For Indian Patients
+91 9971119811
For USA Patients
+1 9298008690
AyuKarma AyurvedaKarma Ayurveda
Ayukarma
🌿 Blogs

पाचन क्रिया कैसे सुधारे घरेलू उपाय

पेट की खराब पाचन शक्ति का देसी इलाज ...

🛡️

100% Organic

Pure Ayurvedic Extracts

👨‍⚕️

Expert Care

Certified Specialists

🏛️

84+ Years

Healing Heritage

Book Appointment

Get authentic, certified Ayurvedic diagnosis & guidance.

Phone
July 9, 2025| By Dr. Puneet Dhawan
पाचन क्रिया कैसे सुधारे घरेलू उपाय

पाचन क्रिया कैसे सुधारे घरेलू उपाय

आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे पाचन क्रिया के बारे में। ये विषय या कहें तो ये समस्या आजकल एक आम समस्या बन गई है जिस पर ज्यादा लोग ध्यान नहीं देते बाजार से दवाई लेकर कुछ समय के आराम को ही राहत समझ लेते हैं, पर इस समस्या के पीछे के कारणों और लक्षणों को समझना भी बहुत जरूरी है, इसलिए आज इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे पाचन क्रिया कैसे सुधारे घरेलू उपाय और साथ ही जानेंगे की कैसे कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय अभी के समय की आधुनिक दवाइयों से भी ज्यादा प्रभावी हो सकती है।

खराब पाचन किया के लक्षण 

  • गैस और डकारें आना – पेट में गैस बनने के कारण बार-बार डकारें आने लगती हैं।

  • पेट फूला हुआ महसूस होना – खाना खाने के बाद पेट भारी और फूला हुआ लगता है।

  • भूख न लगना – पाचन खराब होने से समय पर भूख नहीं लगती या भूख मर जाती है।

  • जी मिचलाना – पेट में गड़बड़ी के कारण मतली जैसा अहसास होता है।

  • उल्टी जैसा महसूस होना – भोजन ठीक से न पचने पर उल्टी की इच्छा होने लगती है।

  • पेट दर्द या ऐंठन – आंतों में सूजन या गैस से पेट में तेज़ दर्द या मरोड़ महसूस होती है।

  • दस्त या कब्ज – पाचन खराब होने पर कभी दस्त तो कभी मल कठोर होकर बाहर नहीं निकलता।

  • मुँह का स्वाद खराब होना – अपच के कारण मुँह में कड़वापन या अजीब स्वाद बना रहता है।

खराब पाचन किया के कारण 

  1. गलत खानपान – तला-भुना, मसालेदार या बासी खाना पाचन तंत्र को कमजोर बना देता है।

  2. पर्याप्त पानी न पीना – शरीर में पानी की कमी से पाचन रसों का स्राव कम हो जाता है, जिससे भोजन ठीक से नहीं पचता।

  3. अनियमित जीवनशैली – समय पर न खाना, नाश्ता छोड़ना और देर रात भोजन करने से पाचन बिगड़ता है।

  4. नींद पूरी न होना – नींद की कमी से पाचन अंगों पर नकारात्मक असर पड़ता है और पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

  5. अत्यधिक तनाव, चिंता या डिप्रेशन – मानसिक तनाव पाचन क्रिया को सीधे प्रभावित करता है और गैस या अफारा बढ़ाता है।

  6. कुछ खास दवाइयाँ – पेनकिलर, एंटीबायोटिक या स्टेरॉयड जैसी दवाएँ आंतों की कार्यक्षमता को बिगाड़ सकती हैं।

  7. कैफीन की अधिकता – ज़्यादा चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक लेने से पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

पाचन तंत्र को मजबूत करने के घरेलू उपाय
 

  1. गुनगुना पानी पिएं - गुनगुना पानी पीना पाचन तंत्र को मजबूत करने का एक बहुत ही आसान और प्रभावी तरीका है, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं, तो यह आपके पाचन तंत्र को धीरे-धीरे सक्रिय करता है और रातभर में जमा हुए टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। और गुनगुना पानी उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो भोजन के बाद भारीपन, गैस या अफारा महसूस करते हैं, गुनगुना पानी राहत का काम करता है। यह पेट में मौजूद अतिरिक्त एसिड को भी बैलेंस करता है, जिससे एसिडिटी और जलन में आराम मिलता है।

    गुनगुना पानी पिएं

  2. हींग - हींग भारतीय रसोई में एक सामान्य मसाला है, पर पाचन संबंधी समस्याओं में हिंग एक बहुत ही असरदार माना गया है, जब इसे भोजन में या पानी के साथ सेवन किया जाता है, तो यह पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है और भोजन को पचाने की प्रक्रिया को तेज करता है। और ये प्रभाव केवल गैस पर ही नहीं, बल्कि कब्ज पर भी होता है। यह आंतों की गतिविधियों को सक्रिय बनाती है और मल त्याग को आसान बनाती है। जिन लोगों को रोज सुबह पेट साफ नहीं होता या आंतों में ऐंठन जैसी समस्या होती है, उनके लिए हींग बेहद उपयोगी साबित होती है। हिंग को पेट साफ रखने के आसान घरेलू नुस्खे में से भी एक माना जाता है। 

    त्रिफला

  3. त्रिफला चूर्ण - त्रिफला चूर्ण पाचन तंत्र पाचन शक्ति बढ़ाने का आयुर्वेदिक इलाज है। ये तीन फलों के मिश्रण से बनता है, जब पाचन तंत्र सुस्त या अव्यवस्थित होता है, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जिससे गैस, कब्ज, भारीपन, अपच, और त्वचा से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। त्रिफला चूर्ण आंतों को धीरे-धीरे साफ करता है, पुराने जमा मल और विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और इस प्रक्रिया में शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता। इसका प्रभाव हल्का और प्राकृतिक होता है, जिससे यह लंबे समय तक उपयोग के लिए भी सुरक्षित माना जाता है। इसलिए इसे पेट की सफाई के लिए घरेलू उपाय भी माना जाता है। 

    हल्का और ताजा भोजन करें

  4. हल्का और ताजा भोजन करें - पाचन तंत्र को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए अपने खाने पर ध्यान देना बहुत जरूरी है, जब हम हल्का और ताजा भोजन करते हैं, तो शरीर को उसे पचाने में ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। इससे पाचन तंत्र पर दबाव कम पड़ता है और वह अपनी कार्यक्षमता को बेहतर ढंग से निभा पाता है। इसके विपरीत, बासी, प्रोसेस्ड या भारी भोजन आंतों में अधिक देर तक रुकता है, जिससे गैस, अफारा, जलन और कब्ज जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आयुर्वेद में भी कहा गया है कि ‘जैसा भोजन, वैसा मन’—हल्का और ताजा भोजन मानसिक स्पष्टता, मन की शांति और ऊर्जा के स्तर को भी प्रभावित करता है। इसलिए अपने भोजन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

  5. छाछ और जीरा - छाछ और जीरा का मिश्रण पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए पारंपरिक और सरल घरेलू उपाय है, यह पेट को ठंडक देता है और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन क्रिया स्वाभाविक रूप से सुधरती है। जब इसे भूने हुए जीरे के साथ लिया जाता है, तो इसका प्रभाव और भी गुणकारी हो जाता है। यह एक ऐसा साधन है जो स्वादिष्ट भी है और औषधीय भी, और जिसे आप हर दिन अपने भोजन का हिस्सा बनाकर लंबे समय तक पाचन से जुड़ी समस्याओं से मुक्त रह सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हमने पाचन क्रिया कैसे सुधारे घरेलू उपाय, के बारे में, बात करी और आपने जाना की कैसे कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार इस समस्या में आपके काम आ सकते हैं, लेकिन आप सिर्फ इन सुझावों पर निर्भर ना रहें समस्या अगर ज्यादा गंभीर है तो डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेद अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें अयुकर्मा के साथ



 

FAQ

  • पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए कौन से घरेलू उपाय हैं? 

        पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए गुनगुना पानी पिएं, भोजन में हींग, जीरा, सौंफ और अदरक का उपयोग करें, छाछ में भुना जीरा मिलाकर पिएं, त्रिफला चूर्ण रात को लें, और हल्का, ताजा खाना खाएं।                भोजन के बाद वज्रासन में बैठना भी लाभकारी होता है।

  • कमजोर पाचन तंत्र को कैसे ठीक करें?

         कमजोर पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए हल्का और ताजा भोजन करें, समय पर खाएं, गुनगुना पानी पिएं, त्रिफला चूर्ण और छाछ का सेवन करें, हींग, अजवाइन और अदरक का उपयोग करें,                   तनाव कम करें और नियमित योग या वज्रासन करें।

  • खाना पचता नहीं है क्या करें? 

        अगर खाना नहीं पचता है तो हल्का और सादा भोजन करें, भोजन के बाद थोड़ी देर वज्रासन में बैठें, गुनगुना पानी पिएं, छाछ में भुना जीरा मिलाकर पिएं, और अदरक या हींग का सेवन करें। साथ ही,            तनाव कम करें और समय पर भोजन करना शुरू करें।

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.

His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.

Patient Success Stories

"I struggled with painful skin rashes for years. I turned to Ayukarma. The facilities impressed me, and after 1.5 months of treatment, my skin completely healed."

S

Sheela Jain

"I chose Ayukarma for gallbladder stones. In a month, my symptoms eased, and scans showed major improvement. After two months, the stones were gone."

K

Kapil

Related Articles

लेडीस के पेशाब में जलन क्यों होती है

महिलाओं को पेशाब में जलन के कारण और घरेलू उपाय ...

1 महीने में 5 किलो वजन कैसे बढ़ाएं

1 महीने में 5 किलो वजन कैसे बढ़ाएं ...

Ayurvedic medicine for kidney swelling USA
Jan 21, 2026

Ayurvedic medicine for kidney swelling USA

Kidney Swelling Ayurvedic Medicine | USA Patients ...