
किडनी की पथरी तोड़ने की दवा
किडनी की पथरी, आज के समय में एक आम लेकिन बहुत गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। जिसमें बहुत से ऐसे लक्षण होते हैं जो हमेशा की दिनचर्या में परेशान कर सकते हैं। आमतौर पर यह पथरी कैल्शियम, यूरिक एसिड या ऑक्सलेट के जमा होने से बनती है। हालाँकि बहुत से लोग इस समस्या से बचने के लिए आधुनिक चिकित्सा का सहारा लेते हैं। जिसमें बहुत से साइड इफेक्ट होने की संभावनाएं भी होती हैं। फिर भी कई लोग प्राकृतिक, घरेलू या आयुर्वेदिक दवाओं के ज़रिए इसे तोड़ने और बाहर निकालने का विकल्प ढूंढते हैं। आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे किडनी की पथरी तोड़ने की दवा के बारे में, साथ ही इसके लक्षणों और कारणों पर भी विचार करेंगे।
किडनी में पथरी के लक्षण
-
पेशाब करते समय जलन या दर्द
-
पीठ, कमर या पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द
-
मूत्र की दुर्गंध या गंदलापन
-
धुंधला या बदबूदार पेशाब
-
मतली और उल्टी
-
ठंड लगना और बुखार
किडनी में पथरी के कारण
-
पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना
-
खानपान की गलत आदतें
-
मूत्र मार्ग की रुकावट
-
लाइफस्टाइल और शारीरिक गतिविधि की कमी
-
आनुवंशिकता
किडनी की पथरी तोड़ने की दवा
-
पत्थरचट्टा
-
गोखरू
-
नींबू पानी
-
पुनर्नवा
-
कुल्थी की दाल
-
पत्थरचट्टा - पत्थरचट्टा एक ऐसा औषधीय पौधा है जो विशेष रूप से किडनी की पथरी के इलाज में उपयोगी माना जाता है। इसका सबसे बड़ा लाभ उसके मूत्रवर्धक गुण है। यह शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित करता है और बार-बार पेशाब लाकर पथरी को बहाकर बाहर निकालने में मदद करता है। यही नहीं, इसके सेवन से मूत्र मार्ग में होने वाली जलन और सूजन भी कम होती है। जब पथरी पेशाब के रास्ते खिसकती है, तो बहुत दर्द और जलन होती है। पत्थरचट्टा उन लक्षणों को शांत करने का भी काम करता है। हालांकि यह एक बहुत ही लाभकारी औषधि है, लेकिन इसका इस्तेमाल भी समझदारी से और नियमितता से करना ज़रूरी होता है। क्योंकि अगर पथरी ज्यादा बड़ी हो या लंबे समय से बनी हुई हो, तो केवल घरेलू इलाज पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। पर कुल मिलाकर पथरी कम करने की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाँ में हम पत्थरचट्टा का नाम जोड़ सकते हैं।

-
गोखरू - गोखरू किडनी की पथरी को तोड़ने और मूत्र मार्ग से बाहर निकालने में अत्यंत प्रभावशाली जड़ी-बूटी मानी जाती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह न सिर्फ मौजूदा पथरी को हटाने में मदद करता है, बल्कि भविष्य में पथरी बनने की प्रक्रिया को भी धीमा कर सकता है। इसका कारण यह है कि गोखरू यूरिन को थोड़ा क्षारीय बनाता है, जिससे मूत्र में बनने वाले हानिकारक क्रिस्टल घुलने लगते हैं और एक जगह जम नहीं पाते। और ये न केवल किडनी की पथरी को तोड़ने और बाहर निकालने में उपयोगी है, बल्कि यह किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है, मूत्र संक्रमण को रोकता है, और प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं में भी सहायक है।

-
नींबू पानी - नींबू पानी को जब गुनगुने पानी के साथ सुबह खाली पेट लिया जाए, किडनी की पथरी को तोड़ने और बाहर निकालने में एक सरल लेकिन प्रभावशाली घरेलू उपाय माना जाता है। यह एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक की तरह भी काम करता है। यह बार-बार पेशाब लाने में मदद करता है जिससे पथरी के छोटे टुकड़े या क्रिस्टल बाहर निकलने लगते हैं। यह प्रक्रिया किडनी को साफ रखने में भी मदद करती है, जिससे वहां नए पत्थरों के बनने की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा, नींबू पानी मूत्र को थोड़ा क्षारीय बनाता है, जो यूरिक एसिड या सिस्टीन जैसी अम्लीय पथरियों के घुलने में सहायक होता है। इसलिए इसे किडनी की पथरी के घरेलू इलाज के रूप में भी जाना जाता है।

-
पुनर्नवा - पुनर्नवा को किडनी की पथरी के इलाज और किडनी की सेहत बनाए रखने के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। यह जड़ी-बूटी मूत्रवर्धक, सूजननाशक और शरीर को विषरहित करने वाले गुणों से भरपूर होती है, जो पथरी जैसी जटिल समस्या में प्राकृतिक रूप से काम करती है और पुनर्नवा केवल पथरी को बाहर निकालने में ही मदद नहीं करता, बल्कि यह शरीर के अंदर दोबारा पथरी बनने की प्रक्रिया को भी धीमा करता है। इसका कारण है कि यह किडनी के कार्य को बेहतर बनाकर वहां क्रिस्टल और लवणों के जमाव को रोकता है। पुनर्नवा का सेवन किडनी की प्राकृतिक सफाई करने वाली क्षमता को बढ़ाता है और किडनी को सशक्त बनाता है ताकि वह शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को प्रभावी ढंग से बाहर निकाल सके।

-
कुल्थी की दाल - कुल्थी की दाल में नैचुरल अम्लीय तत्व और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो मूत्र मार्ग में मौजूद पथरी को नर्म करके उसके छोटे-छोटे टुकड़े बना देते हैं। और कुल्थी की तासीर गर्म होती है, जो किडनी और मूत्र मार्ग की सूजन को कम करने में सहायक बनती है। इसके सेवन से न सिर्फ किडनी में जमा पथरी निकलती है, बल्कि मूत्र मार्ग में फंसी हुई पथरी को भी खिसकने में मदद मिलती है। यह प्राकृतिक तरीके से शरीर को डिटॉक्स करती है और विषैले तत्वों को बाहर निकालती है, जिससे संपूर्ण मूत्र प्रणाली स्वस्थ रहती है। इसलिए इसे किडनी स्टोन से राहत पाने की दवा के नाम से भी जान सकते हैं।
आज इस आर्टिकल में हमने बताया किडनी की पथरी तोड़ने की दवा, और आपने जाना की कैसे कुछ आयुर्वेदिक उपचार से इस समस्या में आपके काम आ सकते हैं, लेकिन आप केवल इन सुझावों पर निर्भर ना रहें समस्या अगर ज्यादा गंभीर है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें, और ऐसे ही आर्टिकल और ब्लॉग्स के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ।
FAQ
- पथरी गलाने की सबसे अच्छी दवा कौन सी है?
पथरी गलाने के लिए सबसे प्रभावी जड़ी-बूटी गोखरू मानी जाती है।
- किडनी स्टोन नंबर 1 दवा यानी जड़ी बूटी क्या है?
किडनी स्टोन के लिए नंबर 1 जड़ी बूटी गोखरू है।
- नींबू से पथरी कैसे निकाली जाती है?
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड पथरी को घोलकर छोटे टुकड़ों में तोड़ देता है, जिससे वह पेशाब के साथ बाहर निकल जाती है।
- कितने mm की पथरी निकल जाती है?
आमतौर पर 5 मिमी तक की पथरी आसानी से बाहर निकल जाती है।
Recommended Care for Blogs

Karma Ayurveda KRM-Ren-Plus Ultra Kwath – Ayurvedic Kidney Detox & Creatinine Support Kit (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Kidney Detox Kit for individuals with high creatinine, high BP, diabetes, high uric acid, alcohol consumption habits, frequent painkiller use or early signs of kidney stress.

Dr. Puneet Dhawan
Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.
His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.
Patient Success Stories
View All 110+ Reviews"Chronic piles flare-ups made every bathroom visit agonizing for over a year. Ayukarma’s Ayurvedic protocol healed my internal vein inflammation and corrected my sluggish bowel digestion. After six weeks of taking their specialized herbal formulations, my pain, burning, and bleeding vanished entirely. I am deeply grateful to Ayukarma for providing quick, lasting relief."
Sunita Deshmukh
Aurangabad • Verified Patient
"With my creatinine touching 6.2 mg/dL, extreme fluid retention, and doctors advising immediate dialysis, I turned to Ayukarma for renal support. Their specialized Ayurvedic treatment focused on protecting remaining nephrons and reducing metabolic waste buildup naturally. Within five months, my creatinine dropped to 3.8 mg/dL, and my leg edema cleared up completely. Dialysis has been safely postponed. Ayukarma’s renal expertise gave me a second chance at life."
Ramanathan Pillai
Coimbatore • Verified Patient
Patient Recovery Stories

Chronic Kidney Disease Natural Recovery & Creatinine Improvement

Reduced High Creatinine Levels Naturally with Ayurveda

How to Avoid Dialysis Naturally with Holistic Ayurvedic Treatment

Natural Healing from Stage 4 Kidney Disease Without Surgery

Complete Kidney Function Restoration and Relief from Swelling

Ayurvedic Nephrology Treatment & Urea Reduction Journey

Ayurvedic Kidney Detox & Organic Healing Transformation

Overcoming Kidney Damage with Pure Ayurvedic Medicines
Patient Medical Reports

G.S. Rawat
Kidney Function Test (KFT) Lab Report

Smt. Nirmala Devi
Creatinine & Urea Improvement Report

Bhupen
Renal Function Restoration Analysis

Permia
Post-Treatment Clinical Evaluation



