
पूरे शरीर में सूजन को कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत माना जाता है। यह सूजन किसी भी अंग से शुरु होकर पूरे शरीर में फैल सकती है और कई गंभीर बीमारियों का कारण बनती है। आमतौर पर इस स्थिति के लिए शरीर में तरल पदार्थ की अतिरिक्त मात्रा को जिम्मेदार माना जाता है, जिसमें कई जोखिम कारक अहम भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, कुछ उपचार विकल्प आपको पूरे शरीर में सूजन से राहत प्रदान कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी पूरे शरीर में सूजन का इलाज जानना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
पूरे शरीर में सूजन के कारण
पूरे शरीर में सूजन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे:
- किडनी की बीमारियां
- लीवर की बीमारी
- दिल से संबंधित समस्याएं
- गर्भावस्था
- पोषक तत्वों की कमी
- एलर्जिक प्रतिक्रियाएं
- तंत्रिका संबंधी बीमारियां
- सूजन और चोट
- हॉर्मोनल असंतुलन
- अधिक वजन
- जीवनशैली में बदलाव
- दवाओं का प्रभाव
चिकित्सक सलाह के लिए फॉर्म भरें
पूरे शरीर में सूजन का इलाज
कई तरीकों से पूरे शरीर में सूजन का इलाज किया जा सकता है, जिनमें शामिल हैं:
1. स्वस्थ जीवनशैली
- नियमित व्यायाम

नियमित व्यायाम से पूरे शरीर में सूजन का प्रभावी इलाज किया जा सकता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और अतिरिक्त तरल पदार्थ को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे सूजन कम हो सकती है।
- वजन का नियंत्रण

कई बार अधिक वजन भी जोड़ों, पैरों या शरीर में सूजन का प्रमुख कारण बन सकता है। ऐसे में वजन को नियंत्रित करने के लिए योग और हल्के व्यायाम बहुत फायदेमंद हो सकते हैं, जिससे सूजन की संभावना कम होती है।
2. सही आहार का सेवन
- नमक के सेवन में कमी

शरीर में सूजन का एक कारण अधिक नमक का सेवन भी हो सकता है। यह शरीर में पानी का संचय करता है, जिससे शरीर में सूजन बढ़ सकती है। ऐसे में नमक के कम सेवन से आप सूजन को नियंत्रित कर सकते हैं।
- पर्याप्त पानी पीना

सूजन को कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। यह शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने और शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।;
अभी फॉर्म भरें और विशेषज्ञ से परामर्श करें
3. गर्म और ठंडा सेंक
- गर्म सेंक

मांसपेशियों में खिंचाव से होने वाली सूजन को गर्म सेंक से ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा यह उन लोगों के लिए भी बेहतरीन उपचार है, जिनकी सूजन पुरानी है। यह दर्द से राहत पाने, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और सूजन को नियंत्रित करने का सबसे अच्छा तराकी है।
- ठंडा सेंक

सूजन और दर्द से छुटकारा पाने के लिए ठंडा सेंक बहुत लाभकारी हो सकता है। अगर सूजन का कारण चोट या खिंचाव है, तो आप प्रभावित हिस्से पर ठंडा सेंक लगा सकते हैं। यह रक्त वाहिकाओं यानी ब्लड वेसल्स को संकुचित करता है, जिससे सूजन कम हो सकती है।
4. मालिश

सूजन घटाने के लिए आप प्रभावित हिस्से पर हल्की मालिश कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है और तरल पदार्थ आसानी से शरीर से बाहर निकल जाते हैं। साथ ही यह मांसपेशियों को आराम देता है और सूजन को कम करता है।
5. पैरों को ऊंचा रखना

कई बार ज्यादा देर तक खड़े रहने या बैठने से भी पैरों में सूजन हो सकती है। ऐसे में सूजन से निजाद पाने के लिए आप पैरों को ऊंचा रखकर सो सकते हैं। इसके अलावा आराम के समय में भी पैरों को ऊंचा रखना सूजन को कम करने का अच्छा विकल्प है।
निष्कर्ष
इस ब्लॉग में हमने पूरे शरीर में सूजन का इलाज बताया। हालांकि, आप केवल इन उपायों पर निर्भर न रहें और कोई भी उपचार विकल्प चुनने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। सेहत से जुड़े ऐसे ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ।
Recommended Care for Health

Karma Ayurveda KRM-Ren-Plus Ultra Kwath – Ayurvedic Kidney Detox & Creatinine Support Kit (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Kidney Detox Kit for individuals with high creatinine, high BP, diabetes, high uric acid, alcohol consumption habits, frequent painkiller use or early signs of kidney stress.

Dr. Puneet Dhawan
Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.
His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.
Patient Success Stories
View All 110+ Reviews"Managing Parkinson’s stiffness and resting tremors was increasingly frustrating until we found Ayukarma. Their doctors created a tailored Ayurvedic program that eased my muscle rigidity and restored my motor confidence. After twelve weeks, my physical coordination improved, and the constant shaking diminished. Ayukarma offers phenomenal supportive care for neurodegenerative health."
Sharda Rastogi
Lucknow • Verified Patient
"Bleeding gums, persistent bad breath, and painful tooth looseness made eating uncomfortable due to advanced pyorrhoea. Ayukarma’s oral health protocol used herbal gum-toning preparations and internal blood purifiers to heal my deep gum inflammation. Within four weeks, my gum bleeding stopped completely, and my breath became fresh. My teeth feel firm and strong again. Ayukarma cured my stubborn gum disease naturally and permanently."
Sanjeev Tripathi
Varanasi • Verified Patient
Patient Recovery Stories

Chronic Kidney Disease Natural Recovery & Creatinine Improvement

Reduced High Creatinine Levels Naturally with Ayurveda

How to Avoid Dialysis Naturally with Holistic Ayurvedic Treatment

Natural Healing from Stage 4 Kidney Disease Without Surgery

Complete Kidney Function Restoration and Relief from Swelling

Ayurvedic Nephrology Treatment & Urea Reduction Journey

Ayurvedic Kidney Detox & Organic Healing Transformation

Overcoming Kidney Damage with Pure Ayurvedic Medicines
Patient Medical Reports

G.S. Rawat
Kidney Function Test (KFT) Lab Report

Smt. Nirmala Devi
Creatinine & Urea Improvement Report

Bhupen
Renal Function Restoration Analysis

Permia
Post-Treatment Clinical Evaluation




.jpg)