For Indian Patients
+91 9971119811
For USA Patients
+1 9298008690
AyuKarma AyurvedaKarma Ayurveda
Ayukarma
🌿 Blogs

नकसीर का घरेलू इलाज

आयुर्वेद के मुताबिक, शरीर में पित्त दोष का असंतुलन भी नकसीर फूटने का कारण बन सकता है, लेकिन नाक से खून आने की आयुर्वेदिक दवा अपनाने से इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है। ...

🛡️

100% Organic

Pure Ayurvedic Extracts

👨‍⚕️

Expert Care

Certified Specialists

🏛️

84+ Years

Healing Heritage

Book Appointment

Get authentic, certified Ayurvedic diagnosis & guidance.

Phone
May 10, 2024| By Dr. Puneet Dhawan
नकसीर का घरेलू इलाज

गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप की वजह से नाक से खून आना आम समस्या है। नाक से खून आने को नकसीर फूटना भी कहा जाता है। बता दें कि ज्यादा गर्मी पड़ने पर नाक के अंदर मौजूद ब्लड वेसल्स तेज ब्लड सर्कुलेशन की वजह से फट जाती हैं, जिससे नाक से खून बहने लगता है, लेकिन चिंता का बात नहीं है क्योंकि नकसीर का घरेलू इलाज करके इस समस्या में राहत पाई जा सकती है। बहरहाल, आपको बता दें कि ज्यादातर ये समस्या गर्मी के मौसम में ही सामने आती है, लेकिन इसके कई और कारण भी हो सकते हैं।

आयुर्वेद के मुताबिक, शरीर में पित्त दोष का असंतुलन भी नकसीर फूटने का कारण बन सकता है, लेकिन नाक से खून आने की आयुर्वेदिक दवा अपनाने से इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है।बता दें कि अगर आपके साथ भी ऐसा बार-बार हो रहा है, तो ये आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसकी वजह से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि नकसीर का आयुर्वेदिक इलाज अपनाकर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। इसी क्रम में आज हम नकसीर के घरेलू इलाज के साथ-साथ उसके कारण और लक्षण के बारे में भी विस्तार से जानेंगे।

नकसीर का घरेलू इलाज अपनाकर आप इस समस्या से तुरंत राहत पा सकते हैं। गर्मी, शरीर में अधिक गर्मी बढ़ने या नाक की अंदरूनी कमजोरी के कारण नाक से खून बहना शुरू हो सकता है। इसे रोकने के लिए ठंडे पानी से नाक धोएं, बर्फ से हल्की सिकाई करें और सिर को थोड़ा ऊपर उठाकर बैठें। नकसीर रोकने के घरेलू उपाय जैसे प्याज का रस सूंघना, गुलाब जल लगाना और आंवले का रस पीना बेहद असरदार होते हैं। अधिक पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और नकसीर की समस्या कम हो सकती है। तुलसी के पत्ते चबाने, मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाने और नारियल पानी पीने से भी राहत मिलती है। यदि नाक से खून आने का कारण बार-बार हो रहा है, तो खानपान में ठंडी चीजें जैसे दही, खीरा और तरबूज शामिल करें। इन आसान और असरदार घरेलू उपायों से नकसीर को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

 

नकसीर के लक्षण

नकसीर की समस्या होने से पहले ही शरीर को कुछ लक्षण महसूस होने लगते हैं, जो कि इस प्रकार हैं:

  • स्किन का रंग पीला पड़ना
  • चक्कर आना
  • नाक से खून बहना
  • सांस लेने में दिक्कत महसूस होना
  • कमजोरी महसूस होना
  • दिल की धड़कन अनियमित रूप से चलना

नाक से खून आने के कारण

नकसीर फूटने का मुख्य कारण वैसे गर्मी की तेज धूप ही होता है, लेकिन नाक से खून आना कई और वजहों से भी हो सकता है। आइए, जानते हैं कि वे कारण कौन-से हैं।

चिकित्सक सलाह के लिए फॉर्म भरें

नकसीर का घरेलू इलाज

1. प्याज

प्याज - नकसीर का घरेलू इलाज

नकसीर के घरेलू इलाज के तौर पर प्याज के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप प्याज को मिक्सी में पीसकर उसका रस निकालें और रुई की मदद से नाक पर रखें। ऐसा करने से ब्लड क्लोटिंग में आराम मिलता है और खून बहना बंद हो सकता है।

2. सेब का सिरका

नकसीर का घरेलू इलाज

नाक से खून आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सेब का सिरका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रुई को सेब के सिरके में डुबोकर नाक के अंदर लगाने से ब्लड वेसल्स संकुचित हो जाएंगी, जिससे खून बहना रुक सकता है। यह सबसे अच्छा नकसीर का घरेलू इलाज माना जाता है।

3. बर्फ से करें सिकाई

बर्फ से करें सिकाई - नकसीर का घरेलू इलाज

नकसीर के घरेलू इलाज में आप बर्फ की सिकाई को शामिल कर सकते हैं। सूती कपड़े में बर्फ को बांधकर नाक पर लगाकर रखने से नाक के अंदर ठंडक पहुंचेगी, जिससे नाक से खून बहना रुक जाएगा।

4. पीपल के पत्ते

पीपल के पत्ते - नकसीर का घरेलू इलाज

पीपल के पत्तों का रस निकालकर उसकी 5-7 बूंदों को नाक के अंदर डालने से नाक से खून बहने की समस्या में राहत पाई जा सकती है। यह नकसीर का घरेलू इलाज बहुत फायदेमंद माना जाता है।

5. घी

नकसीर का घरेलू इलाज

नकसीर के घरेलू इलाज में घी बहुत लाभदायक माना जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद गुण नाक पर हो रही ड्राइनेस को कम करते हैं। इसके लिए गाय के घी को गर्म करके नाक के अंदर लगाने से नाक से खून आने की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

अभी फॉर्म भरें और विशेषज्ञ से परामर्श करें

6. बेल के पत्ते

 नकसीर का घरेलू इलाज

बेल के पत्ते बॉडी को हाइड्रेट रखते हैं और साथ ही ठंडक भी देते हैं। इसके पत्तों का रस पानी में उबालें और छानने के बाद मिश्री डालकर पी लें। यह नकसीर का घरेलू इलाज बहुत फायदेमंद माना जाता है।

7. शीशम के पत्ते

शीशम के पत्ते - नकसीर का घरेलू इलाज

नकसीर के घरेलू इलाज में शीशम के पत्ते भी बहुत लाभदायक होते हैं। इसके पत्तों के रस की कुछ बूंदों को नाक में डालने से खून बहना बंद हो सकता है। इस उपाय से आपको बहुत राहत मिलेगी।

8. नेटल लीफ

नेटल लीफ - नकसीर का घरेलू इलाज

गर्म पानी में नेटल लीफ डालकर उसे ठंडा कर लें। इसमें रुई डुबोकर नाक के अंदर लगाएं। इससे नाक से खून आना बंद हो सकता है। यह नकसीर का घरेलू इलाज आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।

9. भाप लें

नकसीर का घरेलू इलाज

नकसीर के घरेलू इलाज में भाप लेना भी शामिल है। बता दें कि भाप लेते समय नसल कैविटी में नमी आ जाती है और नाक में सूखापन नहीं रहता, जिससे ब्लीडिंग का खतरा कम हो जाता है।

10. पानी पिएं

नकसीर का घरेलू इलाज

बॉडी में पानी की कमी होने पर भी नाक से खून बहने लगता है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में ज्यादा से ज्यादा लिक्विड चीजों का सेवन करें। यह नकसीर का घरेलू इलाज बहुत फायदेमंद माना जाता है।

अब जैसे कि आपने नकसीर के घरेलू इलाज के साथ उसके लक्षण और कारणों के बारे में जाना, लेकिन नकसीर की आयुर्वेदिक दवा को अपनाने से पहले आप एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर करें, क्योंकि हर किसी को अलग-अलग तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। ऐसे में डॉक्टर आपको बेहतर तरीके से बता पाएंगे कि यह नकसीर का घरेलू इलाज आपके लिए फायदेमंद है या नहीं।

अपॉइंटमेंट के लिए फॉर्म अभी भरें

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.

His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.

Patient Success Stories

"I struggled with painful skin rashes for years. I turned to Ayukarma. The facilities impressed me, and after 1.5 months of treatment, my skin completely healed."

S

Sheela Jain

"I chose Ayukarma for gallbladder stones. In a month, my symptoms eased, and scans showed major improvement. After two months, the stones were gone."

K

Kapil

Related Articles

लेडीस के पेशाब में जलन क्यों होती है

महिलाओं को पेशाब में जलन के कारण और घरेलू उपाय ...

1 महीने में 5 किलो वजन कैसे बढ़ाएं

1 महीने में 5 किलो वजन कैसे बढ़ाएं ...

शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या क्या खाना चाहिए
Jan 21, 2026

शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या क्या खाना चाहिए

शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या क्या खाना चाहिए ...