For Indian Patients
+91 9971119811
For USA Patients
+1 9298008690
AyuKarma AyurvedaKarma Ayurveda
Ayukarma
🌿 Health

थायराइड कितने दिन में ठीक होता है?

थायराइड कितने समय में कंट्रोल होता है? एक्सपर्ट गाइड ...

🛡️

100% Organic

Pure Ayurvedic Extracts

👨‍⚕️

Expert Care

Certified Specialists

🏛️

84+ Years

Healing Heritage

Book Appointment

Get authentic, certified Ayurvedic diagnosis & guidance.

Phone
January 22, 2026| By Dr. Puneet Dhawan
थायराइड कितने दिन में ठीक होता है?

थायराइड कितने दिन में ठीक होता है?

आजकल के समय में थायराइड एक सामान्य लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। और खासतौर पर महिलाओं में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। थायराइड का नाम सुनते ही लोगों के मन में सबसे पहला यही सवाल आता है कि “क्या थायराइड ठीक हो सकता है?” और अगर हो सकता है तो “कितने दिनों में?” इस आर्टिकल में हम आपको थायराइड कितने दिन में ठीक होता है? इस विषय में बताएंगे।

थायराइड क्या होता है और यह शरीर में क्या काम करता है?

थायराइड एक तितली के आकार की ग्रंथि होती है, जो गर्दन के सामने वाले हिस्से में होती है। यह ग्रंथि थायराइड हार्मोन T3 (ट्राईआयोडोथायरोनिन) और T4 (थायरोक्सिन) बनाती है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म और थायराइड हार्मोन संतुलन को नियंत्रित करता है। फिर यही हार्मोन तय करता है कि शरीर कितनी तेजी से ऊर्जा बनाएगा, वजन कैसे कंट्रोल में रहेगा, दिल की धड़कन, शरीर का तापमान, पाचन और मानसिक संतुलन कैसे रहेगा। जब यह हार्मोन कम या ज्यादा बनने शुरू हो जाते हैं, तब थायराइड की समस्या शुरू होती है।

आज ही थायराइड कंट्रोल करें
अभी संपर्क करें!

थायराइड कितने प्रकार का होता है?

मुख्य रूप से थायराइड दो प्रकार का होता है:-

  1. हाइपरथायराइड - जब थायराइड हार्मोन जरूरत से ज्यादा बनने लगता है। उस स्थिति को हाइपरथायराइड कहा जाता है। इसके मुख्य लक्षण कुछ इस प्रकार है- 
  • वजन तेजी से कम होना 
  • घबराहट 
  • पसीना ज्यादा आना 
  • दिल की धड़कन तेज होना 
  1. हाइपोथायराइड - जब थायराइड हार्मोन कम बनने लगता है। उस स्थित को हाइपोथायराइड कहा जाता है। इसके मुख्य लक्षण कुछ इस प्रकार है- 

  • इसमें वजन बढ़ना 

  • थकान 

  • ठंड ज्यादा लगना 

  • बाल झड़ना

अक्सर लोग यह जानना चाहते हैं कि हाइपोथायराइडिज्म ठीक होने का समय कितना होता है, जिसकी चर्चा हम आगे करेंगे।

थायराइड होने के मुख्य कारण क्या हैं?

थायराइड होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे:

  • तनाव और खराब लाइफस्टाइल

  • गर्भावस्था के बाद हार्मोनल बदलाव

  • ऑटोइम्यून डिसऑर्डर

  • आयोडीन की कमी या अधिकता

  • अनियमित खान-पान 

  • नींद की कमी

  • हार्मोनल असंतुलन

  • ज्यादा दवाइयों का सेवन

अगर हम बात करें आयुर्वेद की तो, थायराइड मुख्य रूप से वात और कफ दोष के असंतुलन से जुड़ा होता है।

थायराइड

थायराइड के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं?

थायराइड के लक्षण समय के साथ उभरते हैं, इसलिए लोग अक्सर इन्हें इग्नोर कर देते हैं।
इसके शुरुआती लक्षणों में शामिल हैं:

  • बिना कारण थकान महसूस होना

  • चिड़चिड़ापन या डिप्रेशन

  • बालों का झड़ना

  • वजन का अचानक बढ़ना या घटना

  • महिलाओं में पीरियड्स का अनियमित होना

  • गर्दन में सूजन या भारीपन

  • स्किन का रूखा होना

पर ध्यान रखें कि अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो जांच कराना जरूरी है।

थायराइड की जांच कैसे की जाती है?

थायराइड की पुष्टि के लिए ब्लड टेस्ट किया जाता है, जिसमें मुख्य रूप से:

  • T3 और T4की जांच की जाती है।
    और कुछ मामलों में अल्ट्रासाउंड या एंटीबॉडी टेस्ट भी करवाया जाता है, खासकर ऑटोइम्यून थायराइड में।
  • TSH (Thyroid Stimulating Hormone)

आयुर्वेद में थायराइड ठीक होने में कितना समय लगता है?

यह सबसे जरूरी सवाल है, जो हमेशा एक मरीज़ के मन में जरूर होता है और आयुर्वेद के अनुसार थायराइड कोई अचानक होने वाली बीमारी नहीं है, बल्कि यह शरीर में लंबे समय से चल रहे असंतुलन का परिणाम होती है। और अगर बीमारी शुरुआती स्टेज में है और मरीज सही डाइट, आयुर्वेदिक दवाएं और लाइफस्टाइल फॉलो करता है, तो 3 से 6 महीने में थायराइड काफी हद तक कंट्रोल में आ सकता है।
पुराने मामलों में हाइपोथायराइडिज्म ठीक होने का समय 6 महीने से 1 साल या उससे ज्यादा भी हो सकता है।
क्योंकि आयुर्वेद का लक्ष्य केवल रिपोर्ट नॉर्मल करना नहीं, बल्कि शरीर में थायराइड हार्मोन संतुलन को प्राकृतिक रूप से सुधारना होता है।

थायराइड में खान-पान की क्या भूमिका होती है?

थायराइड की स्थिति में डाइट की भूमिका बहुत बड़ी होती है। क्योंकि सही भोजन हार्मोन बैलेंस को बेहतर बना सकता है।

  • फाइबर युक्त भोजन 

  • हरी सब्जियां 

  • मौसमी फल 

  • पर्याप्त पानी 

  • हल्का सुपाच्य आहार 

थायराइड सुधारने के प्राकृतिक तरीके माने जाते हैं।
इसके साथ ही भोजन का समय और मात्रा भी संतुलित होना चाहिए।

थायराइड में किन चीज़ों से परहेज करना चाहिए?

थायराइड के मरीजों को कुछ चीजों से सख्ती से बचना चाहिए, जैसे:

  • ज्यादा तला-भुना और जंक फूड

  • कोल्ड ड्रिंक्स और कैफीन

  • प्रोसेस्ड फूड

  • अत्यधिक मीठा

  • ज्यादा सोया प्रोडक्ट्स

  • देर रात खाना और अनियमित दिनचर्या

ये सभी चीजें थायराइड को और बिगाड़ सकती हैं।

महिलाओं में थायराइड ठीक होने में ज़्यादा समय क्यों लगता है?

आजकल के समय में महिलाओं में थायराइड  की समस्या बढ़ती जा रही हैं, इसके ज्यादा होने का सबसे बड़ा कारण हार्मोनल उतार-चढ़ाव है।

  • पीरियड्स 

  • प्रेग्नेंसी 

  • मेनोपॉज और 

  • तनाव महिलाओं 

बताई ये सारी ही चीजें हार्मोन को बार-बार प्रभावित करते हैं, जिससे थायराइड जल्दी बिगड़ता है और ठीक होने में समय लगता है।
इसके अलावा महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं, जिससे समस्या पुरानी हो जाती है।

थायराइड का इलाज न करने पर क्या नुकसान हो सकते हैं?

अगर आप समय पर थायराइड का इलाज नहीं कराते, तो यह कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है:

  • मोटापा या अत्यधिक कमजोरी

  • इनफर्टिलिटी

  • डिप्रेशन और एंग्जायटी

  • शरीर की इम्युनिटी कमजोर होना

  • प्रेग्नेंसी में जटिलताएं

  • हार्ट से जुड़ी बीमारियां

थायराइड जानलेवा हो सकता है
अभी संपर्क करें!
थायराइड का इलाज कितने समय में होता है

यह भी एक ऐसा सवाल है जो लगभग हर थायराइड मरीज के मन में होता है, लेकिन इसका जवाब एक ही लाइन में देना मुश्किल होता है, क्योंकि थायराइड का इलाज बीमारी के प्रकार, उसकी गंभीरता, इलाज के तरीके और मरीज की लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। महिलाओं में हार्मोनल बदलाव, तनाव और लाइफस्टाइल के कारण थायराइड ठीक होने में अपेक्षाकृत ज्यादा समय लग सकता है।
सही डाइट, नियमित दिनचर्या, तनाव नियंत्रण और समय-समय पर जांच के बिना थायराइड का इलाज जल्दी संभव नहीं होता। आज इस आर्टिकल में हमने आपको थायराइड कितने दिन में ठीक होता है इस विषय में बताया जिसमें आपको थायराइड से जुड़े बहुत से प्रश्नों के उत्तर मिले हैं। पर आप केवल इस आर्टिकल पर निर्भर न रहे अगर समस्या गंभीर है तो जल्द ही डॉक्टर से संपर्क करें और ऐसे ही ब्लॉग्स और आर्टिकल के लिए जुड़े रहें आयु कर्मा के साथ। यही नहीं ज्यादा जानकारी और डॉक्टर की सलाह के लिए आज ही फोन करें +91 9971119811

 


 

FAQ

 

  • थायराइड का पक्का इलाज क्या है? 
    थायराइड का एक बार में हमेशा के लिए खत्म होने वाला पक्का इलाज नहीं है, लेकिन सही दवा, डाइट और लाइफस्टाइल से इसे पूरी तरह कंट्रोल किया जा सकता है।

  • थायराइड में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? 
    थायराइड में सुबह खाली पेट गुनगुना पानी और हल्का सुपाच्य आहार लेना बेहतर रहता है।

  • थायराइड की दवा कितने दिन खानी पड़ती है?
    थायराइड की दवा आमतौर पर लंबे समय तक लेनी पड़ती है, कई मामलों में सालों तक और कुछ लोगों को जीवनभर भी, यह बीमारी के कारण और शरीर की प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है।

  • कौन सा थायराइड खतरनाक है?
    हाइपरथायराइड ज्यादा खतरनाक माना जाता है, क्योंकि इसमें हार्मोन बहुत अधिक बनने से दिल, ब्लड प्रेशर और नर्वस सिस्टम पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.

His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.

Patient Success Stories

"I struggled with painful skin rashes for years. I turned to Ayukarma. The facilities impressed me, and after 1.5 months of treatment, my skin completely healed."

S

Sheela Jain

"I chose Ayukarma for gallbladder stones. In a month, my symptoms eased, and scans showed major improvement. After two months, the stones were gone."

K

Kapil

Related Articles

क्रिएटिनिन बढ़ने पर क्या खाना चाहिए?

क्रिएटिनिन बढ़ने पर क्या खाना चाहिए? ...

किडनी में सूजन के लक्षण और उपाय

किडनी में सूजन कैसे ठीक करें? कारण, लक्षण और इलाज ...

पथरी गलाने के लिए आयुर्वेदिक दवा

पथरी गलाने के लिए आयुर्वेदिक दवा ...