India Flag
For Indian Patients
+91 9971119811
USA Flag
For USA Patients
+1 9298008690
AyuKarma Ayurveda Karma Ayurveda
AyuKarma

Follow Us

किडनी में सूजन के लक्षण और उपाय

आपकी सभी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा अनुशंसित आयुर्वेदिक उपचार, उपचार और सलाह

100% Ayurvedic 24×7 Support 84+ Years Legacy

Book Appointment

Get personalized Ayurvedic care · Book Consultation

Get Best Ayurvedic Treatment

किडनी में सूजन के लक्षण और उपाय

किडनी में सूजन के लक्षण और उपाय – Kidney Mein Soojan Ke Lakshan Aur Upaay

क्या होती है किडनी में सूजन की समस्या – Kya hoti hai kidney mein soojan ki samasya?

यह एक ऐसी कन्डिशन है जिसमें किडनी में पेशाब जमा हो जाता है, जिस वजह से किडनी फूल जाती है। ऐसा हाइड्रोनफ्रोसिस नाम की बीमारी से होता है, जब किडनी से मूत्राशय तक पेशाब ले जाने वाली नली में रुकावट होती है और पेशाब बाहर नहीं निकल पाता। ऐसे में किडनी में सूजन के लक्षण और उपाय जानकार जल्द से जल्द इलाज शुरू करना चाहिए जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। लेकिन, पहले किडनी में सूजन के कारण समझ लेने चाहिए ताकि उपचार जड़ से किया जाए। 

किडनी में सूजन के कारण – Kidney mein soojan ke kaaran

  • पेशाब में रुकावट: पेशाब के रास्ते में पथरी, इन्फेक्शन या किसी दूसरे कारण से जब रुकावट होती है तो पेशाब जमा हो जाता है जिससे सूजन हो सकती है।

  • किडनी इन्फेक्शन

  • ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस: इस बीमारी में किडनी के फिल्टर में सूजन होती है।

  • ऑटोइम्यून बीमारियाँ: कुछ ऑटोइम्यून बीमारियाँ जैसे ल्यूपस किडनी पर हमला कर सकती हैं, जो सूजन का कारण बन सकती हैं।

  • पोस्ट-इन्फेक्शन नेफ्रैटिस: कुछ इन्फेक्शन (जैसे स्ट्रेप गले) के बाद इम्यून सिस्टम रिऐक्ट करता है जिससे किडनी में सूजन हो सकती है।

किडनी में सूजन के लक्षण – Kidney mein soojan ke lakshan

  • पैरों, टखनों या चेहरे पर सूजन

  • पेशाब की मात्रा में कमी या जलन

  • थकान और कमजोरी

  • भूख न लगना

  • पेशाब का रंग गाढ़ा होना

  • शरीर में भारीपन या दर्द

किडनी में सूजन के उपाय – Kidney mein soojan ke upaay

ईन उपायों में किडनी में सूजन का घरेलू इलाज और किडनी सूजन कम करने की आयुर्वेदिक दवा शामिल हैं जिनकी जानकारी इस प्रकार है –  
 

1. धनिया पानी: धनिया के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट और डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं जो टॉक्सिन निकालते हैं। 1 चम्मच धनिया बीज को 2 कप पानी में उबालें फिर जब पानी आधा रह जाए तो ठंडा करके छान लें। अब इसे सुबह खाली पेट पिएं।
धनिया पानी

2. गोखरू: यह आयुर्वेद में पेशाब से जुड़े रोगों और किडनी की सूजन के लिए बहुत ही असरदार जड़ी-बूटी मानी जाती है। 1 चम्मच गोखरू पाउडर को गुनगुने पानी या दूध के साथ दिन में एक बार लें। इससे पेशाब में जलन, सूजन और किडनी का दर्द दूर होता है।
गोखरू

3. नारियल पानी: यह बॉडी को हाइड्रेट रखता है और एक्स्ट्रा सोडियम बाहर निकालने में मदद करता है। रोज़ सुबह खाली पेट 1 गिलास ताज़ा नारियल पानी पिएं। यह किडनी की सूजन घटाने में मदद करता है।
 नारियल पानी

4. प्याज, नींबू का रस: प्याज में पेशाब बढ़ाने वाले तत्त्व होते हैं जो किडनी से एक्स्ट्रा फ्लूइड निकालने में मदद करते हैं। प्याज का रस और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर दिन में एक बार पिएं। इससे सूजन कम करने में मदद मिलती है।
 प्याज, नींबू का रस

5. त्रिफला: हरड़, बहेड़ा और आंवला का चूर्ण बॉडी को डिटॉक्स करता है। 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ रात में सोने से पहले लेना चाहिए।
त्रिफला


 

6. पुनर्नवा चूर्ण या रस: इसमें सूजन कम करने और पेशाब बढ़ाने के गुण होते हैं। इस चूर्ण को दिन में दो बार 1 चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें। इसे किडनी की सूजन घटाने की सबसे असरदार आयुर्वेदिक दवा माना गया है।

पुनर्नवा चूर्ण

7. वरुणादि काढ़ा: इससे पेशाब के रास्ते की रुकावट, इन्फेक्शन और सूजन दूर होती है। रोज़ सुबह-शाम 10-15 ml काढ़ा डॉक्टर की सलाह से लें।

वरुणादि काढ़ा

8. चंद्रप्रभा वटी: इस दवा से किडनी, मूत्राशय और पेशाब की सारी दिक्कतें दूर होती हैं। इसकी 1-1 गोली सुबह और शाम गुनगुने पानी के साथ लें।

9. गिलोय सत्व या रस: गिलोय इम्यूनिटी बढ़ाती है और सूजन कम करती है। सुबह खाली पेट पानी के साथ इसे लें।
गिलोय

आज के इस ब्लॉग में हमने आपको किडनी में सूजन के लक्षण और उपाय बताए। लेकिन आप सिर्फ इन सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को किडनी में सूजन की समस्या है या ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं तो डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या आयुकर्मा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें आयुकर्मा के साथ।


 

FAQs

 

  • किडनी में सूजन हो जाए तो क्या करें – Kidney mein soojan ho jaye toh kya karein?
    ऐसा होने पर नमक कम करें, सही मात्रा में पानी पिएं और डॉक्टर की सलाह लेकर आयुर्वेदिक दवाओं जैसे पुनर्नवा या गोखरू का सेवन करें।

     
  • सूजन के 5 लक्षण क्या हैं – Soojan ke 5 lakshan kya hain?
    पैरों या चेहरे पर सूजन, पेशाब की मात्रा में कमी, थकान, भूख न लगना, और बॉडी में भारीपन या दर्द – ये किडनी सूजन के ख़ास लक्षण हैं।

     
  • किडनी की समस्या का पहला संकेत क्या है – Kidney ki samasya ka pahla sanket kya hai?
    पहला संकेत पेशाब में बदलाव है; जैसे झाग आना, बार-बार पेशाब आना या पेशाब का रंग गहरा होना है।

     
  • किडनी में इन्फेक्शन होने से क्या-क्या परेशानी होती है – Kidney mein infection hone se kya-kya pareshaani hoti hai?
    इससे बुखार, पीठ या कमर दर्द, पेशाब में जलन, दुर्गंध और शरीर में थकान जैसी दिक्कतें होती हैं।

     
Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.

His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.

Patient Success Stories

Related Articles

मोटापा कम करने का रामबाण उपाय

मोटापा कम करने का रामबाण उपाय ...

क्रिएटिनिन बढ़ने पर क्या खाना चाहिए?

क्रिएटिनिन बढ़ने पर क्या खाना चाहिए? ...

किडनी में सूजन के लक्षण और उपाय

किडनी में सूजन कैसे ठीक करें? कारण, लक्षण और इलाज ...