AyuKarma Ayurveda

Home Remedies To Reduce Creatinine Level

Ayurvedic Remedies, Therapies, and Advice for All Your Health Issues, Recommended by Expert Health Professionals

Get Best Ayurvedic Treatment

Home remedies to reduce creatinine level

क्रिएटिनिन स्तर घटाने के देसी नुस्खे

किडनी हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है जो हमारे शरीर से टोक्सिन को निकाल कर बॉडी को डिटॉक्स करता है और इस दौरान क्रिएटिनिन हमारे किडनी की कार्यपालिका को दर्शाता है। क्योंकि जब किडनी सही से काम नहीं करती तो शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ जाता है। जो सेहत के लिए हानिकारक होता है, आज इस आर्टिकल में हम आपको क्रिएटिनिन स्तर घटाने के देसी नुस्खे के बार में बताएंगे साथ ही इसके कारणों और लक्षणों पर भी ध्यान देंगे जिससे हम ये स्पष्ट रूप से बता सकें की देसी नुस्खे और प्राकृतिक उपायों से आप अपने क्रिएटिनिन के स्तर को कैसे नियंत्रित कर सकते हैं।

क्रिएटिनिन बढ़ने के लक्षण 

  • कमजोरी और थकान
  • पेशाब कम होना
  • झागदार पेशाब
  • सूजन
  • उल्टी और मतली
  • मांसपेशियों में ऐंठन
  • रुखी त्वचा 
  • एकाग्रता में कमी
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • सांस लेने में तकलीफ

क्रिएटिनिन बढ़ने के कारण 

  • शरीर में पानी की कमी 
  • डायबिटीज
  • हाई ब्लड प्रेशर 
  • हृदय की समस्याएँ
  • अधिक प्रोटीन वाला आहार
  • यूरिन आउटफ्लो में रुकावट

क्रिएटिनिन स्तर घटाने के देसी नुस्खे

  1. हल्दी 

  2. सेब का सिरका 
  3. आंवला 
  4. नेटल लीफ 
  5. साबुत अनाज 
  6. कम प्रोटीन और नमक वाला भोजन
  7. नींबू पानी

 

  1. हल्दी - हल्दी को प्राचीन समय से बहुत से उपचारों के लिए प्रयोग में लाया जाता है, हल्दी क्रिएटिनिन स्तर को घटाने में मदद कर सकती है, इसमें करक्यूमिन (Curcumin) नाम का सक्रिय यौगिक होता है, जो सूजन कम करने में बहुत असरदार होता है, हल्दी हाई ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में भी मदद करती है। साथ ही हल्दी शरीर से फ्री रेडिकल्स को हटाने में मदद करती है और हल्दी किडनी को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाकर उसका कार्य सुधार सकती है।

            क्रिएटिनिन स्तर घटाने के देसी नुस्खे

  1. सेब का सिरका - सेब के सिरके को कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है, इसे क्रिएटिनिन कम करने के लिए भी इस्तेमाल किये जा सकता है, ये मूत्र उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है, और टोक्सिंस यानी क्रिएटिनिन को बाहर निकालने में सहायता मिल सकती है। सेब का सिरका भोजन के बाद ब्लड शुगर के स्तर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। क्योंकि ब्लड शुगर भी किडनी पर दबाव पड़ने का एक कारण हो सकता है। पर ध्यान रखें की सेब का सिरका कभी भी सीधे ना पिएं, ये एसिडिक होता है और सीधे पीने से गले या दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है।
     
  2. आंवला - आयुर्वेद में आंवला को बहुत ही शक्तिशाली औषधीय फल माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन C और बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो शरीर से फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालते हैं। आंवला मूत्रवर्धक होता है, जिससे ये शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित करता है और मूत्र के माध्यम से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी स्थिति में भी आंवला बहुत मदद करता है। जिससे किडनी की रक्षा होती है।

           क्रिएटिनिन स्तर घटाने के देसी नुस्खे

  1. नेटल लीफ - नेटल लीफ को बिच्छू घास या बिच्छू बूटी भी कहा जाता है,  नेटल लीफ क्वेरसेटिन, विटामिन C और पॉलिफेनोल्स पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स को बेअसर करते हैं। नेटल लीफ मूत्र उत्पादन बढ़ाने में भी मदद करती है। इससे क्रिएटिनिन, यूरिया और अन्य वेस्ट पदार्थों को पेशाब के माध्यम से बाहर निकालने में सहायता मिलती है साथ ही ये प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। नेटल लीफ में पोटैशियम की कुछ मात्रा हो सकती है और किडनी रोगियों में पोटैशियम लेवल का संतुलन जरूरी होता है इसलिए डॉक्टर की निगरानी में सेवन करें।
     
  2. साबुत अनाज - साबुत अनाज पोषण से भरपूर होते हैं और शरीर के मेटाबोलिज्म को सुधारने में सहायक होते हैं। साबुत अनाज में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं जो पाचन को सुधारता है, साबुत अनाज में लो प्रोटीन क्वालिटी होती है और ये जल्दी अमीनो एसिड्स में नहीं टूटते, जिससे क्रिएटिनिन की मात्रा कम बनती है और किडनी को अनावश्यक लोड से बचाते हैं। साथ ही कुछ साबुत अनाज जैसे ओट्स, ब्राउन राइस आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। साबुत अनाज के कुछ उदाहरण हैं - जौ, ब्राउन राइस, रागी, ओट्स, क्विनोआ, साबुत गेहूं। 

            क्रिएटिनिन स्तर घटाने के देसी नुस्खे

  1. कम प्रोटीन और नमक वाला भोजन - कम प्रोटीन और कम नमक वाला भोजन अपनाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से क्रिएटिनिन जैसे वेस्ट प्रोडक्ट सही से फिल्टर नही हो पाते। प्रोटीन पचने के बाद क्रिएटिनिन और यूरिया जैसे अपशिष्ट पदार्थ बनाता है और ज्यादा प्रोटीन खाने से इन वेस्ट प्रोडक्ट्स की मात्रा बढ़ती है, जिससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
     
  2. नींबू पानी - जब बात किडनी की सेहत और क्रिएटिनिन स्तर को नियंत्रित करने की हो। तो नींबू पानी वो भी बिना चीनी और नमक के शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ दिला सकते हैं। नींबू पानी प्राकृतिक रूप से शरीर को डिटॉक्स करता है। ये लिवर और किडनी को सक्रिय बनाता है जिससे क्रिएटिनिन जैसे वेस्ट प्रोडक्ट्स को मूत्र के माध्यम से बाहर निकालने में मदद मिलती है। पर यदि आपको एसिडिटी, अल्सर या पेट में जलन की समस्या हो तो सीमित मात्रा में पिएं।

           

क्रिएटिनिन स्तर घटाने के देसी नुस्खे


आज इस आर्टिकल में हमने जाना क्रिएटिनिन स्तर घटाने के देसी नुस्खे, लेकिन आप सिर्फ इन सुझावों पर निर्भर ना रहें. अगर आपको क्रिएटिनिन के विषय में कोई भी जानकारी चाहिए तो डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेद अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें अयुकर्मा के साथ।


 

FAQs

  • कौन सा भोजन क्रिएटिनिन को कम कर सकता है?

क्रिएटिनिन का स्तर कम करने के लिए आहार का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि बहुत से ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जो क्रिएटिनिन को कम करने में बहुत मदद करते हैं, जैसे कम प्रोटीन वाले आहार, फल और सब्ज़ियाँ, साबुत अनाज, कम पोटैशियम वाली सब्जियाँ आदि। 

 

  • कौन सी दाल क्रिएटिनिन को बढ़ाती है?

क्रिएटिनिन के बढ़ने पर दालों को बहुत ही सावधानी से खाना चाहिए क्योंकि कुछ दालें होती हैं जो प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है इसलिए हल्की दाल का सेवन करना अच्छा होता है जैसे पीली छिली हुई इसमें प्रोटीन कम होता है।  

 

  • कौन सी दाल क्रिएटिनिन को बढ़ाती है?

क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ने पर कुछ दालों से बचना बहुत जरूरी है वर्ना क्रिएटिनिन का स्तर बहुत बढ़ सकता है जैसे मसूर दाल, चना दाल, उड़द दाल, राजमा, छोले और लोबिया। 

What Our Patients Says…..

Recent Blogs


Best Online Ayurvedic Doctor in Delhi

Consult the Best Online Ayurvedic Doctor in Delhi – 100% Herbal Treatment ...

May 08 , 2025

अस्थमा की देसी दवाई

100% आयुर्वेदिक अस्थमा की देसी दवाई – सांस की तकलीफ से राहत पाएं ...

May 08 , 2025

Symptoms of High Creatinine

Symptoms of High Creatinine You Should Never Ignore ...

May 07 , 2025

Approved by

Approved by

Certificate no- AH-2022-0145
FEB 23,2022 - FEB 22,2025

डॉक्टर से संपर्क करें