For Indian Patients
+91 9971928080
For USA Patients
+1 9298008690
AyuKarma AyurvedaKarma Ayurveda
Ayukarma
🌿 Blogs

यूरिक एसिड की रामबाण दवा बताओ

यूरिक एसिड का आयुर्वेदिक इलाज: घरेलू रामबाण उपाय ...

🛡️

100% Organic

Pure Ayurvedic Extracts

👨‍⚕️

Expert Care

Certified Specialists

🏛️

84+ Years

Healing Heritage

Book Appointment

Get authentic, certified Ayurvedic diagnosis & guidance.

Phone
August 7, 2025| By Dr. Puneet Dhawan
यूरिक एसिड की रामबाण दवा

यूरिक एसिड की रामबाण दवा

तेज रफ़्तार वाली जिंदगी में लोगों का स्ट्रेस लेना तो जैसे आम बात हो गई है । आप हों या कोई और अधिकतर लोग आज के टाइम में शारीरिक गतिविधियां बहुत कम कर पाते हैं, उस पर से रोजाना हाई प्रोटीन वाला भोजन करते हैं और जंक फ़ूड खाते हैं। पानी पीना तो जैसे भूल ही जाते हैं या बहुत कम पानी पीतें हैं । आप नहीं जानते, लेकिन हम आपको बता दें कि आपके जीवन से जुडी ये आदतें बहुत खराब हैं। ये खराब आदतें आपके शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ा रही हैं।  लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं बस इन आदतों में सुधार लाने की जरूरत है और यूरिक एसिड की समस्या को दूर करने के लिए कुछ देशी घरेलू नुस्खों को अपनाने की जरूरत है। यूरिक एसिड एक आम लेकिन गंभीर समस्या है। आज अपने इस लेख में हम आपको यूरिक एसिड कम करने की रामबाण दवा के बारे में तो बताएंगे। साथ ही यूरिक एसिड से छुटकारा पाने का देसी तरीका भी बताएंगे। इसके अलावा यूरिक एसिड के कारण और लक्षण की भी बात की जाएगी ।

यूरिक एसिड के कारण

यूरिक एसिड समस्या की बात जब हो रही है तो आप को बता दें कि यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक तरह का रासायनिक पदार्थ यानि केमिकल है। यह तब बनता है जब हमारा शरीर प्यूरीन नाम के तत्व को तोड़ता है। यूरिक एसिड समस्या से पीड़ित होने के कई कारण हो सकते हैं।

1. प्यूरीन युक्त भोजन का अधिक सेवन: प्यूरीन सिर्फ हमारे शरीर में ही नहीं पाया जाता बल्कि यह खाने पीने की कई चीजों में भी पाया जाता है। जैसे रेड मीट , मछली ,दालें और बीन्स जैसे राजमा, चना, मटर। मशरूम, फूलगोभी, पालक जैसी सब्जियों में भी पाया जाता है। शराब में भी प्यूरीन होता है। अब इतना सारा प्यूरीन जब शरीर में जायेगा तो यूरिक एसिड की आयुर्वेदिक दवा की जरूरत तो पड़ेगी ही।

2 . पानी कम पीना : पानी कम पीने से भी लोग यूरिक एसिड की समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। शरीर में पानी का सही स्तर न होने से यूरिक एसिड बढ़ जाता है। जिससे लोगों को कई तरह की परेशनियों का सामना करना पड़ता है ।  

3 . मोटापा और लाइफ स्टाइल : खराब लाइफस्टाइल से मोटापा होता है।  मोटे लोगों में शरीर यूरिक एसिड अधिक बनाता है और बाहर कम निकालता है।शारीरिक मेहनत न करना और अधिक बैठना भी यूरिक एसिड के बढ़ने की वजह हो सकती है।

4 . जेनेटिक : अगर परिवार में कोई सदस्य यूरिक एसिड या गठिया से पीड़ित है तो दूसरा सदस्य भी हो सकता है।

5 . दवाओं का साइड इफेक्ट : हाई बीपी, डायबिटीज, कैंसर या हार्ट डिजीज की कुछ दवाइयाँ यूरिक एसिड बढ़ा सकती हैं।
 

यूरिक एसिड के लक्षण

शरीर में जब यूरिक एसिड बढ़ता है तब कई तरह की समस्याओं का सामना रोगी को करना पड़ता है । कई प्रकार के लक्षण रोगी में देखने को मिलते हैं। ये लक्षण रोगी के लिए दर्दनाक होते हैं। जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा सामान्य से अधिक हो जाती है, तो यह जोड़ों में जमा होकर सूजन और दर्द की वजह  बन सकता है। इसे मेडिकल भाषा में हाइपरयूरिसीमिया कहा जाता है।

1 . जोड़ों में तेज़ दर्द : यूरिक एसिड की समस्या से पीड़ित रोगियों के जोड़ों में दर्द होता है। खासकर अंगूठे के जोड़ में अचानक, तेज़ और जलन भरा दर्द होता है। यह दर्द ज्यादातर रात को शुरू होता है। यह दर्द इतना ज्यादा हो सकता है कि रोगी उस वक्त चल तक नहीं सकता ।

2. मूत्र संबंधी समस्याएं : शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर मूत्र संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस स्थिति में पेशाब में जलन और दर्द होता है। पेशाब ठीक तरीके से नहीं हो पाता या रुक-रुक कर आता है।  

 3. सूजन और लालिमा : इस रोग से प्रभावित होने पर जोड़ों में सूजन आ जाती है। सूजे हुए जोड़ों के आस-पास  गर्माहट और लाल रंग दिखाई दे सकता है । कभी-कभी त्वचा चमकदार भी लगती है।

4. हल्का बुखार: यूरिक एसिड से पीड़ित रोगी को दर्द और सूजन से बुखार भी हो सकता है। इसके अलावा रोगी को थकान महसूस होती है। शरीर भारी-भारी लगता है और रोगी चिड़चिड़ा हो जाता है।

5. चलने-फिरने में तकलीफ :  यूरिक एसिड का शिकार हुए रोगी को थकान, बुखार, दर्द की वजह से चलने-फिरने में तकलीफ हो सकती है।

यूरिक एसिड बढ़ने से किडनी स्टोन जैसी समस्या भी हो सकती है। ऐसे गंभीर रोग के लक्षण जानने के बाद हम जानते हैं, कि आप यूरिक एसिड के घरेलू इलाज के बारे में भी जानना चाहेंगे। तो चलिए आपको इसी लेख में यूरिक एसिड समस्या को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक और कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं।

आज ही इलाज शुरू करें
अभी समाधान पाएं
chat now

यूरिक एसिड की आयुर्वेदिक दवाएं

आयुर्वेद में यूरिक एसिड बढ़ने का एक बड़ा कारण शरीर में बढ़ा हुआ वात और अम्ल दोष है। इस समस्या का उपचार जड़ी बूटियों, कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर और खान पान में सुधार करके किया जा सकता है। साथ ही इस समस्या के निदान के लिए आपको सही और हेल्दी जीवनशैली अपनाने की भी जरूरत है।

1. गुग्गुल: यूरिक एसिड की समस्या में त्रिफला गुग्गुल या योगराज गुग्गुल आपको राहत दे सकता है। यह यूरिक एसिड को कम करता है। ये गुग्गुल यूरिक एसिड में लाभदायक तो होते ही हैं ,साथ ही जोड़ों के स्वास्थ्य, पाचन, चयापचय, हृदय स्वास्थ्य और मानसिक स्पष्टता में भी राहत देते हैं।  
यूरिक एसिड की रामबाण दवा

2. पुनर्नवा : पुनर्नवा का उपयोग ज्यादातर गुर्दे, यकृत और श्वसन तंत्र से संबंधित विकारों के इलाज के लिए किया जाता है। लेकिन यह यूरिक एसिड के लिए भी एक प्रभावी औषधि है। यह एक मूत्रवर्धक है जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकलते हैं ।

3. गिलोय : गिलोय हर तरह के बुखार को दूर भगाती है। खून को साफ़ करती है और इम्यूनिटी को बढाती है। यह जोड़ों के सूजन को कम करती है। इसका उपयोग रास के रूप में किया जाता है।
यूरिक एसिड की रामबाण दवा

4 .वरण : यह औषधि किडनी और मूत्र प्रणाली को स्वस्थ और मजबूत बनाती है। स्टोन और यूरिक एसिड से संबंधित समस्याओं में राहत देती है ।

5. नींबू पानी: रोजाना नीबू पानी पिए। यह यूरिक एसिड को शरीर में बढ़ने नहीं देता। यह शरीर को अल्कलाइन बनाता है।

नींबू पानी

6.अजवाइन का पानी : अजवाइन का पानी उबालकर पीने से यूरिक एसिड कम होता है और यह यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है।

7 . मेथी दाना पानी : रात को मेथी दाना भिगो दे , सुबह उसे चबा कर खाएं और पानी पी जाएं। इससे यूरिक एसिड कंट्रोल होता है।
मेथी दाना पानी

8 .त्रिफला चूर्ण का सेवन : रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण लेने से पाचन ठीक होता है और शरीर से जहरीले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।

यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इन यूरिक एसिड की रामबाण दवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आयुर्वेदिक नुस्खे ,औषधियां और आसान घरेलू उपाय किसी रामबाण से कम नहीं है। आपके लिए सुझाव है कि आप गुनगुना पानी पीते रहे। मांसाहार, शराब, और तली-भुनी चीज़ें कम करें। योग और व्यायाम करें इसके अलावा नीम ,तुलसी , और हल्दी का सेवन करें। ऐसा करने से आपको यूरिक एसिड की समस्या में राहत मिलेगी।


आज हमने इस लेख में जाना कि यूरिक एसिड क्या होता है ?कैसे लोग इस समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। यूरिक एसिड के आम और गंभीर लक्षणों के बारे में भी चर्चा की गई है । साथ ही यहां हमने यूरिक एसिड की रामबाण दवाओं  गिलोय , पुनर्नवा, गुग्गुल के बारे में भी जाना। ये आयुर्वेदिक उपाय आप को तभी सकारात्मक परिणाम देंगे जब आप उन्हें आयुर्वेदिक एसपेर्ट की देखरेख में अपनाएंगे। ऐसे ही हेल्थ टिप्स के लिए बने रहिए हमारे साथ ,मिलते हैं कुछ और घरेलू टिप्स लिए अगली बार  



 

FAQS
 

  • यूरिक एसिड की रामबाण दवा कौन सी है?
    पुनर्नवा मंडूर, त्रिफला गुग्गुल, और गिलोय सत्व आयुर्वेद में रामबाण मानी जाती हैं।
     
  • क्या आयुर्वेद से यूरिक एसिड जड़ से ठीक हो सकता है?
    हां, नियमित दवा, खानपान और दिनचर्या से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
     
  • पुनर्नवा मंडूर कैसे काम करता है?
    यह पेशाब के जरिए यूरिक एसिड को बाहर निकालता है और सूजन घटाता है।
     
  • कौन-से फूड से बचना चाहिए?
    मांसाहार, शराब, राजमा, उड़द, दालचीनी, मटर, मशरूम।

 

Recommended Care for Blogs

Karma Ayurveda KRM-Ren-Plus Ultra Kwath – Ayurvedic Kidney Detox & Creatinine Support Kit (Ministry of Ayush Approved)
Verified Formulation

Karma Ayurveda KRM-Ren-Plus Ultra Kwath – Ayurvedic Kidney Detox & Creatinine Support Kit (Ministry of Ayush Approved)

Ayurvedic Kidney Detox Kit for individuals with high creatinine, high BP, diabetes, high uric acid, alcohol consumption habits, frequent painkiller use or early signs of kidney stress.

100% Herbal Expert Formulated Safe & Natural
Special Price₹4500
Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.

His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.

Patient Success Stories

View All 110+ Reviews
Psoriatic Arthritis

"Severe joint pain in my knees and scaly red patches on my elbows kept me from living actively. Ayukarma’s Ayurvedic treatment targeted my internal autoimmune triggers and cleared inflammation naturally. After twelve weeks, my joint stiffness vanished, allowing me to walk freely without pain. Ayukarma’s holistic care delivered transformative results for my condition."

S

Sunaina Rastogi

Lucknow • Verified Patient

Senile Deafness (Supportive Care)

"Gradual age-related hearing decline and persistent ringing in the ears (tinnitus) made conversations exhausting for my 72-year-old father. Ayukarma provided a neuro-supportive ear care regimen using specialized nerve-toning herbs to nourish optic and auditory pathways. Within three months, the constant ear ringing quieted down significantly, and his auditory clarity improved comfortably. Ayukarma restored my father’s daily communication confidence and ease."

M

Madhavan Pillai

Thrissur • Verified Patient

Patient Recovery Stories

Chronic Kidney Disease Natural Recovery & Creatinine Improvement
Success Story
Watch

Chronic Kidney Disease Natural Recovery & Creatinine Improvement

Karma Ayurveda Hospital
Kidney CarePatient Recovery Story
Reduced High Creatinine Levels Naturally with Ayurveda
Verified Result
Watch

Reduced High Creatinine Levels Naturally with Ayurveda

Karma Ayurveda Hospital
Renal CareKidney Health Journey
How to Avoid Dialysis Naturally with Holistic Ayurvedic Treatment
Dialysis Free
Watch

How to Avoid Dialysis Naturally with Holistic Ayurvedic Treatment

Karma Ayurveda Hospital
Dialysis AlternativeDialysis Reversal Story
Natural Healing from Stage 4 Kidney Disease Without Surgery
Stage 4 Recovery
Watch

Natural Healing from Stage 4 Kidney Disease Without Surgery

Karma Ayurveda Hospital
Kidney CareStage 4 CKD Patient
Complete Kidney Function Restoration and Relief from Swelling
GFR Improved
Watch

Complete Kidney Function Restoration and Relief from Swelling

Karma Ayurveda Hospital
Renal HealthPatient Testimonial
Ayurvedic Nephrology Treatment & Urea Reduction Journey
Urea Normalized
Watch

Ayurvedic Nephrology Treatment & Urea Reduction Journey

Karma Ayurveda Hospital
NephrologyNephro Recovery Experience
Ayurvedic Kidney Detox & Organic Healing Transformation
Detox Success
Watch

Ayurvedic Kidney Detox & Organic Healing Transformation

Karma Ayurveda Hospital
Natural DetoxHolistic Recovery
Overcoming Kidney Damage with Pure Ayurvedic Medicines
Natural Cure
Watch

Overcoming Kidney Damage with Pure Ayurvedic Medicines

Karma Ayurveda Hospital
Ayurvedic CareLife Changing Experience

Patient Medical Reports

G.S. Rawat Medical Report
Verified Clinical Report
Patient Medical Record

G.S. Rawat

Kidney Function Test (KFT) Lab Report

View Full Lab Report
Smt. Nirmala Devi Medical Report
Verified Clinical Report
Patient Medical Record

Smt. Nirmala Devi

Creatinine & Urea Improvement Report

View Full Lab Report
Bhupen Medical Report
Verified Clinical Report
Patient Medical Record

Bhupen

Renal Function Restoration Analysis

View Full Lab Report
Permia Medical Report
Verified Clinical Report
Patient Medical Record

Permia

Post-Treatment Clinical Evaluation

View Full Lab Report
Recommended Reading

Related Health Articles

Explore more specialized Ayurvedic remedies, health insights, and clinical advice related to this topic.

Talk to Our Care Experts