। जब ये दोष बढ़ जाते हैं, तो वे मूत्र मार्ग में रुकावट और कठोर संरचना (पथरी) बना देते हैं।

आयुर्वेदिक कारण:

  • अग्नि यानी पाचन शक्ति की कमजोरी

  • शरीर में टॉक्सिन का जमा होना

  • मूत्र मार्ग में रुकावट

  • दोषों का असंतुलन

आज ही इलाज शुरू करें
अभी संपर्क करें!

बार-बार पथरी बनने से रोकने के लिए आयुर्वेदिक उपचार क्या हैं?

आयुर्वेद में किडनी स्टोन की प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे पथरी जड़ से खत्म हो सके।

इसके मुख्य उपचार:

  • औषधि उपचार: जड़ी-बूटियों से पथरी को धीरे-धीरे घोलने में मदद मिलती है।

  • पंचकर्म थेरेपी: शरीर से टॉक्सिन निकालकर किडनी को साफ करती है।

  • मूत्रवर्धक औषधियां: यूरिन फ्लो बढ़ाकर पथरी को बाहर निकालने में मदद करती हैं।

  • दोष संतुलन: वात और कफ को संतुलित किया जाता है।

ये उपाय पथरी दोबारा न हो इसके आयुर्वेदिक उपाय के रूप में बहुत प्रभावी माने जाते हैं।

पथरी में कौन-सी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां फायदेमंद होती हैं?

आयुर्वेद में कई प्रभावी जड़ी-बूटियां बताई गई हैं, जिन्हें आयुष मंत्रालय भी उपयोगी मानता है।

मुख्य जड़ी-बूटियां:

  • गोखरू: पथरी को तोड़ने और निकालने में सहायक

  • पुनर्नवा: किडनी को डिटॉक्स करती है

  • वरुण: मूत्र मार्ग को साफ करता है

  • पाषाणभेद: नाम के अनुसार पथरी को तोड़ने में मददगार

  • कुल्थी दाल: पथरी को धीरे-धीरे घोलने में उपयोगी

ये सभी जड़ी-बूटियां किडनी स्टोन की प्राकृतिक चिकित्सा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

बार-बार पथरी होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए?

क्या खाना चाहिए:

  • अधिक मात्रा में पानी

  • नारियल पानी

  • नींबू पानी

  • लौकी, तोरई, ककड़ी

  • जौ और कुल्थी

क्या नहीं खाना चाहिए:

  • ज्यादा नमक

  • चाय और कॉफी का अधिक सेवन

  • जंक फूड

  • पालक और टमाटर अधिक मात्रा में

  • कोल्ड ड्रिंक्स

सही डाइट अपनाना बार-बार पथरी होने से बचाव के तरीके में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आयुर्वेद के अनुसार पथरी से बचाव के उपाय क्या हैं?

मुख्य बचाव उपाय:

  • रोज 2.5 से 3 लीटर पानी पीना

  • सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना

  • मूत्र को कभी न रोकना

  • हल्का और सुपाच्य भोजन करना

  • नियमित रूप से आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन वो भी डॉक्टर की सलाह से

पथरी के मरीज को कौन-सी जीवनशैली अपनानी चाहिए?

सही जीवनशैली अपनाने से पथरी दोबारा बनने से रोकी जा सकती है।

जरूरी आदतें:

  • रोजाना हल्का व्यायाम या योग करें

  • ज्यादा देर तक बैठे न रहें

  • तनाव कम करें

  • समय पर भोजन करें

  • पर्याप्त नींद लें

क्या आयुर्वेदिक इलाज के कोई साइड इफेक्ट होते हैं?

आयुर्वेदिक इलाज सामान्य तौर पर सुरक्षित होता है क्योंकि इसमें प्राकृतिक जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता है। लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेने से नुकसान हो सकता है।

ध्यान रखें:

  • हमेशा योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लें

  • सही मात्रा और सही समय पर दवा लें

  • स्वयं दवा लेने से बचें

पथरी को नजरअंदाज करना
खतरनाक है
अभी इलाज करें!

कब पथरी में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना जरूरी होता है?

यदि निम्न लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:

  • तेज और असहनीय दर्द

  • पेशाब में खून आना

  • बार-बार उल्टी होना

  • पेशाब रुकना

  • बुखार के साथ दर्द होना

बार-बार पथरी होना शरीर में असंतुलन का संकेत है। आयुर्वेद में इसका प्रभावी और प्राकृतिक इलाज उपलब्ध है, जो न केवल पथरी को निकालता है बल्कि इसे दोबारा बनने से भी रोकता है। आज इस आर्टिकल में हमने बार-बार पथरी होने का आयुर्वेदिक इलाज के बारे में जाना। पर आप केवल इस आर्टिकल पर निर्भर न रहे अगर समस्या गंभीर है तो जल्द ही डॉक्टर से संपर्क करें और ऐसे ही ब्लॉग्स और आर्टिकल के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ। यही नहीं ज्यादा जानकारी और डॉक्टर की सलाह के लिए आज ही फोन करें +91 997111981


 

FAQ

 

पथरी गलाने के लिए कौन सी आयुर्वेदिक दवा है?

पथरी गलाने के लिए आयुर्वेद में गोक्षुरादि गुग्गुलु, चंद्रप्रभा वटी और पाषाणभेद जैसी दवाएं उपयोगी मानी जाती हैं।

पथरी को जड़ से कैसे खत्म करें?

पथरी को जड़ से खत्म करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, सही खानपान अपनाना और किडनी को साफ रखने वाले आयुर्वेदिक उपचार लेना जरूरी होता है।

पथरी गलाने वाला पौधा कौन सा है?

पथरी गलाने के लिए पाषाणभेद सबसे प्रसिद्ध आयुर्वेदिक पौधा माना जाता है।

नींबू से पथरी का इलाज कैसे होता है?

नींबू में Citrate होता है, जो किडनी में कैल्शियम के साथ मिलकर पथरी बनने से रोकता है और छोटी पथरी को धीरे-धीरे गलाने में मदद करता है।

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan – Ayurvedic Expert

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues. With a strong academic background in Ayurveda (BAMS) and years of clinical experience, the blend of Ayurvedic wisdom with practical lifestyle guidance in his treatment approach has helped thousands overcome their health issues.

His USP is not just personalized herbal treatments, but meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms. His friendly nature, clear explanations, and commitment to promoting safe, holistic healing through Ayurveda stand out in the PR dominated world.

What Our Patients Says…..

Recent Blogs


Non-Surgical Kidney Stone Treatment in Ayurveda

Non-Surgical Kidney Stone Treatment in Ayurveda for Safe Recovery   ...

Mar 02 , 2026

Natural Cure for Kidney Stone

Natural Cure for Kidney Stone ...

Feb 26 , 2026

Approved by

Approved by

Certificate no- AH-2022-0145
FEB 23,2025 - FEB 22,2028