
नकसीर आने का कारण – Nakseer Aane Ka Kaaran
नकसीर; गर्मी की एक आम समस्या – Nakseer; garmi ki ek aam samsya
गर्मियों के मौसम में या बिना किसी चोट के अचानक नाक से खून आना यानी नकसीर (Nakseer) फटना एक आम समस्या है। लेकिन जब यह बार-बार हो, तो चिंता का विषय बन जाती है। बहुत से लोगों को लगता है कि यह केवल गर्मी के कारण होता है, लेकिन इसके पीछे कई और कारण भी छिपे हो सकते हैं। इसलिए, इलाज से पहले नकसीर आने का कारण ठीक से पता होना चाहिए।
नकसीर क्या है – Nakseer kya hai?
नकसीर या नाक से खून बहना (Epistaxis) एक ऐसी स्थिति है जिसमें नाक के अंदर मौजूद खून की नालियाँ फट जाती हैं और खून बाहर आने लगता है। यह खून एक या दोनों नथुनों से आ सकता है।
नाक के अंदर बहुत सारी पतली खून की नालियाँ होती हैं जो गर्मी, चोट, ड्रायनेस या हाई ब्लड प्रेशर के कारण फट सकती हैं। हालांकि नकसीर ज्यादातर मामलों में गंभीर नहीं होती, लेकिन बार-बार होना किसी गहरी समस्या की ओर इशारा कर सकता है।
नकसीर क्यों आती है? – Nakseer aane ka kaaran
-
गर्मी और अधिक तापमान: शरीर में गर्मी बढ़ने से नाक की नालियाँ फैल जाती हैं और फट जाती हैं।
-
नाक में चोट लगना: नाक पर दबाव या चोट लगने से खून आ सकता है।
-
नाक सूख जाना (Dryness): एसी या गर्मी से नाक की त्वचा सूखने पर नसें फट जाती हैं।
-
हाई ब्लड प्रेशर: तेज ब्लड फ्लो से नसें फट सकती हैं।
-
अधिक गर्म चीजों का सेवन: जैसे गुड़, तले-भुने मसालेदार भोजन आदि।
-
खून पतला करने वाली दवाएं: जैसे एस्पिरिन, ब्लड थिनर।
-
नाक में इंफेक्शन या एलर्जी: इससे त्वचा कमजोर होकर खून बहा सकती है।
-
विटामिन K या C की कमी: नसों को कमजोर कर सकती है।
-
नाक में उंगली डालने की आदत: बच्चों में आम कारण।
-
हॉर्मोनल बदलाव: मासिक धर्म या गर्भावस्था में हो सकता है।
नकसीर रोकने के घरेलू उपाय – Nakseer roke ke gharelu upaay
-
नाक की जड़ पर ठंडी पट्टी या बर्फ लगाएं।
-
सीधे बैठें और नाक को हल्के से दबाएं, मुंह से सांस लें।
-
धनिया पाउडर या गुलकंद का सेवन करें।
-
आंवले का रस या शर्बत पिएं।
-
देशी घी या गुलाब जल को नथुनों में हल्के से लगाएं।
-
एलोवेरा जूस पिएं, यह शरीर को ठंडक देता है।
नकसीर से जुड़े जोखिम – कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?
-
अगर खून 15–20 मिनट बाद भी नहीं रुके
-
अगर बार-बार नकसीर हो रही हो
-
सिर दर्द, चक्कर या धुंधला दिखना लगे
-
अगर नाक के साथ मुंह से भी खून आ रहा हो
-
बहुत अधिक खून बहने की प्रवृत्ति हो
नकसीर से बचने के उपाय – Nakseer se bachne ke upaay
-
गर्मी में सिर पर टोपी या गीला कपड़ा रखें
-
गर्म और मसालेदार भोजन से परहेज करें
-
पानी और तरल पदार्थ अधिक मात्रा में लें
-
नाक को ना छुएं या खरोंचें नहीं
-
नाक के अंदर घी/तेल लगाकर नमी बनाए रखें
-
ब्लड प्रेशर रेगुलर चेक करवाएं
-
विटामिन C और K युक्त आहार लें – जैसे आंवला, नींबू, हरी सब्जियाँ
FAQs
-
नकसीर आने पर सबसे पहले क्या करें?
सीधे बैठ जाएं, सिर को थोड़ा आगे झुकाएं और नाक को अंगूठा और उंगली से हल्के से दबाएं। बर्फ की पट्टी माथे या नाक की जड़ पर रखें। मुंह से सांस लेते रहें। लेटना नहीं चाहिए।
-
नकसीर बार-बार क्यों होती है?
विटामिन C/K की कमी, नाक सूखना, हाई बीपी, और शरीर की गर्मी इसके सामान्य कारण हैं।
-
बिना चोट के नाक से खून क्यों आता है?
सूखी हवा, एलर्जी, हाई बीपी, दवाएं या इन्फेक्शन इसके पीछे कारण हो सकते हैं।
-
बच्चों में नकसीर क्यों आती है?
नाक में उंगली डालना, चोट लगना, शुष्क हवा या नाक में वस्तु डालना बच्चों में नकसीर के सामान्य कारण हैं।
आज के इस ब्लॉग में हमने आपको नकसीर आने का कारण बताया। लेकिन आप सिर्फ़ इन सुझावों पर निर्भर ना रहें। यदि नकसीर की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या आयुकर्मा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से इलाज कराएं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स के लिए जुड़े रहें आयुकर्मा के साथ।
Recommended Care for Blogs

Karma Ayurveda KRM-Ren-Plus Ultra Kwath – Ayurvedic Kidney Detox & Creatinine Support Kit (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Kidney Detox Kit for individuals with high creatinine, high BP, diabetes, high uric acid, alcohol consumption habits, frequent painkiller use or early signs of kidney stress.

Dr. Puneet Dhawan
Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.
His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.
Patient Success Stories
View All 110+ Reviews"Excessive gas, loud stomach rumbling, and embarrassing abdominal distension bothered me after every single meal. Ayukarma’s digestive health specialists prescribed powerful deepana-pachana herbs to restore my stomach’s digestive fire. Within three weeks, the painful trapped gas and bloating resolved completely. I can now eat regular meals comfortably without fear of gas attacks. Ayukarma provided fast, natural, and lasting gut relief."
Pankaj Trivedi
Kanpur • Verified Patient
"Sluggish liver function and persistent weakness following a viral liver infection made daily activities exhausting. Ayukarma’s specialized Ayurvedic formulations detoxified my liver and restored optimal hepatic function naturally. Over two months, my liver enzyme values stabilized, and my natural energy returned completely. Ayukarma’s expert guidance made my complete recovery fast and smooth."
Sunita Roy
Siliguri • Verified Patient
Patient Recovery Stories

Chronic Kidney Disease Natural Recovery & Creatinine Improvement

Reduced High Creatinine Levels Naturally with Ayurveda

How to Avoid Dialysis Naturally with Holistic Ayurvedic Treatment

Natural Healing from Stage 4 Kidney Disease Without Surgery

Complete Kidney Function Restoration and Relief from Swelling

Ayurvedic Nephrology Treatment & Urea Reduction Journey

Ayurvedic Kidney Detox & Organic Healing Transformation

Overcoming Kidney Damage with Pure Ayurvedic Medicines
Patient Medical Reports

G.S. Rawat
Kidney Function Test (KFT) Lab Report

Smt. Nirmala Devi
Creatinine & Urea Improvement Report

Bhupen
Renal Function Restoration Analysis

Permia
Post-Treatment Clinical Evaluation


