For Indian Patients
+91 9971928080
For USA Patients
+1 9298008690
AyuKarma AyurvedaKarma Ayurveda
Ayukarma
🌿 Health

क्रिएटिनिन कितना होने पर डायलिसिस होता है

हाई क्रिएटिनिन में डायलिसिस कब करनी पड़ती है? ...

🛡️

100% Organic

Pure Ayurvedic Extracts

👨‍⚕️

Expert Care

Certified Specialists

🏛️

84+ Years

Healing Heritage

Book Appointment

Get authentic, certified Ayurvedic diagnosis & guidance.

Phone
January 6, 2026| By Dr. Puneet Dhawan
क्रिएटिनिन कितना होने पर डायलिसिस होता है

क्रिएटिनिन कितना होने पर डायलिसिस होता है, आर्टिकल इन्ट्रो  

जभी किसी मरीज की किडनी की रिपोर्ट में क्रिएटिनिन बढ़ा हुआ दिखता है, तो सबसे पहले यही सवाल आता है, “क्रिएटिनिन का हल क्या है?” और “क्रिएटिनिन कितना होने पर डायलिसिस होता है?” बहुत से लोग ये भी मान लेते हैं की जैसे ही क्रिएटिनिन एक निश्चित नंबर से ऊपर गया, डायलिसिस शुरू करनी पड़ेगी। लेकिन सच्चाई ये होती है कि डायलिसिस का फैसला सिर्फ क्रिएटिनिन के नंबर देखकर नहीं किया जाता। डायलिसिस का पूरा फैसला इससे कहीं ज्यादा चीज़ों पर निर्भर करता है। कई बार ऐसा भी होता है की मरीज का क्रिएटिनिन बहुत बढ़ा होता है फिर भी उसे डायलिसिस की जरूरत नहीं पड़ती, और वहीं कुछ मामलों में क्रिएटिनिन ज्यादा न होते हुए भी डायलिसिस जरूरी हो जाती है। 

आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे क्रिएटिनिन असल में क्या बताता है, क्रिएटिनिन बढ़ने का मतलब क्या होता है, और क्रिएटिनिन कितना होने पर डायलिसिस होता है। ताकि डरने की जगह सही जानकारी के आधार पर सही फैसला लिया जा सके। पर सबसे पहले हम कुछ जरूरी सवालों पर ध्यान देंगे। 

क्रिएटिनिन क्या होता है और यह शरीर में कैसे बनता है?

क्रिएटिनिन एक वेस्ट पदार्थ होता है, जो शरीर की मांसपेशियों में रोज़ होने वाली सामान्य गतिविधियों के दौरान बनता है। जैसी ही मांसपेशियाँ काम करना शुरू करती हैं, तो उनमें मौजूद क्रिएटिन नाम का पदार्थ टूटता है, और उसी प्रक्रिया में क्रिएटिनिन बनता है। पर इसका बनना कोई बीमारी नहीं है, बल्कि शरीर की एक नॉर्मल प्रक्रिया है।

और किडनी का काम होता है क्रिएटिनिन फिल्टर करके पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकालना। लेकिन जब किडनी कमजोर होने लगती है या ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती, तो क्रिएटिनिन खून में जमा होने लगता है और उसकी मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए क्रिएटिनिन को किडनी की सेहत का एक अहम संकेत माना जाता है। हालांकि केवल क्रिएटिनिन देखकर ही किडनी की पूरी स्थिति का अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता, लेकिन यह जरूर बताता है कि किडनी अपना काम कितनी अच्छी तरह कर पा रही है।

नॉर्मल क्रिएटिनिन लेवल कितना होना चाहिए पुरुषों और महिलाओं में?

नॉर्मल क्रिएटिनिन लेवल पुरुषों और महिलाओं में थोड़ा अलग होता है, क्योंकि दोनों में ही मांसपेशियों की मात्रा अलग-अलग होती है। आमतौर पर पुरुषों में क्रिएटिनिन की  मात्रा 0.7 से 1.3 मिलीग्राम/डेसीलीटर (mg/dL) के बीच होनी चाहिए और महिलाओं में 0.6 से 1.1 mg/dL के बीच माना जाता है। पर सबका ये समझना बहुत जरूरी है की नॉर्मल” क्रिएटिनिन हर व्यक्ति के लिए बिल्कुल एक-सा नहीं होता। उम्र, शरीर का वजन, मांसपेशियों की बनावट, पानी की मात्रा और रिपोर्ट की लैब, इन सबका असर क्रिएटिनिन पर पड़ता है। 

क्रिएटिनिन बढ़ने का मतलब क्या हमेशा किडनी फेल होना होता है?

बहुत से लोग रिपोर्ट में क्रिएटिनिन थोड़ा सा बढ़ा देखकर घबरा जाते हैं, लेकिन हर बार इसका कारण स्थायी किडनी खराबी नहीं होता। इसलिए हम ये कह सकते हैं की, नहीं, क्रिएटिनिन बढ़ने का मतलब हमेशा किडनी फेल होना नहीं होता है। पर वो लोग जो ज़्यादा मांसपेशियों वाले होते हैं, भारी एक्सरसाइज़ करते हैं या अचानक ज़्यादा प्रोटीन लेने से भी क्रिएटिनिन थोड़ा बढ़ा हुआ आ सकता है। यह किडनी फेल होने का संकेत नहीं होता। पर अगर क्रिएटिनिन लगातार बढ़ता रहे, लंबे समय तक ऊँचा बना रहे और उसके साथ पेशाब कम होना, सूजन, थकान या सांस फूलने जैसे लक्षण भी हों, तब यह किडनी की गंभीर समस्या या किडनी फेल होने की ओर इशारा कर सकता है।

क्रिएटिनिन कितना होने पर डायलिसिस की ज़रूरत पड़ती है?

इस प्रश्न का सीधा उत्तर यही है की डायलिसिस किसी एक तय क्रिएटिनिन नंबर पर नहीं होती। पर बहुत से लोग ये समझते हैं कि क्रिएटिनिन अगर 5, 7 या 10 हो गया है इसका मतलब यही है की डायलिसिस कराना ज़रूरी है। जबकी मेडिकल तौर पर हकीकत इससे बहुत अलग है। 

क्योंकि क्रिएटिनिन सिर्फ यह बताता है कि किडनी कितना कचरा बाहर नहीं निकाल पा रही, लेकिन डायलिसिस की ज़रूरत तब पड़ती है जब किडनी की खराबी की वजह से शरीर में गंभीर लक्षण आने लगते हैं। जैसे शरीर में पानी भरने लगे, सांस फूलने लगे, लगातार उल्टी-मतली हो, खून में पोटैशियम खतरनाक स्तर तक बढ़ जाए या eGFR बहुत नीचे चला जाए। इसलिए सही समझ यही है कि डायलिसिस का फैसला क्रिएटिनिन के नंबर से नहीं, बल्कि मरीज की पूरी स्थिति देखकर किया जाता है।

क्या आयुर्वेद या डाइट से डायलिसिस से बचा जा सकता है?

यह सवाल अक्सर बहुत से किडनी मरीजों और उनके परिवारों द्वारा पूछा जाता है, पर इस सवाल का जवाब “हाँ या नहीं” में नहीं है, बल्कि स्थिति पर निर्भर करता है।  क्योंकि अगर किडनी की खराबी शुरुआती या मध्यम स्तर पर है, और मरीज में गंभीर लक्षण नहीं हैं, तो सही डाइट, जीवनशैली में बदलाव और अनुभवी डॉक्टर की देखरेख में आयुर्वेदिक उपचार से किडनी पर पड़ने वाला दबाव कम किया जा सकता है। लेकिन अगर किडनी बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है, पेशाब लगभग बंद है, शरीर में ज़हर और पानी जमा हो रहा है, सांस फूल रही है या पोटैशियम खतरनाक स्तर पर है, तो उस समय सिर्फ डाइट या आयुर्वेद पर निर्भर रहना सुरक्षित नहीं होता। ऐसे हालात में डायलिसिस जीवन बचाने के लिए ज़रूरी हो सकती है।

इसलिए सही समझ यह है कि आयुर्वेद और डाइट डायलिसिस का विकल्प नहीं, बल्कि सही समय पर डायलिसिस से बचाव या उसे टालने का सहायक रास्ता हो सकते हैं, वो भी तब जब इलाज सही मार्गदर्शन में और नियमित जाँच के साथ किया जाए।

आज इस आर्टिकल में हमने कुछ जरूरी प्रश्नों जैसे, क्रिएटिनिन कितना होने पर डायलिसिस होता है, क्रिएटिनिन बढ़ने का मतलब क्या हमेशा किडनी फेल होना होता है और क्या आयुर्वेद या डाइट से डायलिसिस से बचा जा सकता है? ऐसे ही बहुत से सवालों पर विचार किया है, पर हमेशा ध्यान दें की डायलिसिस हमेशा मरीज की उम्र, लक्षण, पेशाब की मात्रा, सूजन, सांस की तकलीफ, eGFR और किडनी की कुल स्थिति इन सबको ध्यान में रख कर डॉक्टर द्वारा तय किया जाता है, कि डायलिसिस कब जरूरी है। और अगर इस आर्टिकल से आपको उपयोगी जानकारी मिली हो, तो आयु कर्मा के साथ जुड़े रहें। किडनी से जुड़ी अधिक जानकारी और डॉक्टर की सलाह के लिए आज ही हमें कॉल करें: +91 9667064100।




 

FAQ
 

  • क्या 17 क्रिएटिनिन लेवल खतरनाक है? 
    हाँ, 17 क्रिएटिनिन बहुत खतरनाक स्तर है और यह किडनी की गंभीर खराबी को दिखाता है। तुरंत डॉक्टर की सलाह ज़रूरी होती है।
     
  • क्या डायलिसिस के बाद किडनी ठीक हो जाती है?
    नहीं, डायलिसिस से किडनी ठीक नहीं होती। डायलिसिस सिर्फ किडनी का काम अस्थायी रूप से करता है, ताकि शरीर से ज़हरीले पदार्थ और अतिरिक्त पानी बाहर निकाले जा सकें।
     
  • क्या क्रिएटिनिन वापस सामान्य हो सकता है?
    हाँ, कुछ मामलों में क्रिएटिनिन वापस सामान्य हो सकता है, खासकर जब बढ़ने का कारण अस्थायी हो और समय पर सही इलाज मिल जाए।
     
  • डायलिसिस शुरू करने के लिए कितना क्रिएटिनिन है?
    डायलिसिस किसी तय क्रिएटिनिन नंबर पर शुरू नहीं होती। यह मरीज की हालत, लक्षण और किडनी की कार्यक्षमता देखकर तय की जाती है

Recommended Care for Health

Karma Ayurveda KRM-Ren-Plus Ultra Kwath – Ayurvedic Kidney Detox & Creatinine Support Kit (Ministry of Ayush Approved)
Verified Formulation

Karma Ayurveda KRM-Ren-Plus Ultra Kwath – Ayurvedic Kidney Detox & Creatinine Support Kit (Ministry of Ayush Approved)

Ayurvedic Kidney Detox Kit for individuals with high creatinine, high BP, diabetes, high uric acid, alcohol consumption habits, frequent painkiller use or early signs of kidney stress.

✓ 100% Herbal✓ Expert Formulated✓ Safe & Natural
Special Price₹4500
Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.

His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.

Patient Success Stories

View All 110+ Reviews
Schizophrenia (Supportive Care)

"Managing mental fatigue and emotional restlessness was tough for my sister. Ayukarma’s supportive Ayurvedic treatment helped balance her nervous system and restored steady sleep patterns over ten weeks. She feels visibly calmer, more grounded, and physically refreshed daily. The dedicated guidance from Ayukarma’s doctors made a remarkable difference in her recovery journey."

V

Verified Patient

Pune • Verified Patient

Tinea (Ringworm)

"Itchy, red ring-shaped fungal patches on my inner thighs kept spreading despite using antifungal creams. Ayukarma treated my fungal infection internally by purifying my blood and eliminating excess Kapha-Pitta toxins. Within five weeks of taking their specialized anti-fungal herbal remedies, the intense itching stopped, and the red rings vanished completely without leaving marks. Ayukarma provided a permanent internal cure for my stubborn skin infection."

A

Alok Verma

Ranchi • Verified Patient

Patient Recovery Stories

Chronic Kidney Disease Natural Recovery & Creatinine Improvement
Success Story
Watch

Chronic Kidney Disease Natural Recovery & Creatinine Improvement

Karma Ayurveda Hospital
Kidney Care•Patient Recovery Story
Reduced High Creatinine Levels Naturally with Ayurveda
Verified Result
Watch

Reduced High Creatinine Levels Naturally with Ayurveda

Karma Ayurveda Hospital
Renal Care•Kidney Health Journey
How to Avoid Dialysis Naturally with Holistic Ayurvedic Treatment
Dialysis Free
Watch

How to Avoid Dialysis Naturally with Holistic Ayurvedic Treatment

Karma Ayurveda Hospital
Dialysis Alternative•Dialysis Reversal Story
Natural Healing from Stage 4 Kidney Disease Without Surgery
Stage 4 Recovery
Watch

Natural Healing from Stage 4 Kidney Disease Without Surgery

Karma Ayurveda Hospital
Kidney Care•Stage 4 CKD Patient
Complete Kidney Function Restoration and Relief from Swelling
GFR Improved
Watch

Complete Kidney Function Restoration and Relief from Swelling

Karma Ayurveda Hospital
Renal Health•Patient Testimonial
Ayurvedic Nephrology Treatment & Urea Reduction Journey
Urea Normalized
Watch

Ayurvedic Nephrology Treatment & Urea Reduction Journey

Karma Ayurveda Hospital
Nephrology•Nephro Recovery Experience
Ayurvedic Kidney Detox & Organic Healing Transformation
Detox Success
Watch

Ayurvedic Kidney Detox & Organic Healing Transformation

Karma Ayurveda Hospital
Natural Detox•Holistic Recovery
Overcoming Kidney Damage with Pure Ayurvedic Medicines
Natural Cure
Watch

Overcoming Kidney Damage with Pure Ayurvedic Medicines

Karma Ayurveda Hospital
Ayurvedic Care•Life Changing Experience

Patient Medical Reports

G.S. Rawat Medical Report
Verified Clinical Report
Patient Medical Record

G.S. Rawat

Kidney Function Test (KFT) Lab Report

View Full Lab Report
Smt. Nirmala Devi Medical Report
Verified Clinical Report
Patient Medical Record

Smt. Nirmala Devi

Creatinine & Urea Improvement Report

View Full Lab Report
Bhupen Medical Report
Verified Clinical Report
Patient Medical Record

Bhupen

Renal Function Restoration Analysis

View Full Lab Report
Permia Medical Report
Verified Clinical Report
Patient Medical Record

Permia

Post-Treatment Clinical Evaluation

View Full Lab Report
Recommended Reading

Related Health Articles

Explore more specialized Ayurvedic remedies, health insights, and clinical advice related to this topic.