For Indian Patients
+91 9971119811
For USA Patients
+1 9298008690
AyuKarma AyurvedaKarma Ayurveda
Ayukarma
🌿 Health

कान की नस खोलने का देसी तरीका Homemade way to open ear vein

कान की नस खोलने के देसी और असरदार उपाय ...

🛡️

100% Organic

Pure Ayurvedic Extracts

👨‍⚕️

Expert Care

Certified Specialists

🏛️

84+ Years

Healing Heritage

Book Appointment

Get authentic, certified Ayurvedic diagnosis & guidance.

Phone
March 15, 2025| By Dr. Puneet Dhawan
कान की नस खोलने का देसी उपाय

कान की नस खोलने का देसी उपाय

कान की नस बंद होना यानी यूस्टैचियन ट्यूब ब्लॉकेज (Eustachian Tube Blockage) एक सामान्य समस्या है। इसमें कान और गले को जोड़ने वाली यूस्टैचियन ट्यूब बंद हो जाती है। आमतौर पर यूस्टैचियन ट्यूब का कार्य कान के अंदर दबाव को नियंत्रित करना है। साथ ही यह यूस्टैचियन ट्यूब तरल पदार्थ को कान से बाहर निकालती है। लेकिन, कुछ जोखिम कारक यूस्टैचियन ट्यूब के कार्यों में रुकावट डाल सकते हैं। इससे कान में इंफेक्शन, सूजन या सुनने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, कुछ उपचार विकल्प कान की नस खोलने में फायदेमंद हो सकते हैं। इस ब्लॉग में आप कान की नस खोलने का देसी उपाय जानेंगे। साथ ही हम कान की नस बंद होने के लक्षणों और कारणों की चर्चा भी करेंगे। 

कान की नस की समस्या से तुरंत राहत चाहिए?
हमारे आयुर्वेद विशेषज्ञ से अभी मुफ्त परामर्श लें
बस एक क्लिक में!

कान की नस ब्लॉक होने के लक्षण 
कान की नस ब्लॉक होने के कुछ लक्षण हैं: 

कान की नस ब्लॉक होने के कारण
कान की नस ब्लॉक होने के प्रमुख कारण हैं:

  • कान में इंफेक्शन
  • मोम का जमाव
  • सूजन या एलर्जी
  • जुकाम या साइनस
  • कान में चोट लगना
  • कान में पानी जाना

कान की नस कमजोर होने के कारण
कान की नस कमजोर होने के कई कारण हैं, जैसे:

  • अधिक आयु
  • ध्वनि प्रदूषण
  • तेज आवास से संपर्क
  • डायबिटीज
  • आनुवांशिकता
  • उच्च रक्तचाप
  • उच्च कोलेस्ट्रॉल
  • खराब रक्त संचार
  • सुनने से संबंधित विकार
  • दवाओं का प्रभाव

कान की नस खोलने का उपाय 
कान की नस खोलने के लिए आप निम्नलिखित उपाय अपना सकते हैं:

  • कान साफ करें
  • कान को सूखा रखें
  • गंदे हाथ लगाने से बचें
  • कान को नुकीली चीज न खुजाएं
  • नहाते या स्विमिंग के वक्त कान बंद रखें

कान की नस खोलने का देसी उपाय
कान की नस खोलने के लिए देसी उपाय बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। ऐसे ही कुछ उपचार विकल्प नीचे दिए गए हैं:

  • गर्म पानी से भाप- कान की नस बंद होने पर आप गर्म पानी से भाप ले सकते हैं। कान की बंद नसें खोलने के लिए एक बर्तन में गर्म पानी डालें और भाप लें। इससे कान में जमा तरल पदार्थ बाहर निकलता है और कान की नसें खुलती हैं।  

गर्म पानी से भाप

देर मत करें, अभी सलाह लें।
हमारे आयुर्वेद विशेषज्ञ से अभी मुफ्त परामर्श लें
बस एक क्लिक में!
  • गर्म पानी की पट्टी- गर्म पानी की पट्टी भी कान की नस खोलने का सबसे अच्छा तरीका है। ऐसे में कान की नसों में दर्द और दबाव कम करने के लिए आप कुछ मिनटों के लिए एक साफ गर्म कपड़े को कान के ऊपर रख सकते हैं।
  • तेल से मालिश- कान की बंद नसों को खोलने का अन्य तरीका तेल से मालिश करना है। इसके लिए जैतून, सरसों या नारियल तेल को हल्का गर्म करके कान में डालें। फिर, कुछ मिनटों के बाद कान को धीरे-धीरे हिलाएं और तेल बाहर निकालें। यह तरीका कान में मौजूद गंदगी को निकालता है, जिससे नसें खुलती हैं। 

तेल से मालिश

 

  • स्वालो या ज्यॉम- स्वालो (निगलना) और ज्यॉम (हंसने) की क्रिया से भी कान में दबाव कम हो सकता है। साथ ही इनसे कान को गले से जोड़ने वाली यूस्टैचियन ट्यूब भी खुलती है, जो नसों को आराम पहुंचाता है।
  • मुलेठी का सेवन- कान की बंद नसों को खोलने के लिए मुलेठी एक प्राकृतिक और पारंपरिक उपचार है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं, जो सूजन और इंफेक्शन को कम करके कान की बंद नसें खोल सकते हैं। 

कान की नस खोलने का देसी तरीका

  • तुलसी के पत्तों का रस- तुलसी के पत्तों से भी कान की नसों को खोलने में मदद मिल सकती है। इसके लिए तुलसी के पत्तों का रस निकालें और थोड़ा सा शहद मिलाकर कान में डालें। यह सूजन और इंफेक्शन को नियंत्रित करता है, जिससे दर्द और दबाव भी कम होता है।

तुलसी के पत्तों का रस

  • नमक के पानी से गरारे- नमक के पानी से गरारे करना भी कान की नसों को खोलने का बेहतरीन तरीका है। इससे सूजन नियंत्रित होती है और कान में दबाव भी कम होता है। साथ ही यह तरीका आपको इंफेक्शन और जलन की समस्या से भी राहत दे सकता है।

अगर आप भी कान की नस खोलने का देसी उपाय जानना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, आप केवल इन उपायों पर निर्भर न रहें और कोई भी उपचार विकल्प चुनने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। सेहत से जुड़े ऐसे ही ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ।

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.

His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.

Patient Success Stories

"I struggled with painful skin rashes for years. I turned to Ayukarma. The facilities impressed me, and after 1.5 months of treatment, my skin completely healed."

S

Sheela Jain

"I chose Ayukarma for gallbladder stones. In a month, my symptoms eased, and scans showed major improvement. After two months, the stones were gone."

K

Kapil

Related Articles

क्रिएटिनिन बढ़ने पर क्या खाना चाहिए?

क्रिएटिनिन बढ़ने पर क्या खाना चाहिए? ...

किडनी में सूजन के लक्षण और उपाय

किडनी में सूजन कैसे ठीक करें? कारण, लक्षण और इलाज ...

पथरी गलाने के लिए आयुर्वेदिक दवा

पथरी गलाने के लिए आयुर्वेदिक दवा ...