For Indian Patients
+91 9971928080
For USA Patients
+1 9298008690
AyuKarma AyurvedaKarma Ayurveda
Ayukarma
🌿 Health

घेंघा रोग कैसे ठीक होता है

घेंघा रोग का इलाज: कारण, लक्षण और आयुर्वेदिक उपचार ...

🛡️

100% Organic

Pure Ayurvedic Extracts

👨‍⚕️

Expert Care

Certified Specialists

🏛️

84+ Years

Healing Heritage

Book Appointment

Get authentic, certified Ayurvedic diagnosis & guidance.

Phone
July 17, 2025| By Dr. Puneet Dhawan
घेंघा रोग कैसे ठीक होता है

घेंघा रोग कैसे ठीक होता है

घेंघा रोग, को मेडिकल भाषा में "गॉइटर" कहा जाता है, ये समस्या तब आती है जब थायरॉयड ग्रंथि में असामान्य सूजन आ जाती है, और ये मुख्य रूप से आयोडीन की कमी के कारण होती है, और इसके होने के कई कारण होते हैं जिसके विषय में हम आगे आपको बताएंगे और ये रोग केवल भारत में ही नहीं बहुत से विकासशील देशों में एक आम स्वास्थ्य समस्या है खास कर उन जगहों पर जहां आयोडीन की कमी प्रचलित है। आज इस आर्टिकल में हम घेंघा रोग कैसे ठीक होता है इस विषय में बात करेंगे साथ ही इसके कारण और लक्षणों पर भी ध्यान जिससे आयुर्वेदिक और घरेलू उपचारों से ही ये समस्या पूर्ण रूप से ठीक हो पाए वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के। इसलिए अगर आप सोच रहे हैं की घेंघा रोग का इलाज कैसे करें तो ये आर्टिकल आपके लिए है। 

घेंघा रोग के लक्षण 

  • निगलने में कठिनाई – गले में सूजन के कारण खाना या पानी निगलना मुश्किल हो सकता है।

  • गर्दन में सूजन – थायरॉयड ग्रंथि का आकार बढ़ने से सामने की गर्दन में उभार दिखता है।

  • आवाज में बदलाव – ग्रंथि का दबाव स्वरयंत्र पर पड़ने से आवाज भारी या कर्कश हो सकती है।

  • गर्दन में दर्द या कोमलता – थायरॉयड की सूजन से गले को छूने पर दर्द या संवेदनशीलता महसूस होती है।

  • खाँसी – लगातार सूखी खाँसी हो सकती है, जो अन्य कारणों से नहीं होती।

  • सांस लेने में परेशानी – बढ़ी हुई थायरॉयड ग्रंथि श्वासनली पर दबाव डाल सकती है।

  • वजन में बदलाव – थायरॉयड हॉर्मोन असंतुलन से वजन अचानक घट या बढ़ सकता है।

  • थकान और कमजोरी – शरीर की ऊर्जा घटने लगती है और हमेशा थकावट बनी रहती है।

  • मूड में बदलाव और चिड़चिड़ापन – हॉर्मोन का असर मस्तिष्क पर पड़ने से व्यक्ति चिड़चिड़ा या उदास महसूस करता है।

घेंघा रोग के कारण 

  • ऑटोइम्यून रोग – हाशिमोटो या ग्रेव्स डिजीज जैसे रोगों में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली थायरॉयड ग्रंथि पर हमला करती है।

  • आयोडीन की कमी – शरीर में आयोडीन की कमी होने से थायरॉयड ग्रंथि सामान्य हॉर्मोन नहीं बना पाती और सूज जाती है।

  • गर्भावस्था – गर्भावस्था के दौरान हॉर्मोनल बदलाव थायरॉयड ग्रंथि को प्रभावित कर सकते हैं।

  • थायरॉयड ग्रंथि में गाँठ – ग्रंथि में ठोस या तरल भरी गाँठ बनने से उसका आकार बढ़ सकता है।

  • थायरॉयड कैंसर – थायरॉयड ग्रंथि में कैंसर होने पर भी घेंघा जैसे लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं।

  • कुछ विशेष दवाएं – लिथियम जैसी दवाओं का प्रभाव थायरॉयड की सामान्य क्रिया में बाधा डाल सकता है।

  • आनुवंशिकता – यदि परिवार में किसी को थायरॉयड की समस्या रही हो तो यह रोग पीढ़ी दर पीढ़ी आ सकता है।

घेंघा रोग का घरेलू इलाज

  1.  आयोडीन युक्त आहार का सेवन करें - घेंघा रोग विशेष रूप से आयोडीन की कमी के कारण होता है, इसलिए आयोडीन युक्त आहार का उचित सेवन  इस रोग की रोकथाम और उपचार में बेहद उपयोगी होता है। क्योंकि जब व्यक्ति आयोडीन युक्त आहार जैसे आयोडीन नमक, समुद्री मछली, दूध, अंडे, और दही का नियमित सेवन करता है, तो न केवल थायरॉयड ग्रंथि की सूजन धीरे-धीरे कम होती है, बल्कि शरीर में थकान, वजन बढ़ना, चिड़चिड़ापन जैसी समस्याओं में भी सुधार आने लगता है। बच्चों के मानसिक विकास और महिलाओं के हार्मोन संतुलन के लिए भी आयोडीन बेहद आवश्यक है। यह प्रतिरक्षा तंत्र को भी मजबूत करने में मदद करता है। यही नहीं आयोडीन घेंघा रोग को जड़ से खत्म करने का तरीका है 

    आहार

  2. लहसुन - लहसुन को घेंघा रोग के लिए एक प्राकृतिक घरेलू उपचार के रूप में उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि इसमें कई ऐसे गुण होते हैं जो थायरॉइड ग्रंथि के कार्य को बेहतर करने में सहायक हो सकते हैं। लहसुन में सल्फर युक्त यौगिक होते हैं, जैसे एलिसिन, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यही नहीं घेंघा में ग्रंथि सूज जाती है, ऐसे में लहसुन के सूजन-रोधी गुण लाभकारी हो सकते हैं। लहसुन को सरसों के तेल में भूनकर भी प्रभावित जगह पर लगाते हैं, जिससे स्थानीय सूजन में राहत मिलती है।
    लहसुन

  3. अश्वगंधा - अश्वगंधा एक प्रभावशाली जड़ी-बूटी मानी जाती है। और इसे घेंघा रोग ठीक करने की आयुर्वेदिक दवा भी बोल सकते हैं, ये कोर्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन को संतुलित करता है, जिससे थायरॉइड ग्रंथि पर दबाव कम होता है। और इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं साथ ही ये ग्रंथियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होते हैं। यही नहीं ये मानसिक तनाव, थकान, अवसाद और नींद की समस्याएँ भी दूर होती हैं, जो थायरॉइड असंतुलन के लक्षण हो सकते हैं।
    अश्वगंधा

  4. हरा धनिया - हरा धनिया एक प्राकृतिक औषधि के रूप में उपयोगी हो सकता है, खासकर जब बात आयुर्वेदिक और घरेलू उपायों की आती है। हरा धनिया में कई प्रकार के विटामिन और मिनेरल्स होते हैं, जैसे विटामिन C, विटामिन K, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स। इन सभी पोषक तत्वों का शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और वे थायरॉयड ग्रंथि को संतुलन में रखने में मदद कर सकते हैं।
    हरा धनिया

  5. गले की गर्म सेंक - घेंघा रोग में गर्म पानी या तौलिये से सेकाई देना एक पुराना घरेलू उपाय है, जो लक्षणों से राहत देने में मदद करता है। ये सूजन को धीरे-धीरे शांत करता है। घेंघा में थायरॉयड ग्रंथि बढ़ जाती है, जिससे गले में खिंचाव और भारीपन महसूस होता है। गर्म सेंक रक्त संचार को तेज करता है, जिससे सूजन वाली जगह पर ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति बेहतर होती है और सूजन में राहत मिलती है। यही नहीं गर्म सेंक मानसिक रूप से भी आराम देने वाला होता है। घेंघा से जुड़े तनाव, बेचैनी और गले की थकान में भी यह राहत देता है, जिससे व्यक्ति को बेहतर नींद और मानसिक शांति मिल सकती है।

आज के इस आर्टिकल में हमने घेंघा रोग कैसे ठीक होता है, के बारे में, बात करी और आपने जाना की कैसे कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार इस समस्या में आपके काम आ सकते हैं, लेकिन आप सिर्फ इन सुझावों पर निर्भर ना रहें समस्या अगर ज्यादा गंभीर है तो डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेद अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें अयुकर्मा के साथ।


 

FAQ

 

घेंघा क्यों शुरू होता है? 

घेंघा आमतौर पर आयोडीन की कमी, ऑटोइम्यून रोग, या थायरॉयड ग्रंथि की गड़बड़ी के कारण शुरू होता है, जिससे थायरॉयड ग्रंथि सूज जाती है।

घेंघा रोग कैसे ठीक किया जा सकता है?

घेंघा रोग का इलाज आयोडीन युक्त आहार, दवाओं, थायरॉयड हॉर्मोन थेरेपी, और जरूरत पड़ने पर सर्जरी या रेडियोएक्टिव आयोडीन उपचार से किया जा सकता है।

किसकी कमी से घेंघा रोग हो जाता है?

आयोडीन की कमी से घेंघा रोग होता है।

 



 

Dr Puneet Dhawan
Ayurvedic Expert

Dr. Puneet Dhawan

Dr. Puneet is a highly respected Ayurvedic expert known for his deep knowledge and compassionate approach towards treating chronic health issues.

His USP is meticulously addressing the root cause of the disease rather than just superficially attending the surface level symptoms.

Patient Success Stories

View All 110+ Reviews
Sciatica

"A sharp, shooting pain radiating from my lower back down my left leg made standing or walking unbearable due to sciatica nerve compression. Ayukarma’s Vata-soothing spinal protocol targeted my nerve inflammation and lumbar muscle tightness directly. Within six weeks of taking their anti-inflammatory herbal formulas, the shooting pain dissolved, and full leg sensation returned. I am walking freely again without pain. Ayukarma cured my sciatica naturally."

D

Devendra Hegde

Hubli • Verified Patient

Tinea (Ringworm)

"Chronic ringworm patches were causing me severe skin irritation and daily embarrassment. Ayukarma’s holistic skin therapy cleared my blood impurities and restored healthy skin immunity naturally. After six weeks, my skin cleared up completely, and no new flare-ups have occurred since. Ayukarma offered a safe, highly effective, and complete fungal cure."

D

Deepali Varma

Lucknow • Verified Patient

Patient Recovery Stories

Chronic Kidney Disease Natural Recovery & Creatinine Improvement
Success Story
Watch

Chronic Kidney Disease Natural Recovery & Creatinine Improvement

Karma Ayurveda Hospital
Kidney Care•Patient Recovery Story
Reduced High Creatinine Levels Naturally with Ayurveda
Verified Result
Watch

Reduced High Creatinine Levels Naturally with Ayurveda

Karma Ayurveda Hospital
Renal Care•Kidney Health Journey
How to Avoid Dialysis Naturally with Holistic Ayurvedic Treatment
Dialysis Free
Watch

How to Avoid Dialysis Naturally with Holistic Ayurvedic Treatment

Karma Ayurveda Hospital
Dialysis Alternative•Dialysis Reversal Story
Natural Healing from Stage 4 Kidney Disease Without Surgery
Stage 4 Recovery
Watch

Natural Healing from Stage 4 Kidney Disease Without Surgery

Karma Ayurveda Hospital
Kidney Care•Stage 4 CKD Patient
Complete Kidney Function Restoration and Relief from Swelling
GFR Improved
Watch

Complete Kidney Function Restoration and Relief from Swelling

Karma Ayurveda Hospital
Renal Health•Patient Testimonial
Ayurvedic Nephrology Treatment & Urea Reduction Journey
Urea Normalized
Watch

Ayurvedic Nephrology Treatment & Urea Reduction Journey

Karma Ayurveda Hospital
Nephrology•Nephro Recovery Experience
Ayurvedic Kidney Detox & Organic Healing Transformation
Detox Success
Watch

Ayurvedic Kidney Detox & Organic Healing Transformation

Karma Ayurveda Hospital
Natural Detox•Holistic Recovery
Overcoming Kidney Damage with Pure Ayurvedic Medicines
Natural Cure
Watch

Overcoming Kidney Damage with Pure Ayurvedic Medicines

Karma Ayurveda Hospital
Ayurvedic Care•Life Changing Experience

Patient Medical Reports

G.S. Rawat Medical Report
Verified Clinical Report
Patient Medical Record

G.S. Rawat

Kidney Function Test (KFT) Lab Report

View Full Lab Report
Smt. Nirmala Devi Medical Report
Verified Clinical Report
Patient Medical Record

Smt. Nirmala Devi

Creatinine & Urea Improvement Report

View Full Lab Report
Bhupen Medical Report
Verified Clinical Report
Patient Medical Record

Bhupen

Renal Function Restoration Analysis

View Full Lab Report
Permia Medical Report
Verified Clinical Report
Patient Medical Record

Permia

Post-Treatment Clinical Evaluation

View Full Lab Report
Recommended Reading

Related Health Articles

Explore more specialized Ayurvedic remedies, health insights, and clinical advice related to this topic.